NavinKadamNavinKadamNavinKadam
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
      • खरसिया
      • पुसौर
      • धरमजयगढ़
    • सारंगढ़
      • बरमकेला
      • बिलाईगढ़
      • भटगांव
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Reading: जिला विकास समन्वय एवं निगरानी समिति की हुई बैठक
Share
Font ResizerAa
NavinKadamNavinKadam
Font ResizerAa
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
    • सारंगढ़
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Follow US
  • Advertise
© 2022 Navin Kadam News Network. . All Rights Reserved.
NavinKadam > रायगढ़ > जिला विकास समन्वय एवं निगरानी समिति की हुई बैठक
रायगढ़

जिला विकास समन्वय एवं निगरानी समिति की हुई बैठक

आवागमन, स्कूल भवनों और जनसुविधाओं से जुड़े विकास कार्यों पर चर्चा

lochan Gupta
Last updated: August 31, 2026 11:43 pm
By lochan Gupta August 31, 2026
Share
4 Min Read

रायगढ़। आज जिला विकास समन्वय एवं निगरानी समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक में जिले में संचालित केंद्र एवं राज्य शासन की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं, विकास कार्यों एवं अधोसंरचना परियोजनाओं की विस्तार से समीक्षा की गई। इस दौरान योजनाओं का जमीनी स्तर पर बेहतर क्रियान्वयन सुनिश्चित करने, अधिक से अधिक पात्र हितग्राहियों तक लाभ पहुंचाने तथा जनसमस्याओं का त्वरित निराकरण करने पर जोर दिया गया।
बैठक में लोकसभा सांसद श्री राठिया ने जिले की आवागमन व्यवस्था, स्कूल भवनों की स्थिति तथा जनसुविधाओं से जुड़े विभिन्न विकास कार्यों पर विस्तार से चर्चा की। सांसदों ने कहा कि बारिश के दौरान खराब सडक़ों के कारण आम नागरिकों को परेशानी न हो, इसके लिए आवश्यकतानुसार गड्ढों की मरम्मत कर आवागमन सुगम बनाया जाए। साथ ही स्थानीय आवश्यकताओं के अनुरूप मांग एवं विकास कार्यों को प्राथमिकता के आधार पर पूर्ण करने पर जोर दिया गया। उन्होंने कहा कि शासन की योजनाओं का वास्तविक उद्देश्य तभी पूरा होगा, जब उनका लाभ समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचे। उन्होंने विभागीय अधिकारियों को जनप्रतिनिधियों एवं आम नागरिकों के साथ बेहतर समन्वय स्थापित कर विकास कार्यों को गति देने तथा हितग्राहीमूलक योजनाओं का लाभ अधिक से अधिक लोगों तक पहुंचाने के निर्देश दिए।
कलेक्टर ने अधिकारियों को गंभीरतापूर्वक कार्य करने के दिए निर्देश
बैठक में कलेक्टर श्री मयंक चतुर्वेदी ने विभागीय अधिकारियों को समिति की बैठक में दिए गए निर्देशों का गंभीरतापूर्वक पालन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि जिले में शासन की योजनाओं, कार्ययोजनाओं एवं विकास कार्यक्रमों के क्रियान्वयन में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। संबंधित अधिकारी बेहतर समन्वय के साथ अपने दायित्वों का निर्वहन करते हुए योजनाओं एवं विकास कार्यों का प्रभावी, गुणवत्तापूर्ण एवं समयबद्ध क्रियान्वयन सुनिश्चित करें।
बैठक में प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना के व्यापक प्रचार-प्रसार पर विशेष चर्चा की गई। सांसदों ने प्रत्येक विकासखंड में एक-एक ग्राम पंचायत का चयन कर योजना के प्रभावी क्रियान्वयन के माध्यम से उसे मॉडल ग्राम पंचायत के रूप में विकसित करने पर जोर दिया। अधिकारियों को योजना के संबंध में व्यापक जनजागरूकता अभियान चलाकर अधिक से अधिक पात्र परिवारों को लाभान्वित करने के निर्देश दिए गए। इसके साथ ही जिले में संचालित प्रधानमंत्री जनऔषधि केंद्रों के माध्यम से अधिक से अधिक लोगों को लाभान्वित करने पर भी विशेष चर्चा की गई। बैठक में बताया गया कि जनऔषधि केंद्रों में अनेक दवाइयां बाजार मूल्य की तुलना में काफी कम कीमत पर उपलब्ध हैं। सांसदों ने जनऔषधि केंद्रों के बेहतर प्रचार-प्रसार, उचित स्थानों पर उनकी उपलब्धता सुनिश्चित करने तथा आमजन को इनके प्रति जागरूक करने पर जोर दिया। साथ ही चिकित्सकों द्वारा लिखे जाने वाले पर्चों में जेनेरिक दवाइयों को प्राथमिकता देने के निर्देश दिए गए। बैठक में जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी अभिजीत बबन पठारे ने जिले में संचालित विकसित भारत रोजगार एवं आजीविका गारंटी मिशन, प्रधानमंत्री आवास योजना-ग्रामीण, स्वच्छ भारत

You Might Also Like

सीएम साय ने पंडरीपानी महालक्ष्मी मंदिर में की पूजा-अर्चना

प्रदूषण की मार से कराहता रायगढ़

स्टेशन के बाहर खोदे गए गड्ढे में पनप रहे डेंगू के लार्वा

अधेड़ की टांगी मारकर हत्या,  आरोपी गिरफ्तार

विजयपुर मारपीट मामले में दो आरोपी गिरफ्तार

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Email
Previous Article विभागीय योजनाओं का ज्यादा से ज्यादा प्रचार प्रसार करने सांसद श्रीमति कमलेश जांगड़े ने दिए निर्देश
Next Article विकास केडिया ने कार्यकर्ताओं एवं आमजनों के साथ सुनी मोदी के मन की बात

खबरें और भी है....

तोखन साहू बन सकते हैं प्रदेश भाजपा के नए अध्यक्ष
जशपुर में 5.49 करोड़ से बनेगा आधुनिक फुटबॉल स्टेडियम
वैन्यू कार से 30 लाख का गांजा बरामद
सीएम साय ने किया ‘ई-रेत संगवारी’ पोर्टल का शुभारंभ
कुल्हाड़ी से ग्रामीण को मौत के घाट उतारने वाले आरोपी को उम्र कैद

Popular Posts

डेंगू से निपटने निगम और स्वास्थ्य की टीम फील्ड पर,पिछले 5 साल के मुकाबले इस साल केसेस कम, फिर भी सतर्कता जरूरी
जहां रकबे में हुई है वृद्धि पटवारियों से करवायें सत्यापन-कलेक्टर श्रीमती रानू साहू,मांग अनुसार बारदाना उपलब्ध कराने के निर्देश
तोखन साहू बन सकते हैं प्रदेश भाजपा के नए अध्यक्ष
मेगा हेल्थ कैंप का मिला फायदा, गंभीर एनीमिया से पीड़ित निर्मला को तुरंत मिला इलाज
स्कूल व आंगनबाड़ी के बच्चों का शत-प्रतिशत जारी करें जाति प्रमाण पत्र,कलेक्टर श्रीमती रानू साहू ने बैठक लेकर राजस्व विभाग की कामकाज की समीक्षा

OWNER/PUBLISHER-NAVIN SHARMA

OFFICE ADDRESS
Navin Kadam Office Mini Stadium Complex Shop No.42 Chakradhar Nagar Raigarh Chhattisgarh
CALL INFORMATION
+91 8770613603
+919399276827
Navin_kadam@yahoo.com
©NavinKadam@2022 All Rights Reserved. WEBSITE DESIGN BY ASHWANI SAHU 9770597735
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?