रायगढ़। देश के यशस्वी प्रधानमंत्री आदरणीय नरेन्द्र मोदी के लोकप्रिय कार्यक्रम ‘मन की बात’ का प्रसारण रविवार, 30 अगस्त 2026 को भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं एवं आमजनों द्वारा बूथ क्रमांक 104, शक्तिकेंद्र सोनूमुड़ा, मंडल जुटमिल चक्रधर नगर, रायगढ़ में सामूहिक रूप से सुना गया।
कार्यक्रम में भारतीय जनता पार्टी, जिला रायगढ़ के जिला महामंत्री श्री विकास केडिया प्रमुख रूप से उपस्थित रहे। इस दौरान पार्टी कार्यकर्ताओं, पदाधिकारियों एवं स्थानीय नागरिकों ने प्रधानमंत्री जी के ‘मन की बात’ कार्यक्रम को उत्साहपूर्वक सुना और प्रधानमंत्री जी द्वारा देशवासियों के साथ साझा किए गए विभिन्न महत्वपूर्ण विषयों एवं प्रेरणादायी प्रसंगों को आत्मसात किया। ‘मन की बात’ कार्यक्रम के माध्यम से प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी समय-समय पर देश के विभिन्न क्षेत्रों में उल्लेखनीय कार्य करने वाले नागरिकों, सामाजिक संगठनों, युवाओं, महिलाओं, किसानों, विद्यार्थियों तथा समाज के अन्य वर्गों के प्रयासों को देश के सामने रखते हैं। साथ ही राष्ट्रहित से जुड़े महत्वपूर्ण विषयों पर देशवासियों से संवाद करते हुए जनभागीदारी और सामाजिक जिम्मेदारी की भावना को मजबूत करने का संदेश देते हैं।
इस अवसर पर श्री विकास केडिया ने कहा कि ‘मन की बात’ केवल प्रधानमंत्री का देशवासियों के साथ संवाद कार्यक्रम नहीं है, बल्कि यह देश के करोड़ों नागरिकों को एक-दूसरे से जोडऩे और समाज में सकारात्मक बदलाव के लिए प्रेरित करने वाला सशक्त माध्यम है। प्रधानमंत्री जी अपने विचारों के माध्यम से देश के सामान्य नागरिकों की उपलब्धियों और उनके छोटे-छोटे प्रयासों को राष्ट्रीय मंच प्रदान करते हैं, जिससे अन्य लोग भी प्रेरणा लेकर राष्ट्र निर्माण में अपना योगदान देने के लिए आगे आते हैं। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री जी के नेतृत्व में देश निरंतर विकास और आत्मनिर्भरता की दिशा में आगे बढ़ रहा है। ‘मन की बात’ में स्थानीय स्तर पर किए जा रहे नवाचारों, स्वच्छता, पर्यावरण संरक्षण, स्वदेशी उत्पादों के उपयोग, महिला सशक्तिकरण, युवा शक्ति तथा सामाजिक सहभागिता जैसे विषयों पर दिया जाने वाला संदेश समाज के प्रत्येक वर्ग को सकारात्मक दिशा प्रदान करता है।
श्री केडिया ने कहा कि आज आवश्यकता है कि हम केवल प्रधानमंत्री जी के विचारों को सुनें ही नहीं, बल्कि उन्हें अपने जीवन और सामाजिक गतिविधियों में अपनाते हुए राष्ट्रहित में अपनी भूमिका भी सुनिश्चित करें। प्रत्येक नागरिक का छोटा-सा सकारात्मक प्रयास विकसित और सशक्त भारत के निर्माण में महत्वपूर्ण योगदान दे सकता है। कार्यक्रम के दौरान उपस्थित कार्यकर्ताओं एवं नागरिकों ने प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी के विचारों को ध्यानपूर्वक सुना तथा राष्ट्रहित एवं जनसेवा के कार्यों में निरंतर सक्रिय रहने का संकल्प लिया। कार्यक्रम में उपस्थित सभी लोगों में उत्साह एवं सकारात्मक ऊर्जा का वातावरण देखने को मिला।
विकास केडिया ने कार्यकर्ताओं एवं आमजनों के साथ सुनी मोदी के मन की बात



