NavinKadamNavinKadamNavinKadam
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
      • खरसिया
      • पुसौर
      • धरमजयगढ़
    • सारंगढ़
      • बरमकेला
      • बिलाईगढ़
      • भटगांव
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Reading: स्टेशन के बाहर खोदे गए गड्ढे में पनप रहे डेंगू के लार्वा
Share
Font ResizerAa
NavinKadamNavinKadam
Font ResizerAa
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
    • सारंगढ़
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Follow US
  • Advertise
© 2022 Navin Kadam News Network. . All Rights Reserved.
NavinKadam > रायगढ़ > स्टेशन के बाहर खोदे गए गड्ढे में पनप रहे डेंगू के लार्वा
रायगढ़

स्टेशन के बाहर खोदे गए गड्ढे में पनप रहे डेंगू के लार्वा

युवा कांग्रेस ने किया प्रदर्शन, काम तेजी लाने स्टेशन मास्टर को सौंपा ज्ञापन

lochan Gupta
Last updated: September 21, 2024 12:13 am
By lochan Gupta September 21, 2024
Share
3 Min Read

रायगढ़। रेलवे स्टेशन के बाहर ठेकेदार द्वारा कछुआ गति से किए जा रहे काम को लेकर शुक्रवार को युवा कांग्रेस द्वारा विरोध प्रदर्शन करते हुए स्टेशन मास्टर को ज्ञापन सौंप कर तेजी से काम कराने की मांग किया है।
उल्लेखनीय है कि विगत लंबे समय से रेलवे स्टेशन के बाहर सौंदर्यीकरण का काम किया जा रहा है, लेकिन लेट-लतीफी से काम होने के कारण यात्री तो परेशान हो रहे हैं, साथ ही कई मोहल्ले लोगों को भी आने-जाने में समस्या का सामना करना पड़ रहा है। जिसको लेकर शुक्रवार को युवा कांग्रेस के प्रदेश महासचिव राकेश पांडेय अपने दल-बल के साथ दोपहर करीब 12 बजे स्टेशन पहुंच कर विरोध प्रदर्शन किया गया। साथ ही स्टेशन मास्टर को ज्ञापन सौंपकर मांग किया है कि विगत माहभर से स्टेशन के सामने नाला के लिए गड्डा खोद कर छोड़ दिया गया है। जिसके चलते बंगला पारा, सोनकरपारा सहित अन्य मोहल्ले के लोग परेशान हो रहे हैं। साथ ही रात के समय उक्त गड्ढे में लोगों के गिरने की भी आशंका बनी हुई है। जिससे जान-माल को भी नुकसान हो सकता है। साथ ही यह भी आरोप लगाया है कि बिना किसी वजह के बरसात के दिनों में गड्ढे खोदकर संबंधित ठेकेदार महिनों से काम बंद करके रखा गया है। जिसके चलते लोगों को आवागमन में भारी समस्या का सामना करना पड़ रहा है। ऐसे में उक्त कार्य को जल्द से जल्द पूरा कराया जाए। ताकि लोगों को राहत मिल सके, अन्यथा जल्द कार्य पूर्ण नहीं होने की स्थिति में इसका कड़ा विरोध किया जाएगा।
बीमारी फैलने का खतरा
उल्लेखनीय है कि नाला के लिए करीब 10 मीटर लंबा व आठ फीट गहरा गड्ढा होने के कारण उसमें बारिश का पानी जमा हो गया है। ऐसे में आरोप है कि उक्त गड्ढे में डेंगू का लार्वा पनपने लगे हैं। जिससे अगर समय रहते निर्माण कार्य नहीं हुआ तो स्टेशन आने वाले दर्जनों लोग डेंगू के चपेट में आ सकते हैं। साथ ही उनका कहना था कि वैसे ही रायगढ़ डेंूग के लिए इन दिनों हॉट स्पाट बना हुआ है, जिससे अगर यहां डेगू मच्छर पनपते हैं तो इससे रेलवे कर्मचारियों के साथ अन्य लोग भी इसके चपेट में आ सकते हैं।
हादसा होने पर एफआर की चेतावनी
ज्ञापन देने पहुंचे युवा कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने बताया कि बीच रोड में गड्ढे करके छोड़ दिए जाने से यहां कभी भी कोई बड़ा हादसा हो सकता है। क्योंकि यहां दिन-रात लोगों का आना-जाना लगा रहता है, इसके साथ ही हमेशा मवेशी भी इधर से उधर भागते रहते हैं, ऐसे में कभी भी कोई हादसा हो सकता है। जिससे रेलवे प्रशासन के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराने की चेतावनी दी है।

You Might Also Like

रायगढ़ में पर्यटन की संभावना तलाशने निकले जिलाधीश

मास्टर चाबी से लॉक खोलकर करते थे बाइक चोरी

हत्या के प्रयास मामले में तीन आरोपी गिरफ्तार, घटना में प्रयुक्त फरसी जप्त

घरेलू हिंसा में नवविवाहिता ने लगाई फांसी

5 उद्योगों पर 18.85 लाख का जुर्माना

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Email
Previous Article बस स्टेंड में मिली अज्ञात महिला की लाश
Next Article एक करोड़ 70 लख रुपए से लगेगी कचरे को नष्ट करने की मशीन

खबरें और भी है....

सुशासन नीति से नागरिकों को मिलेगी तेज व पारदर्शी सेवा : वित्त मंत्री
102 परीक्षा केंद्रों पर 12वीं की परीक्षा, स्टूडेंट्स बोले- प्रश्नपत्र था सामान्य, 122 एब्सेंट रहे
कोलकाता-लखनऊ मैच में बॉल टू बॉल लगा रहे थे दांव
लाखों की गबन कर फरार ऑटोमोबाइल मैनेजर गिरफ्तार
दातून तोडऩे जंगल गये वृद्ध को हाथी ने कुचला

Popular Posts

डेंगू से निपटने निगम और स्वास्थ्य की टीम फील्ड पर,पिछले 5 साल के मुकाबले इस साल केसेस कम, फिर भी सतर्कता जरूरी
जहां रकबे में हुई है वृद्धि पटवारियों से करवायें सत्यापन-कलेक्टर श्रीमती रानू साहू,मांग अनुसार बारदाना उपलब्ध कराने के निर्देश
सुशासन नीति से नागरिकों को मिलेगी तेज व पारदर्शी सेवा : वित्त मंत्री
मेगा हेल्थ कैंप का मिला फायदा, गंभीर एनीमिया से पीड़ित निर्मला को तुरंत मिला इलाज
स्कूल व आंगनबाड़ी के बच्चों का शत-प्रतिशत जारी करें जाति प्रमाण पत्र,कलेक्टर श्रीमती रानू साहू ने बैठक लेकर राजस्व विभाग की कामकाज की समीक्षा

OWNER/PUBLISHER-NAVIN SHARMA

OFFICE ADDRESS
Navin Kadam Office Mini Stadium Complex Shop No.42 Chakradhar Nagar Raigarh Chhattisgarh
CALL INFORMATION
+91 8770613603
+919399276827
Navin_kadam@yahoo.com
©NavinKadam@2022 All Rights Reserved. WEBSITE DESIGN BY ASHWANI SAHU 9770597735
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?