NavinKadamNavinKadamNavinKadam
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
      • खरसिया
      • पुसौर
      • धरमजयगढ़
    • सारंगढ़
      • बरमकेला
      • बिलाईगढ़
      • भटगांव
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Reading: चलती ट्रेन से दंपत्ति का बैग और पर्स ले उड़े चोर, जयपुर से भुवनेश्वर जा रहे परिवार बना शिकार
Share
Font ResizerAa
NavinKadamNavinKadam
Font ResizerAa
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
    • सारंगढ़
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Follow US
  • Advertise
© 2022 Navin Kadam News Network. . All Rights Reserved.
NavinKadam > रायगढ़ > चलती ट्रेन से दंपत्ति का बैग और पर्स ले उड़े चोर, जयपुर से भुवनेश्वर जा रहे परिवार बना शिकार
रायगढ़

चलती ट्रेन से दंपत्ति का बैग और पर्स ले उड़े चोर, जयपुर से भुवनेश्वर जा रहे परिवार बना शिकार

lochan Gupta
Last updated: August 30, 2026 12:03 am
By lochan Gupta August 30, 2026
Share
3 Min Read

रायगढ़. ट्रेन में सफर के दौरान पूरा परिवार अपने सीट पर सो रहे थे, तभी अज्ञात चोरों ने महिला का वैनिटी बैग और पुरुष का पर्स चोरी कर लिया। यह घटना बिलासपुर से रायगढ़ के बीच हुई, मामले की जानकारी होने पर पीडि़त परिवार ने विगत दिनों भूवनेश्वर जीआरपी में दर्ज कराई थी, जिसकी डायरी आने पर रायगढ़ जीआरपी ने अज्ञात चोरों के खिलाफ अपराध दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
इस संबंध में मिली जानकारी के अनुसार भुवनेश्वर के सैलाश्री विहार निवासी 22 वर्षीय रघुपति साहू अपने पिता पुरन चंद्र साहू, मां ममता साहू और बड़ी बहन स्वागतिक साहू के साथ जयपुर से भुवनेश्वर के लिए ट्रेन नंबर 20814 जोधपुरी-पुरी एक्सप्रेस से निकले थे। उनके पास बी-2 कोच में सीट नंबर 41 से 44 तक थीं, इससे विगत 11 जुलाई 2026 को रात करीब 11 बजे से सुबह तक परिवार के सदस्य अपनी-अपनी सीटों पर सो रहे थे। इसी दौरान किसी अज्ञात व्यक्ति ने रघुपति साहू की मां का वैनिटी बैग और पिता का पर्स चोरी कर लिया। सुबह जब परिवार के सदस्यों को चोरी का पता चला तो उन्होंने अपना सामान खंगाला। लेकिन सामान नहीं मिलने पर पीडि़त परिवार ने ट्रेन में चोरी की शिकायत दर्ज कराने की प्रक्रिया शुरू की। वहीं पीडि़त यात्री ने अपनी शिकायत में बताया कि चोरी बिलासपुर और रायगढ़ रेलवे स्टेशन के बीच होने की आशंका है। वहीं पीडि़त युवक ने बताया कि चोरी गए सामान में पिता का आधार कार्ड, मां का आधार कार्ड, दादी का आधार कार्ड, पिता का पैन कार्ड और बैंक ऑफ इंडिया का एटीएम कार्ड के अलावा ड्राइविंग लाइसेंस घर की चाबी और मेकअप का सामान के अलावा बैग और पर्स में करीब साढ़े पांच हजार रुपये नकद चोरी हुआ है। ऐसे में जब पीडि़त भुनेश्वर स्टेशन पहुंचा तो इसकी शिकायत तत्काल जीआरपी में दर्ज कराया, जिससे रेलवे पुलिस ने अपराध दर्ज कर केस डायरी को रायगढ़ जीआरपी भेजी है। जहां प्राप्त दस्तावेजों के आधार पर रायगढ़ जीआरपी ने असल अपराध कायम कर विवेचना में लिया है और आरोपियों की पतासाजी शुरू कर दी है।

You Might Also Like

परीक्षा देकर निकला सेट्रल स्कूल का छात्र हुआ बेहोश, अस्पताल में भर्ती

पीएम सूर्यघर मुफ्त बिजली योजना से प्रदीप पटेल बने आत्मनिर्भर

विजय राजपूत के खिलाफ जिला बदर की अनुशंसा

राष्ट्रीय मानव अधिकार क्राइम कंट्रोल ब्यूरो ने बच्चों को किया प्रोत्साहित

राजस्थान खाटू में बाबा श्याम को रायगढ़ में होने वाले कृतार्थ कीर्तन का दिया गया निमंत्रण

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Email
Previous Article तेतला-पुसौर सडक़ बनी मुसीबत, गड्ढों में फंसी 15 गांवों की आवाजाही
Next Article विनोबा नगर की बदहाल सडक़ों से रहवासी परेशान, बारिश ने बढ़ाई लोगों की मुश्किलें

खबरें और भी है....

खेल प्रतिभाओं को राष्ट्रीय-अंतरराष्ट्रीय मंच तक पहुंचाने सरकार प्रतिबद्ध -सीएम साय
पिस्टलनुमा एयरगन से युवक पर फायर, बाइक व एयरगन छोडक़र भागा आरोपी, जांच में जुटी पुलिस
2 हादसों में 3 युवकों की मौत, नशे में ड्यूटी कर रहा वार्ड बॉय बर्खास्त
पत्रकार राकेश स्वर्णकार क़ो पितृ शोक
तेल टैंकर ने बाइक सवार युवकों को ठोका, दो मृत, बहन के घर से राखी बंधवाकर घर लौटते समय हुआ हादसा, एक की हालत गंभीर, रायपुर रेफर

Popular Posts

डेंगू से निपटने निगम और स्वास्थ्य की टीम फील्ड पर,पिछले 5 साल के मुकाबले इस साल केसेस कम, फिर भी सतर्कता जरूरी
जहां रकबे में हुई है वृद्धि पटवारियों से करवायें सत्यापन-कलेक्टर श्रीमती रानू साहू,मांग अनुसार बारदाना उपलब्ध कराने के निर्देश
खेल प्रतिभाओं को राष्ट्रीय-अंतरराष्ट्रीय मंच तक पहुंचाने सरकार प्रतिबद्ध -सीएम साय
मेगा हेल्थ कैंप का मिला फायदा, गंभीर एनीमिया से पीड़ित निर्मला को तुरंत मिला इलाज
स्कूल व आंगनबाड़ी के बच्चों का शत-प्रतिशत जारी करें जाति प्रमाण पत्र,कलेक्टर श्रीमती रानू साहू ने बैठक लेकर राजस्व विभाग की कामकाज की समीक्षा

OWNER/PUBLISHER-NAVIN SHARMA

OFFICE ADDRESS
Navin Kadam Office Mini Stadium Complex Shop No.42 Chakradhar Nagar Raigarh Chhattisgarh
CALL INFORMATION
+91 8770613603
+919399276827
Navin_kadam@yahoo.com
©NavinKadam@2022 All Rights Reserved. WEBSITE DESIGN BY ASHWANI SAHU 9770597735
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?