तखतपुर। रायपुर-कोरबा नेशनल हाइवे में समलपुरी ब्रिज के पास रविवार दोपहर भीषण सडक़ हादसा हो गया है. तेज रफ्तार ट्राला अज्ञात वाहन में जा घुसा. हादसा इतना भीषण था कि बुरी तरह क्षतिग्रस्त होने के बाद ट्राला में आग लग गई. दर्दनाक हादसे में चालक की मौके पर ही जलकर मौत हो गई. मृतक की पहचान झारखंड निवासी अरविंद भारद्वाज के रूप में हुई है. पूरी घटना सकरी थाना क्षेत्र की है. जानकारी के मुताबिक, घटना की सूचना के बाद पुलिस टीम मौके पर पहुंची है. आवाजाही सुचारू रूप से जारी रहे, इसलिए क्षतिग्रस्त वाहन को हटाने की कोशिश की जा रही है. फिलहाल हादसे में मृतकों या घायलों की संख्या अबतक सामने नहीं आई है. हालांकि ट्राला चालक की हादसे में जलकर मौत होने की खबर है.
एसएसपी रजनेश सिंह ने बताया कि प्रथम दृष्टया ड्राइवर को झपकी आने की वजह से हादसा होना प्रतीत हो रहा है. सकरी थाना प्रभारी विजय चौधरी अपनी टीम के साथ मौके पर मौजूद हैं. नेशनल हाईवे को क्लियर कराया जा रहा है और आगे की विवेचना जारी है. नारायणपुर में प्लांट कर्मचारियों की बस और ट्रक में जबरदस्त टक्कर देखने को मिली है. छोटे डोंगर स्थित आमदई लौह अयस्क खदान से कर्मचारियों को लेकर एक बस निकली. वहीं उसी समय खदान परिसर से एक ट्रक भी रवाना हुआ था. दोनों में ओरछा मार्ग पर धोड़ाई के पास जोरदार टक्कर हो गई. हादसे में 17 लोग घायल हुए हैं, जिनमें से दो की हालत गंभीर बताई जा रही है. सभी घायलों को इलाजे के लिए स्वास्थ्य केंद्र धोड़ाई लाया गया है, जहां उनका इलाज जारी है. वहीं दोनों गंभीरों को जिला अस्पताल रेफर किया गया है.
रायपुर-कोरबा नेशनल हाइवे में भीषण हादसा
ट्राला में आग लगने से जिंदा जला ड्राइवर



