NavinKadamNavinKadamNavinKadam
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
      • खरसिया
      • पुसौर
      • धरमजयगढ़
    • सारंगढ़
      • बरमकेला
      • बिलाईगढ़
      • भटगांव
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Reading: छत्तीसगढ़ गौ-सेवा आयोग में पंजीकृत हुई श्री कृष्ण गौशाला समिति पामगढ़
Share
Font ResizerAa
NavinKadamNavinKadam
Font ResizerAa
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
    • सारंगढ़
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Follow US
  • Advertise
© 2022 Navin Kadam News Network. . All Rights Reserved.
NavinKadam > रायगढ़ > छत्तीसगढ़ गौ-सेवा आयोग में पंजीकृत हुई श्री कृष्ण गौशाला समिति पामगढ़
रायगढ़

छत्तीसगढ़ गौ-सेवा आयोग में पंजीकृत हुई श्री कृष्ण गौशाला समिति पामगढ़

संचालक रामनारायण पटेल को सौंपा गया पंजीयन प्रमाण पत्र संचालक रामनारायण पटेल को सौंपा गया पंजीयन प्रमाण पत्र

lochan Gupta
Last updated: June 13, 2026 11:47 pm
By lochan Gupta June 13, 2026
Share
3 Min Read

रायगढ़। गौ-वंश संरक्षण, संवर्धन एवं सेवा के क्षेत्र में कार्यरत श्री कृष्ण गौशाला समिति ग्राम पामगढ़, तहसील खरसिया, जिला रायगढ़ को छत्तीसगढ़ गौ-सेवा आयोग द्वारा आधिकारिक रूप से पंजीकृत कर लिया गया है। आयोग द्वारा समिति को पंजीयन प्रमाण पत्र क्रमांक 156 जारी किया गया है, जिससे समिति को छत्तीसगढ़ गौ-सेवा आयोग अधिनियम 2004 की धारा 11 के अंतर्गत विधिवत मान्यता प्राप्त हुई है।
विशेष अवसर पर छत्तीसगढ़ गौ-सेवा आयोग के अध्यक्ष एवं कैबिनेट मंत्री दर्जा प्राप्त विशेषर सिंह पटेल तथा आयोग के वरिष्ठ अधिकारियों की उपस्थिति में श्री कृष्ण गौशाला समिति पामगढ़ के संचालक रामनारायण पटेल को पंजीयन प्रमाण पत्र की प्रति प्रदान की गई। इस दौरान आयोग के अधिकारियों ने गौ-सेवा एवं गौ-संरक्षण के क्षेत्र में समिति द्वारा किए जा रहे प्रयासों की सराहना करते हुए भविष्य में और बेहतर कार्य करने के लिए शुभकामनाएं दीं। पंजीयन प्रमाण पत्र दिनांक 27 मई 2026 को आयोग के अध्यक्ष, सचिव एवं रजिस्ट्रार के संयुक्त हस्ताक्षरों से जारी किया गया। यह पंजीयन समिति के लिए एक महत्वपूर्ण उपलब्धि माना जा रहा है, जिससे क्षेत्र में गौ-सेवा गतिविधियों को और अधिक संगठित एवं प्रभावी रूप से संचालित करने में सहायता मिलेगी। समिति के संचालक रामनारायण पटेल ने इस अवसर पर छत्तीसगढ़ गौ-सेवा आयोग, अध्यक्ष विशेषर सिंह पटेल तथा समस्त अधिकारियों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि यह मान्यता गौ-माता की सेवा के लिए समर्पित सभी सदस्यों के प्रयासों का परिणाम है। उन्होंने कहा कि समिति भविष्य में भी गौ-वंश के संरक्षण, उपचार, संवर्धन एवं सेवा कार्यों को पूरी निष्ठा, पारदर्शिता और सेवा भावना के साथ आगे बढ़ाती रहेगी।

क्षेत्र में गौ-सेवा को मिलेगा नया विस्तार

श्री कृष्ण गौशाला समिति पामगढ़ के पंजीयन से खरसिया क्षेत्र में गौ-वंश संरक्षण एवं गौ-सेवा कार्यों को नई गति मिलने की उम्मीद है। स्थानीय ग्रामीणों, गौ-भक्तों एवं सामाजिक संगठनों ने इस उपलब्धि पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए समिति के संचालक रामनारायण पटेल एवं पूरी टीम को बधाई दी है। छत्तीसगढ़ गौ-सेवा आयोग के अध्यक्ष विश्वेश्वर सिंह पटेल ने भी आशा व्यक्त की कि समिति गौ-माता की सेवा, संरक्षण एवं संवर्धन के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य कर जिले और प्रदेश में एक आदर्श उदाहरण प्रस्तुत करेगी। आयोग ने विश्वास जताया कि समिति सेवा, समर्पण और पारदर्शिता के साथ गौ-सेवा के कार्यों को आगे बढ़ाते हुए समाज में सकारात्मक संदेश देने का कार्य करेगी।

You Might Also Like

422 किलो गांजा किया गया नष्ट

सच्ची भक्ति से ही परमात्मा की प्राप्ति होती है संभव : पं पुनीत कृष्ण

मकान किराया विवाद में प्राणघातक हमला

घरघोड़ा में नव नियुक्त मोर्चा पदाधिकारियों का भव्य स्वागत

मरम्मत कार्य हेतु चार घंटा रहेगी बिजली गुल, शहर के रामभाठा उपकेंद्र में होना है काम

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Email
Previous Article राघव ने लगातार तीसरी बार जीती राज्य स्तरीय अबेकस चैंपियनशिप
Next Article महाजेनको और अदाणी फाउंडेशन के सिलाई प्रशिक्षण केंद्र का हुआ शुभारंभ

खबरें और भी है....

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के सतत प्रयासों से साकार हुआ दशकों पुराना सपना, इतिहास में पहली बार रेल नेटवर्क से जुड़ेगा जशपुरांचल
जेल में बंद निरुद्ध बंदी की अस्पताल में संदिग्ध मौत
डीएमएफ मद से लैलूंगा व धरमजयगढ़ को 12.14 करोड़ रुपए की सौगात
छत्तीसगढ़ के सरकारी स्कूलों में गायत्री मंत्र, सरस्वती वंदना अनिवार्य
स्व. जगदीश महंत को जिपं अध्यक्ष ने दी श्रद्धांजलि

Popular Posts

डेंगू से निपटने निगम और स्वास्थ्य की टीम फील्ड पर,पिछले 5 साल के मुकाबले इस साल केसेस कम, फिर भी सतर्कता जरूरी
जहां रकबे में हुई है वृद्धि पटवारियों से करवायें सत्यापन-कलेक्टर श्रीमती रानू साहू,मांग अनुसार बारदाना उपलब्ध कराने के निर्देश
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के सतत प्रयासों से साकार हुआ दशकों पुराना सपना, इतिहास में पहली बार रेल नेटवर्क से जुड़ेगा जशपुरांचल
मेगा हेल्थ कैंप का मिला फायदा, गंभीर एनीमिया से पीड़ित निर्मला को तुरंत मिला इलाज
स्कूल व आंगनबाड़ी के बच्चों का शत-प्रतिशत जारी करें जाति प्रमाण पत्र,कलेक्टर श्रीमती रानू साहू ने बैठक लेकर राजस्व विभाग की कामकाज की समीक्षा

OWNER/PUBLISHER-NAVIN SHARMA

OFFICE ADDRESS
Navin Kadam Office Mini Stadium Complex Shop No.42 Chakradhar Nagar Raigarh Chhattisgarh
CALL INFORMATION
+91 8770613603
+919399276827
Navin_kadam@yahoo.com
©NavinKadam@2022 All Rights Reserved. WEBSITE DESIGN BY ASHWANI SAHU 9770597735
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?