NavinKadamNavinKadamNavinKadam
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
      • खरसिया
      • पुसौर
      • धरमजयगढ़
    • सारंगढ़
      • बरमकेला
      • बिलाईगढ़
      • भटगांव
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Reading: महिला के घर घुसकर मारपीट और छेडख़ानी का आरोप
Share
Font ResizerAa
NavinKadamNavinKadam
Font ResizerAa
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
    • सारंगढ़
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Follow US
  • Advertise
© 2022 Navin Kadam News Network. . All Rights Reserved.
NavinKadam > रायगढ़ > महिला के घर घुसकर मारपीट और छेडख़ानी का आरोप
रायगढ़

महिला के घर घुसकर मारपीट और छेडख़ानी का आरोप

महिला के कपड़े खींचे, चीख सुनकर पहुंचे ग्रामीणों से भी की मारपीट, सरपंच समेत चार गिरफ्तार

lochan Gupta
Last updated: August 28, 2026 11:52 pm
By lochan Gupta August 28, 2026
Share
3 Min Read

रायगढ़। जिले में एक सरपंच अपने साथियों के साथ महिला के घर में घुस गया। आरोप है कि आरोपियों ने महिला के साथ मारपीट की और छेडख़ानी भी की। महिला की चीख-पुकार सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे तो आरोपियों ने उनके साथ भी मारपीट कर दी। घटना के बाद महिला ने पुलिस में शिकायत की। शिकायत के आधार पर जोबी चौकी पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। मामला जोबी चौकी क्षेत्र का है।
जानकारी के मुताबिक, 50 वर्षीय महिला ने जोबी चौकी में शिकायत दर्ज कराई है। महिला ने बताया कि गुरुवार रात करीब 8 बजे वह अपने घर पर थी। इसी दौरान ओंगना गांव का सरपंच अमित राठिया (36) अपने साथियों अनिल कुमार राठिया (30), धनसिंह राठिया (52) और इगेन्द्र राठिया (22) के साथ उसके घर पहुंचा। महिला का आरोप है कि चारों ने पुरानी रंजिश को लेकर उसके साथ गाली-गलौज की और हाथ-मुक्कों से मारपीट की। आरोपियों ने उसे जान से मारने की धमकी भी दी। महिला ने आरोप लगाया कि आरोपियों ने उसके कपड़े खींचकर उतारने की कोशिश की। वह किसी तरह घर से निकलकर गली में पहुंची। वहां अनिल राठिया ने उसे पीछे से पकड़ लिया, जबकि अमित राठिया और धनसिंह राठिया उसके साथ मारपीट करते हुए कपड़े खींचने लगे।

बीच-बचाव करने पहुंचे ग्रामीणों से भी मारपीट

महिला ने अपनी शिकायत में बताया कि इगेन्द्र राठिया मोबाइल से पूरी घटना का वीडियो बना रहा था। महिला की चीख-पुकार सुनकर आसपास के ग्रामीण उसे बचाने के लिए मौके पर पहुंचे। आरोप है कि चारों आरोपियों ने ग्रामीणों के साथ भी धक्कामुक्की और मारपीट की। महिला की शिकायत पर पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ बीएनएस की धारा 296, 351(3), 115(2), 76 और 3(5) के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी।

चारों आरोपी गिरफ्तार, जेल भेजे गए

मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने तुरंत कार्रवाई की और गांव से चारों आरोपियों को हिरासत में ले लिया। पुलिस ने घटनास्थल और आरोपियों के पास से वारदात में इस्तेमाल एचएफ डिलक्स और पल्सर बाइक जब्त की। घटना का वीडियो बनाने के लिए इस्तेमाल किया गया ओपो मोबाइल फोन भी पुलिस ने बरामद कर लिया है। पुलिस ने सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया। वहां से उन्हें न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया।

महिला संबंधी मामलों में सख्त कार्रवाई होगी-एसएसपी

एसएसपी शशि मोहन सिंह ने कहा कि महिला और बाल अपराधों के मामलों में पुलिस गंभीरता से कार्रवाई करती है। ऐसी शिकायत मिलने पर तुरंत कार्रवाई कर आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करना पुलिस की प्राथमिकता है। उन्होंने कहा कि किसी भी आरोपी को बख्शा नहीं जाएगा। इस मामले में भी शिकायत मिलते ही सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है।

You Might Also Like

सेवा पखवाड़े में आयोजनों के जरिए आम जनता के मध्य जाए कार्यकर्ता : दीवान

कुरकुट नदी को छलनी कर रहे माफिया

बस स्टैंड में कई दुकानों के ताले तोडऩे का प्रयास

प्रान्तीय अग्रवाल संगठन के द्वारा कराया जा रहा 51 जोड़ों का विवाह

दो माह से फरार दो मवेशी तस्कर गिरफ्तार

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Email
Previous Article 5-6 साल से जर्जर तेतला-पुसौर सडक़, शिकायत के बाद भी नहीं हुआ सुधार, स्कूली बच्चों को भी परेशानी
Next Article बारिश में बच्चों को 5 बीमारियों का खतरा, सावधानी से बचाव संभव

खबरें और भी है....

समान नागरिक संहिता, शीतकालीन सत्र में आएगा विधेयक
नेपाल बाढ़ में फंसे थे छत्तीसगढ़ के 9 नागरिक, 2 अब भी लापता
टीईटी से किसी की नहीं जाएगी नौकरी-सीएम साय
दो सडक़ हादसे में तीन युवक की मौत, एक गंभीर
सलाखों के बीच भी नहीं टूटी भाई-बहन की अटूट प्रेम की डोर

Popular Posts

डेंगू से निपटने निगम और स्वास्थ्य की टीम फील्ड पर,पिछले 5 साल के मुकाबले इस साल केसेस कम, फिर भी सतर्कता जरूरी
जहां रकबे में हुई है वृद्धि पटवारियों से करवायें सत्यापन-कलेक्टर श्रीमती रानू साहू,मांग अनुसार बारदाना उपलब्ध कराने के निर्देश
समान नागरिक संहिता, शीतकालीन सत्र में आएगा विधेयक
मेगा हेल्थ कैंप का मिला फायदा, गंभीर एनीमिया से पीड़ित निर्मला को तुरंत मिला इलाज
स्कूल व आंगनबाड़ी के बच्चों का शत-प्रतिशत जारी करें जाति प्रमाण पत्र,कलेक्टर श्रीमती रानू साहू ने बैठक लेकर राजस्व विभाग की कामकाज की समीक्षा

OWNER/PUBLISHER-NAVIN SHARMA

OFFICE ADDRESS
Navin Kadam Office Mini Stadium Complex Shop No.42 Chakradhar Nagar Raigarh Chhattisgarh
CALL INFORMATION
+91 8770613603
+919399276827
Navin_kadam@yahoo.com
©NavinKadam@2022 All Rights Reserved. WEBSITE DESIGN BY ASHWANI SAHU 9770597735
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?