NavinKadamNavinKadamNavinKadam
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
      • खरसिया
      • पुसौर
      • धरमजयगढ़
    • सारंगढ़
      • बरमकेला
      • बिलाईगढ़
      • भटगांव
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Reading: धरमजयगढ़ की बेटी मुस्कान का नीट-यूजी के माध्यम से एमबीबीएस में हुआ चयन
Share
Font ResizerAa
NavinKadamNavinKadam
Font ResizerAa
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
    • सारंगढ़
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Follow US
  • Advertise
© 2022 Navin Kadam News Network. . All Rights Reserved.
NavinKadam > रायगढ़ > धरमजयगढ़ की बेटी मुस्कान का नीट-यूजी के माध्यम से एमबीबीएस में हुआ चयन
रायगढ़

धरमजयगढ़ की बेटी मुस्कान का नीट-यूजी के माध्यम से एमबीबीएस में हुआ चयन

शासकीय मेडिकल कॉलेज अंबिकापुर में मिला स्थान, हो रही सराहना

lochan Gupta
Last updated: August 26, 2026 11:43 pm
By lochan Gupta August 26, 2026
Share
2 Min Read

रायगढ़/धरमजयगढ़। नगर एवं क्षेत्र के लिए हर्ष और गौरव की बात है कि धरमजयगढ़ की होनहार बेटी मुस्कान सिंह, पिता श्री संजीव सिंह एवं माता श्रीमती प्रियंका सिंह, का नीट-यूजी के माध्यम से एमबीबीएस पाठ्यक्रम में चयन हुआ है। मुस्कान को राजमाता श्रीमती देवेंद्र कुमारी सिंहदेव शासकीय चिकित्सा महाविद्यालय, अंबिकापुर (सरगुजा), छत्तीसगढ़ में प्रवेश मिला है। मुस्कान सिंह ने अपनी मेहनत, लगन और निरंतर प्रयासों के दम पर यह महत्वपूर्ण उपलब्धि हासिल की है। नीट-यूजी जैसी राष्ट्रीय स्तर की कठिन प्रवेश परीक्षा में सफलता हासिल कर एमबीबीएस में चयन होने की खबर मिलते ही परिवार में खुशी का माहौल है। वहीं उनके रिश्तेदारों, मित्रों एवं शुभचिंतकों सहित धरमजयगढ़ क्षेत्रवासियों ने भी उन्हें बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं। मुस्कान की इस सफलता ने न केवल उनके माता-पिता और परिवार का नाम रोशन किया है, बल्कि धरमजयगढ़ क्षेत्र का भी गौरव बढ़ाया है। बचपन से ही पढ़ाई के प्रति मेहनती और अपने लक्ष्य को लेकर समर्पित मुस्कान ने अपनी मेहनत के बल पर चिकित्सा के क्षेत्र में आगे बढऩे की दिशा में महत्वपूर्ण कदम रखा है। माता-पिता संजीव सिंह एवं श्रीमती प्रियंका सिंह ने अपनी बेटी की सफलता पर खुशी व्यक्त करते हुए कहा कि यह उनके लिए गर्व का क्षण है। उन्होंने मुस्कान के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए आगे भी पूरी लगन और मेहनत से पढ़ाई करने के लिए प्रेरित किया। मुस्कान सिंह ने अपनी सफलता का श्रेय अपने माता-पिता, परिवारजनों एवं शिक्षकों के मार्गदर्शन, सहयोग और आशीर्वाद को दिया। उनका लक्ष्य भविष्य में एक सफल चिकित्सक बनकर समाज और जरूरतमंद लोगों की सेवा करना है। धरमजयगढ़ की बेटी की इस उपलब्धि पर नगरवासियों एवं क्षेत्रवासियों ने हर्ष व्यक्त करते हुए मुस्कान सिंह को हार्दिक बधाई एवं उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएं दी हैं।

You Might Also Like

फर्जी चिटफंड कंपनी बनाकर ठगी, 7 आरोपियों को कारावास व अर्थदण्ड

भाजपा सरकार का गरीबों के घर उजाडऩे का है पुराना इतिहास

नवीन जिदल के कर कमलों से ओपी जिंदल स्कूल कुंजेमुरा कें नए स्कूल भवन का हुआ लोकार्पण

केलो परियोजना के कार्य में न हो विलंब

सन्नी मिश्रा को पितृ शोक

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Email
Previous Article राष्ट्रपति पदक से सम्मानित एसएसपी सिंह का म.यु.म. ने किया अभिनंदन
Next Article विप्र फाउंडेशन और ब्राम्हण मारवाड़ी महिला समिति ने मनाया सावन उत्सव

खबरें और भी है....

महिलाओं का सशक्तिकरण ही समृद्ध छत्तीसगढ़ की आधारशिला- सीएम साय
डीएनए रिपोर्ट से हुआ अंधे कत्ल का खुलासा, भाजी नहीं बनाने पर पत्नी का घोंटा था गला
ट्रेलर की चपेट में आई स्कूटी सवार युवती की मौत
नेपाल त्रासदी पर सीएम विष्णुदेव साय ने जताया दुख
नेपाल में जलप्रलय में 105 भारतीय समेत 300 विदेशी टूरिस्ट लापता

Popular Posts

डेंगू से निपटने निगम और स्वास्थ्य की टीम फील्ड पर,पिछले 5 साल के मुकाबले इस साल केसेस कम, फिर भी सतर्कता जरूरी
जहां रकबे में हुई है वृद्धि पटवारियों से करवायें सत्यापन-कलेक्टर श्रीमती रानू साहू,मांग अनुसार बारदाना उपलब्ध कराने के निर्देश
महिलाओं का सशक्तिकरण ही समृद्ध छत्तीसगढ़ की आधारशिला- सीएम साय
मेगा हेल्थ कैंप का मिला फायदा, गंभीर एनीमिया से पीड़ित निर्मला को तुरंत मिला इलाज
स्कूल व आंगनबाड़ी के बच्चों का शत-प्रतिशत जारी करें जाति प्रमाण पत्र,कलेक्टर श्रीमती रानू साहू ने बैठक लेकर राजस्व विभाग की कामकाज की समीक्षा

OWNER/PUBLISHER-NAVIN SHARMA

OFFICE ADDRESS
Navin Kadam Office Mini Stadium Complex Shop No.42 Chakradhar Nagar Raigarh Chhattisgarh
CALL INFORMATION
+91 8770613603
+919399276827
Navin_kadam@yahoo.com
©NavinKadam@2022 All Rights Reserved. WEBSITE DESIGN BY ASHWANI SAHU 9770597735
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?