रायगढ़। विगत 15 अगस्त को जिले के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) शशि मोहन सिंह को उनकी उत्कृष्ट सेवा एवं सराहनीय कार्यों के लिए राष्ट्रपति पदक से सम्मानित किए जाने पर मारवाड़ी युवा मंच महिला सांस्कृतिक शाखा की पदाधिकरियों ने एसएसपी कार्यालय पहुंचकर उनसे मुलाकात की और इस शानदार सफलता पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं इस अवसर पर संस्था की अध्यक्ष दीप्ति गुप्ता ने एसएसपी सर को एक विशेष गुलदस्ता भेंट किया। इसके साथ ही, उन्होंने एक सुंदर कविता का पाठ कर पुलिस अधीक्षक के समर्पण, कर्तव्यनिष्ठा और उत्कृष्ट नेतृत्व क्षमता को अनूठे अंदाज में व्यक्त किया दीप्ति गुप्ता ने अपनी प्रतिक्रिया देते हुए कहा ?यह हम सभी रायगढ़ वासियों के लिए अत्यंत गर्व की बात है कि हमारे वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के अटूट कर्तव्य और निष्ठा का सम्मान देश की सरकार द्वारा किया गया यह सम्मान पूरे जिले का मान बढ़ाने वाला है एस एस पी शशि मोहन सिंह के नेतृत्व में जिले में कानून-व्यवस्था को सुदृढ़ बनाने और आम नागरिकों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए कई सराहनीय कदम उठाए गए हैं। उनकी इस उपलब्धि से न केवल पुलिस महकमा गौरवान्वित हुआ है, बल्कि जिले के अन्य अधिकारियों और युवाओं के लिए भी यह प्रेरणा का स्रोत बनेगा ?इस अवसर पर मंच की अन्य महिला पदाधिकारी भी उपस्थित रहीं, जिन्होंने एस एस पी सर को उनके उज्ज्वल भविष्य और आगामी सफलताओं के लिए असीम शुभकामनाएं दीं इस अवसर पर संस्था की अध्यक्ष दीप्ति गुप्ता सचिव शालू गोयल कोषाध्यक्ष मधु गुप्ता रेखा अग्रवाल आरती अग्रवाल के साथ बड़ी संख्या में महिला सदस्य उपस्थित थी वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री शशि मोहन सिंह को रायपुर में आयोजित 15 अगस्त स्वतंत्रता दिवस के मुख्य समारोह में छत्तीसगढ़ के मुख्य मंत्री विष्णु देव साय ने राष्ट्रपति पदक प्रदान कर सम्मानित किया था श्री शशि मोहन सिंह को उनकी उत्कृष्ठ सेवा व सराहनीय कार्यों के लिए राष्ट्रीय पदक के लिए चयनित किया गया था।



