NavinKadamNavinKadamNavinKadam
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
      • खरसिया
      • पुसौर
      • धरमजयगढ़
    • सारंगढ़
      • बरमकेला
      • बिलाईगढ़
      • भटगांव
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Reading: आयुष मोबाइल मेडिकल यूनिट से सुदूर अंचलों तक पहुंच रही स्वास्थ्य सेवाएं
Share
Font ResizerAa
NavinKadamNavinKadam
Font ResizerAa
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
    • सारंगढ़
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Follow US
  • Advertise
© 2022 Navin Kadam News Network. . All Rights Reserved.
NavinKadam > रायगढ़ > आयुष मोबाइल मेडिकल यूनिट से सुदूर अंचलों तक पहुंच रही स्वास्थ्य सेवाएं
रायगढ़

आयुष मोबाइल मेडिकल यूनिट से सुदूर अंचलों तक पहुंच रही स्वास्थ्य सेवाएं

बिरहोर और पहाड़ी कोरवा परिवारों को गांव में ही मिल रहा स्वास्थ्य परीक्षण एवं उपचार, झगरपुर में आयोजित स्वास्थ्य शिविर में 64 ग्रामीण हुए लाभान्वित

lochan Gupta
Last updated: June 18, 2026 11:56 pm
By lochan Gupta June 18, 2026
Share
2 Min Read

रायगढ़। जिले के दूरस्थ और विशेष रूप से कमजोर जनजातीय समूह (पीवीटीजी) बहुल क्षेत्रों तक स्वास्थ्य सेवाओं की पहुंच सुनिश्चित करने की दिशा में आयुष विभाग की आयुष मोबाइल मेडिकल यूनिट प्रभावी भूमिका निभा रही है। दुर्गम अंचलों में रहने वाले बिरहोर एवं पहाड़ी कोरवा परिवारों तक घर के नजदीक स्वास्थ्य सुविधाएं पहुंचाकर यह पहल ग्रामीणों के लिए राहत का माध्यम बन रही है। इसी क्रम में विकासखंड लैलूंगा के पीवीटीजी बहुल ग्राम झगरपुर में आयुष मोबाइल मेडिकल यूनिट के माध्यम से स्वास्थ्य शिविर आयोजित किया गया। शिविर में कुल 64 ग्रामीणों का स्वास्थ्य परीक्षण कर चिकित्सकीय परामर्श एवं आवश्यक नि:शुल्क दवाइयां प्रदान की गईं। लाभान्वित मरीजों में विशेष रूप से कमजोर जनजातीय समूह के 26 बिरहोर तथा 14 पहाड़ी कोरवा समुदाय के सदस्य शामिल रहे।
स्वास्थ्य शिविर के दौरान चिकित्सकीय टीम ने मरीजों की स्वास्थ्य जांच कर विभिन्न सामान्य एवं मौसमी बीमारियों के संबंध में परामर्श दिया तथा आवश्यकता अनुसार दवाइयों का वितरण किया। ग्रामीणों को स्वस्थ जीवनशैली, स्वच्छता और रोगों की रोकथाम संबंधी जानकारी भी दी गई। आयुष मोबाइल मेडिकल यूनिट के माध्यम से दूरस्थ गांवों में नियमित रूप से पहुंच रही स्वास्थ्य सेवाओं से अब जनजातीय परिवारों को उपचार के लिए लंबी दूरी तय नहीं करनी पड़ रही है। गांव में ही जांच, परामर्श और दवा उपलब्ध होने से समय पर उपचार सुनिश्चित हो रहा है तथा स्वास्थ्य सेवाओं के प्रति लोगों का विश्वास भी बढ़ रहा है।विभागीय अधिकारियों ने बताया कि आयुष विभाग द्वारा जिले के अन्य पीवीटीजी एवं जनजातीय बहुल क्षेत्रों में भी नियमित रूप से स्वास्थ्य शिविर आयोजित किए जा रहे हैं, जिससे शासन की स्वास्थ्य सेवाएं अंतिम व्यक्ति तक पहुंच सकें और दूरस्थ अंचलों के लोगों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाओं का लाभ मिल सके।

You Might Also Like

मनोज बने आरआई संघ के जिलाध्यक्ष

स्टाइगर से जुआ खेलाते दो आरोपी गिरफ्तार

सिंगल यूज प्लास्टिक के विरुद्ध 14 प्रकरण में 19500 रुपए जुर्माना

पुलिस की रेड में 30 नग देशी शराब के साथ आरोपी गिरफ्तार

फेब्रिकेशन दुकान पर चला प्रशासन का बुलडोजर, अतिक्रमणों पर राजस्व विभाग की ताबड़तोड़ कार्रवाई

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Email
Previous Article अमलीपाली में पानी की समस्या हुई दूर, महिलाओं को मिली बड़ी राहत, समय की हुई बचत
Next Article जनभागीदारी से साकार हो रहा टीबी मुक्त रायगढ़ का संकल्प

खबरें और भी है....

सीटों की संख्या को बढ़ाने का सुखद परिणाम, युवा शक्ति की सफलता विकसित छत्तीसगढ़ की नई पहचान-सीएम साय
रिश्वतखोर एसडीओ एसीबी के हत्थे चढ़ा, मनरेगा का पेमेंट को लेकर मांगी थी 30 हजार की घुस
साढ़े 11 करोड़ में बदलेगा रायगढ़ स्टेडियम का स्वरूप
महालक्ष्मी कास्टिंग की दीवार ओम श्री रूपेश कंपनी के लेबर क्वाटर में गिरी, 2 महिला समेत 3 लोग गंभीर
हाथी के हमला से ग्रामीण घायल, उपचार जारी

Popular Posts

सीटों की संख्या को बढ़ाने का सुखद परिणाम, युवा शक्ति की सफलता विकसित छत्तीसगढ़ की नई पहचान-सीएम साय
डेंगू से निपटने निगम और स्वास्थ्य की टीम फील्ड पर,पिछले 5 साल के मुकाबले इस साल केसेस कम, फिर भी सतर्कता जरूरी
जहां रकबे में हुई है वृद्धि पटवारियों से करवायें सत्यापन-कलेक्टर श्रीमती रानू साहू,मांग अनुसार बारदाना उपलब्ध कराने के निर्देश
मेगा हेल्थ कैंप का मिला फायदा, गंभीर एनीमिया से पीड़ित निर्मला को तुरंत मिला इलाज
स्कूल व आंगनबाड़ी के बच्चों का शत-प्रतिशत जारी करें जाति प्रमाण पत्र,कलेक्टर श्रीमती रानू साहू ने बैठक लेकर राजस्व विभाग की कामकाज की समीक्षा

OWNER/PUBLISHER-NAVIN SHARMA

OFFICE ADDRESS
Navin Kadam Office Mini Stadium Complex Shop No.42 Chakradhar Nagar Raigarh Chhattisgarh
CALL INFORMATION
+91 8770613603
+919399276827
Navin_kadam@yahoo.com
©NavinKadam@2022 All Rights Reserved. WEBSITE DESIGN BY ASHWANI SAHU 9770597735
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?