खरसिया। कैलाश शर्मा। किसी के जीवन का दीया न बुझे, बस एक बूंद रक्त की मिल जाए इसी भावना को साकार करने के लिए समाज सेवा प्रभाग, ब्रह्माकुमारीज़ द्वारा 23 अगस्त को खरसिया के अग्रसेन भवन में एक विशाल विश्व बंधुत्व रक्तदान महाअभियान आयोजित किया जा रहा है। यह आयोजन राजयोगिनी दादी प्रकाशमणि जी की 19वीं पुण्य स्मृति में पूरी तरह से नि:स्वार्थ मानव सेवा और विश्व बंधुत्व को समर्पित है।
क्यों खास है यह रक्तदान महाअभियान
डॉक्टर्स और मेडिकल साइंस के अनुसार, आपका केवल 1 यूनिट रक्तदान 3 अलग-अलग लोगों को नया जीवन दे सकता है। ?असामयिक मौतों पर प्रहार करने और उसे रोकने के लिए रोज़ाना अनगिनत लोग केवल समय पर ब्लड न मिलने के कारण अपनी जान गंवा देते हैं। आपका यह कदम किसी माँ का लाल, किसी का जीवनसाथी या किसी का बच्चा बचा सकता है। यह महाअभियान किसी जाति, धर्म या संप्रदाय का नहीं, बल्कि केवल मानव धर्म का प्रतीक है।
ब्रह्माकुमारीज़ का हृदयस्पर्शी संदेश
प्रिय आत्मन, रक्तदान कोई साधारण दान नहीं है, यह ईश्वर को दिया गया सबसे पवित्र उपहार है। आपका एक छोटा सा कदम किसी परिवार की खुशियाँ लौटने की वजह बन सकता है। आएँ, अपनी सामाजिक जि़म्मेदारी निभाएँ—खुद भी रक्तदान करें और दूसरों को भी प्रेरित करें। समाज सेवा प्रभाग ब्रह्माकुमारीज़ के इस आयोजन में आइए 23 अगस्त को अग्रसेन भवन पहुँचकर इस जीवनदायी पहल का हिस्सा बनें। रक्तदान करें जीवन बचाएँ मानवता का फज़ऱ् निभाएँ।



