NavinKadamNavinKadamNavinKadam
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
      • खरसिया
      • पुसौर
      • धरमजयगढ़
    • सारंगढ़
      • बरमकेला
      • बिलाईगढ़
      • भटगांव
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Reading: यूपीएससी सिविल सर्विस मेन्स परीक्षा, 5 दिनों तक चलेगी परीक्षा, 185 कैंडिडेट्स होंगे शामिल
Share
Font ResizerAa
NavinKadamNavinKadam
Font ResizerAa
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
    • सारंगढ़
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Follow US
  • Advertise
© 2022 Navin Kadam News Network. . All Rights Reserved.
NavinKadam > रायपुर > यूपीएससी सिविल सर्विस मेन्स परीक्षा, 5 दिनों तक चलेगी परीक्षा, 185 कैंडिडेट्स होंगे शामिल
रायपुर

यूपीएससी सिविल सर्विस मेन्स परीक्षा, 5 दिनों तक चलेगी परीक्षा, 185 कैंडिडेट्स होंगे शामिल

lochan Gupta
Last updated: August 21, 2026 11:50 pm
By lochan Gupta August 21, 2026
Share
3 Min Read

रायपुर। संघ लोक सेवा आयोग (यूपीएससी) की सिविल सर्विस मेन्स परीक्षा 2026 आज से शुरू हो गई है। परीक्षा 21, 22, 23, 29 और 30 अगस्त को जेआर दानी शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक शाला, कालीबाड़ी चौक में आयोजित की जाएगी। परीक्षा में कुल 185 कैंडिडेट्स शामिल होंगे। परीक्षा की तैयारियों और व्यवस्थाओं को लेकर अधिकारियों की बैठक में जरूरी इंतजामों की समीक्षा की गई। परीक्षा दो पालियों में होगी। पहली पाली सुबह 9 बजे से दोपहर 12 बजे तक और दूसरी पाली दोपहर 2:30 बजे से शाम 5:30 बजे तक चलेगी। परीक्षा को सुचारू रूप से कराने के लिए केंद्र पर प्रवेश, सुरक्षा, बैठक व्यवस्था और अन्य जरूरी इंतजाम समय पर पूरे करने के निर्देश दिए गए हैं। अभ्यर्थियों के प्रवेश को लेकर भी विशेष व्यवस्था की गई है। परीक्षा शुरू होने के निर्धारित समय से 30 मिनट पहले केंद्र का गेट बंद कर दिया जाएगा। इसके बाद किसी भी अभ्यर्थी को प्रवेश नहीं दिया जाएगा। परीक्षा केंद्र में प्रवेश फेस आइडेंटिफिकेशन के जरिए होगा।
बैठक में परीक्षा से जुड़े अधिकारियों को आयोग के दिशा-निर्देशों के अनुसार सभी व्यवस्थाएं पूरी करने के निर्देश दिए गए। परीक्षा संचालन के लिए डिप्टी कलेक्टर रायपुर उत्तम प्रसाद रजक को सहायक को-ऑर्डिनेटिंग सुपरवाइजर और रोजगार अधिकारी, विशेष रोजगार कार्यालय रायपुर केदारनाथ पटेल को कंट्रोल रूम प्रभारी बनाया गया है। प्रशासन ने परीक्षा केंद्र पर समय से पहले पहुंचने और प्रवेश प्रक्रिया पूरी करने की व्यवस्था सुनिश्चित करने पर जोर दिया है। परीक्षा के सभी दिनों में केंद्र पर निर्धारित नियमों का पालन कराया जाएगा, ताकि परीक्षा बिना किसी परेशानी के संपन्न हो सके।
2025 में करीब 10 लाख से ज्यादा एस्पिरेंट्स ने एप्लिकेशन भरा था। जिनमें से 14,161 एस्पिरेंट्स प्रीलिम्स पास कर मेन्स तक पहुंचे। 2,736 को इंटरव्यू के लिए शॉर्टलिस्ट किया गया, जबकि 979 पदों के लिए फाइनल सिलेक्शन हुआ। इससे पहले 2024 मे लगभग 13 लाख से ज्यादा आवेदन आए और करीब 5.8 लाख प्रीलिम्स में शामिल हुए। 1,009 पदों पर सिलेक्शन हुआ। इसी तरह 2023 में करीब 13 लाख एप्लिकेशन आए और 1016 पदों पर फाइनल सिलेक्शन हुआ।

You Might Also Like

सीबीएससी ने 2 स्कूलों की मान्यता रद्द की

दूरदर्शन ने समाज को वैचारिक रूप से समृद्ध करने और संस्कारों को संवारने में निभाई महत्वपूर्ण भूमिका : सीएम साय

सीएम साय ने मतदाताओं से की पंचायत चुनाव में वोट करने की अपील

18 जून से खुलेंगे प्रदेश के स्कूल

कांग्रेस विधायक बोले- मुर्गी चोरी की भी सीबीआई जांच करवाएगी बीजेपी

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Email
Previous Article ट्रैफिक सुधारने कई जगहों पर लगेंगे सिग्नल, व्हीआईपी रोड में नए साइन-बोर्ड लगेंगे
Next Article कारोबारी पर वक्फ संपत्ति कब्जाने का आरोप

खबरें और भी है....

कलेक्टर ने पोस्ट ऑफ द मन्थ शिक्षकों का किया सम्मान, विनोबा ऐप से मिल रहा नवाचारी शिक्षा को बढ़ावा
कारोबारी पर वक्फ संपत्ति कब्जाने का आरोप
यूपीएससी सिविल सर्विस मेन्स परीक्षा, 5 दिनों तक चलेगी परीक्षा, 185 कैंडिडेट्स होंगे शामिल
ट्रैफिक सुधारने कई जगहों पर लगेंगे सिग्नल, व्हीआईपी रोड में नए साइन-बोर्ड लगेंगे
बिलासपुर-यलहंका के मध्य चल रही साप्ताहिक स्पेशल ट्रेन का 26 से नियमित परिचालन

Popular Posts

डेंगू से निपटने निगम और स्वास्थ्य की टीम फील्ड पर,पिछले 5 साल के मुकाबले इस साल केसेस कम, फिर भी सतर्कता जरूरी
जहां रकबे में हुई है वृद्धि पटवारियों से करवायें सत्यापन-कलेक्टर श्रीमती रानू साहू,मांग अनुसार बारदाना उपलब्ध कराने के निर्देश
कलेक्टर ने पोस्ट ऑफ द मन्थ शिक्षकों का किया सम्मान, विनोबा ऐप से मिल रहा नवाचारी शिक्षा को बढ़ावा
मेगा हेल्थ कैंप का मिला फायदा, गंभीर एनीमिया से पीड़ित निर्मला को तुरंत मिला इलाज
स्कूल व आंगनबाड़ी के बच्चों का शत-प्रतिशत जारी करें जाति प्रमाण पत्र,कलेक्टर श्रीमती रानू साहू ने बैठक लेकर राजस्व विभाग की कामकाज की समीक्षा

OWNER/PUBLISHER-NAVIN SHARMA

OFFICE ADDRESS
Navin Kadam Office Mini Stadium Complex Shop No.42 Chakradhar Nagar Raigarh Chhattisgarh
CALL INFORMATION
+91 8770613603
+919399276827
Navin_kadam@yahoo.com
©NavinKadam@2022 All Rights Reserved. WEBSITE DESIGN BY ASHWANI SAHU 9770597735
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?