खरसिया। शासकीय महात्मा गांधी स्नातकोत्तर महाविद्यालय, खरसिया में आयोजित वार्षिक छात्र स्नेह सम्मेलन 2025-26 के अंतर्गत 11 फरवरी से 14 फरवरी तक विविध शैक्षणिक एवं सह-शैक्षणिक प्रतियोगिताओं का सफल आयोजन किया गया। चार दिनों तक चले इस आयोजन में विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लेकर अपनी प्रतिभा का उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। प्रतियोगिताओं के परिणाम 14 फरवरी को घोषित कर दिए गए।
वाद-विवाद प्रतियोगिता (पक्ष) में करिना यादव ने प्रथम तथा शिवानी सिदार ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया, जबकि विपक्ष में तृप्ति पाढ़ी प्रथम एवं संतकुमार द्वितीय स्थान पर रहे। तात्कालिक भाषण प्रतियोगिता में शिवानी सिदार प्रथम एवं संतकुमार यादव द्वितीय रहे। निबंध प्रतियोगिता में श्रुति पाढ़ी ने प्रथम तथा रिया कुमारी राठौर ने द्वितीय स्थान अर्जित किया। प्रश्न मंच में आकाश सिदार एवं करम राठौर ने प्रथम स्थान प्राप्त किया, जबकि रिया कुमारी राठौर एवं श्रुति पाढ़ी द्वितीय स्थान पर रहीं।
चित्रकला प्रतियोगिता में प्रीति कुमारी प्रथम एवं खुशबू गबेल द्वितीय रहीं। अल्पना में बानी यादव प्रथम तथा प्रीति निर्मल द्वितीय स्थान पर रहीं। केश सज्जा में प्रीति निर्मल प्रथम एवं हर्षिता साहू द्वितीय रहीं। पुष्प सज्जा प्रतियोगिता में प्रीति निर्मल प्रथम तथा अन्नु सारथी एवं लीना साहू द्वितीय स्थान पर रहीं। सलाद सज्जा में जगदीश साहू प्रथम तथा अनु सारथी एवं लीना साहू द्वितीय स्थान पर रहीं। पाक कला प्रतियोगिता में शबनम खातून प्रथम एवं हिमांशी वर्मा द्वितीय रहीं। वहीं मेहंदी प्रतियोगिता में पायल राठौर ने प्रथम तथा सीता साहू ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया। अब इस पूरे स्नेह सम्मेलन का सबसे बहुप्रतीक्षित क्षण आगामी 17 फरवरी को दोपहर 1 बजे आयोजित होने वाला भव्य रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम एवं पुरस्कार वितरण समारोह होगा। इसी अवसर पर सभी विजेताओं को मंच पर सम्मानित किया जाएगा। विद्यार्थियों की सांस्कृतिक प्रस्तुतियां—नृत्य, गीत एवं अन्य रचनात्मक कार्यक्रम—इस समारोह को विशेष आकर्षण प्रदान करेंगे। 17 फरवरी का यह आयोजन छात्र स्नेह सम्मेलन के गरिमामय समापन का प्रतीक बनेगा, जहां प्रतिभाओं का सम्मान और सांस्कृतिक उमंग एक साथ देखने को मिलेगी।
शास. महा. गांधी स्नातकोत्तर महाविद्यालय में 17 फरवरी सजेगा सम्मान का भव्य मंच
रंगारंग कार्यक्रम बनेगा आकर्षण के केन्द्र



