रायगढ़। प्रदेश में पंचायत सचिव संघ के चुनाव सभी जिलों के जनपद पंचायत क्षेत्र में किया जा रहा है। रायगढ़ जनपद पंचायत में प्रदेश पंचायत सचिव संघ के अध्यक्ष पद पर रोशन पंडा को सर्वसम्मति से चयन किया गया। निर्वाचन अधिकारी अलेख शर्मा ने संघ के चुनाव की प्रक्रिया पूर्ण कराई। आज सोमवार को रायगढ़ ब्लॉक के पंचायत सचिव संघ के चुनाव की प्रक्रिया की गई। बताया जाता है कि संघ के चुनाव के लिए आयोजित बैठक में पंचायत सचिवों ने अध्यक्ष पद के लिए सर्वसम्मति से निर्णय लेने पर सहमति बनने पर रोशन पंडा को अध्यक्ष पद के लिए चुना गया। बताया जाता है कि प्रदेश में पंचायत सचिव संघ के निर्वाचन के लिए 30 दिसंबर तक की तिथि निर्धारित है। इसी तारतम्य में रायगढ़ जनपद पंचायत में आज संघ के निर्वाचन की प्रक्रिया की गई। इस दौरान सभी 74 पंचायत सचिवों ने अध्यक्ष पद के लिए सर्वसम्मति से रोशन पंडा को निर्वाचित करने का निर्णय लिया और निर्वाचन अधिकारी ने रोशन पंडा को अध्यक्ष निर्वाचित करने की घोषणा कर प्रक्रिया पूर्ण की। बताया जाता है कि संघ के उपाध्यक्ष, सचिव, सह सचिव एवं कोषाध्यक्ष पद का चयन अध्यक्ष रोशन पंडा को करने का आग्रह किया गया है। जिले के अन्य सभी जनपद क्षेत्र में भी संघ के ब्लॉक अध्यक्षों के निर्वाचन की प्रक्रिया पूरी की जाएगी। इसके उपरांत जिला अध्यक्ष पद के लिए निर्वाचन होगा। जिसमें रायगढ़ जिले के सभी जनपद क्षेत्र के 721 पंचायत सचिव शामिल होंगे।