रायगढ़। पर्यावरण संरक्षण और बच्चों में प्रकृति के प्रति जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से शासकीय प्राथमिक शाला, सांगीतराई में विगत दिवस वृक्षारोपण एवं पौधा वितरण कार्यक्रम आयोजित किया गया। यह कार्यक्रम रामदास द्रौपदी फाउंडेशन एवं लॉयंस क्लब मिड टाउन रायगढ़ की पहल से भव्यता के साथ किया गया।
बड़े पेड़ लगाए, बच्चों को दिए पौधे
कार्यक्रम के संयोजक एवं रामदास द्रौपदी फाउंडेशन टीम के प्रमुख राम यादव ने बताया कि विद्यालय परिसर में 6 से 7 फीट के बड़े छायादार और फलदार पेड़ लगाए गए। इनमें आंवला, करंज, गुलमोहर और नीम के पौधे शामिल हैं।वहीं छोटे बच्चों को पर्यावरण से जोडऩे के लिए तुलसी, आंवला, बेल और लिली के फूल के पौधे भी वितरित किए गए। बच्चों को खुशी से चॉकलेट भी दी गई। इसी तरह लॉयंस क्लब मिड टाउन अध्यक्ष शिव शंकर अग्रवाल सहित क्लब के पदाधिकारियों ने बच्चों से मुलाकात की। और उन्होंने बच्चों के लिए उपहार में जूता वितरण करने का भी आश्वासन दिया। राम यादव ने बताया कि शाला में कुल 74 बच्चे अध्ययनरत हैं।
इनकी रही उपस्थिति
कार्यक्रम में राम प्रसाद बेहरा, प्रधान पाठक, श्रीमती पदमा बंजारे, नान दाऊ सिदार, श्रीमती पद्मिनी पटेल, श्रीमती शीतल पटेल सहित विद्यालय स्टाफ और दोनों संस्थाओं के अनेक सदस्य उपस्थित रहे।वहीं समस्त अतिथियों ने बच्चों को पौधों की देखभाल करने और पर्यावरण को स्वच्छ रखने का संकल्प दिलाया। वहीं विद्यालय परिवार ने रामदास द्रौपदी फाउंडेशन और लॉयंस क्लब मिड टाउन की इस पहल की सराहना करते हुए आभार व्यक्त किया।



