NavinKadamNavinKadamNavinKadam
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
      • खरसिया
      • पुसौर
      • धरमजयगढ़
    • सारंगढ़
      • बरमकेला
      • बिलाईगढ़
      • भटगांव
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Reading: गुरुनानक जयंती के उपलक्ष्य में निकली भव्य शोभायात्रा
Share
Font ResizerAa
NavinKadamNavinKadam
Font ResizerAa
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
    • सारंगढ़
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Follow US
  • Advertise
© 2022 Navin Kadam News Network. . All Rights Reserved.
NavinKadam > रायगढ़ > गुरुनानक जयंती के उपलक्ष्य में निकली भव्य शोभायात्रा
रायगढ़

गुरुनानक जयंती के उपलक्ष्य में निकली भव्य शोभायात्रा

वाहे गुरु मंत्र से गुंजायमान हुआ शहर

lochan Gupta
Last updated: November 4, 2025 1:10 am
By lochan Gupta November 4, 2025
Share
3 Min Read

रायगढ़। कार्तिक पूर्णिमा के पावन अवसर पर सिक्खों के प्रथम गुरु गुरुनानक देव की जयंती प्रकाश पर्व को बड़ी श्रद्धा व उत्साह के साथ ऐतिहासिक ढंग से पूरे देश में मनाया जाता है। इस बार भी गुरुनानक देव जी की 556 वीं जयंती प्रकाश पर्व को शहर के गुरु सिंग सभा व सिक्ख समाज के सभी श्रद्धालुओं ने प्रकाश पर्व के पूर्व यादगार ढंग से मनाया। जो विशेष आकर्षण का केंद्र रहा।
निकली ऐतिहासिक शोभा यात्रा
प्रकाश पर्व के पूर्व शहर में सिक्ख समाज के श्रद्धालुओं ने पंज प्यारे की अगुआई में आज शाम छह बजे भजन कीर्तन, आतिशबाजी और गुरुनानक देव के जयकारे के साथ जंजघर से भव्यता के साथ शोभा यात्रा निकाली। जिसमें समाज के सभी उम्र के लोगों ने बड़ी श्रद्धा से भाग लिया। प्रकाश पर्व की खुशी में निकाली गई शोभा यात्रा में समाज के सिख युवा सदस्यों ने शहर के हर चौक चौराहों में हैरतअंगेज प्रदर्शन किया। जिसे देखकर शहरवासी मंत्रमुग्ध हो गए। वहीं नगर कीर्तन शोभा यात्रा का शहर के हर चौक चौराहों में आत्मीय स्वागत किया। शोभा यात्रा पूरे शहर का परिभ्रमण करते हुए गौशाला रोड़ स्थित मंगलम पहुंची। इसके पश्चात गुरु का अटूट लंगर हुआ। जिसमें लोगों ने गुरुदेव का प्रसाद ग्रहण किया।
5 को मंगलम में कीर्तन समागम
गुरुनानक देव जयंती प्रकाश पर्व की खुशी में कार्तिक पूर्णिमा 5 नवंबर को शहर के मंगलम में सुबह 11 से 2.30 बजे तक विशेष कीर्तन दीवान का आयोजन होगा। इसी तरह सर्व समाज के लोगों के लिए गुरुदेव का अटूट लंगर दोपहर 12 बजे से होगा जो अनवरत चलता रहेगा। जिसमें प्रसाद ग्रहण कर सभी समाज के लोग पुण्य के भागी बनेंगे। वहीं रात 9.45 बजे से 12.30 बजे तक विशेष कीर्तन दीवान होगा। गुरुनानक जयंती प्रकाश पर्व के भव्य धार्मिक आयोजन को भव्यता देने में गुरुसिंग सभा गुरुद्वारा के अध्यक्ष महेंदर सिंग राजपाल, उपाध्यक्ष प्रीतपाल सिंग मल्होत्रा, प्रीतपाल सिग टूटेजा, गुरुपाल भल्ला, सतपाल सिंग बग्गा,गुरविंदर घई, तरनजीत सिंग, अमरजीत बाधवा, हरमीत घई, स्त्री सत्संग बीबी नीरा छाबड़ा सचिव हर्षपाल सिंग बग्गा सहित गुरुसिंग सभा के सभी सदस्यगण और शहर के सिख समाज के सभी सदस्यगण जुटे हैं।
आज मंगलम में दीवान कीर्तन
सचिव हर्षपाल सिंग बग्गा ने बताया कि आज 4 नवंबर को रात आठ बजे से साढ़े दस बजे तक मंगलम में विशेष कीर्तन दीवान का आयोजन होगा जिसमें पटियाला की सुप्रसिद्ध भजन गायिका बीबी जसप्रीत कौर व भाई दीपक सिंग हजुरी रागी जत्था रायगढ़ छ.ग अपने सुमधुर भजन कीर्तन की मनभावन प्रस्तुति से निहाल करेंगे।

You Might Also Like

सफाई का जायजा लेने सायकल में पहुंचे महापौर चौहान

आज सुबह 6.30 बजे से शुरू होगा मतदान दलों को सामग्री वितरण

कहीं 2013 न दोहरा दे 2023, कांग्रेसी हलाकान,

दो दिन बाद मौसम साफ होने से मिली राहत

ड्राइवरों की हड़ताल से दूसरे दिन भी यात्री बसों के थमे रहे पहिए

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Email
Previous Article सर्व अग्रवाल समाज आज श्याम टाकीज के सामने करेगा विशाल धरना प्रदर्शन
Next Article सीएसआर मद से अधूरे विकास-कार्यों पर भडक़ा आक्रोश

खबरें और भी है....

गजमार पहाड़ में स्थापित होगी विशालकाय हनुमान जी की प्रतिमा
जेएसपीएल यार्ड से लाखों का वेस्ट मटेरियल चोरी
गांजा तस्करी के दो आरोपी को 5-5 साल कड़ी कैद
सीएसआर मद से अधूरे विकास-कार्यों पर भडक़ा आक्रोश
गुरुनानक जयंती के उपलक्ष्य में निकली भव्य शोभायात्रा

Popular Posts

डेंगू से निपटने निगम और स्वास्थ्य की टीम फील्ड पर,पिछले 5 साल के मुकाबले इस साल केसेस कम, फिर भी सतर्कता जरूरी
जहां रकबे में हुई है वृद्धि पटवारियों से करवायें सत्यापन-कलेक्टर श्रीमती रानू साहू,मांग अनुसार बारदाना उपलब्ध कराने के निर्देश
गजमार पहाड़ में स्थापित होगी विशालकाय हनुमान जी की प्रतिमा
मेगा हेल्थ कैंप का मिला फायदा, गंभीर एनीमिया से पीड़ित निर्मला को तुरंत मिला इलाज
स्कूल व आंगनबाड़ी के बच्चों का शत-प्रतिशत जारी करें जाति प्रमाण पत्र,कलेक्टर श्रीमती रानू साहू ने बैठक लेकर राजस्व विभाग की कामकाज की समीक्षा

OWNER/PUBLISHER-NAVIN SHARMA

OFFICE ADDRESS
Navin Kadam Office Mini Stadium Complex Shop No.42 Chakradhar Nagar Raigarh Chhattisgarh
CALL INFORMATION
+91 8770613603
+919399276827
Navin_kadam@yahoo.com
©NavinKadam@2022 All Rights Reserved. WEBSITE DESIGN BY ASHWANI SAHU 9770597735
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?