NavinKadamNavinKadamNavinKadam
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
      • खरसिया
      • पुसौर
      • धरमजयगढ़
    • सारंगढ़
      • बरमकेला
      • बिलाईगढ़
      • भटगांव
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Reading: पिरदा-तुलसी में बनेगी नई टाउनशिप
Share
Font ResizerAa
NavinKadamNavinKadam
Font ResizerAa
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
    • सारंगढ़
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Follow US
  • Advertise
© 2022 Navin Kadam News Network. . All Rights Reserved.
NavinKadam > रायपुर > पिरदा-तुलसी में बनेगी नई टाउनशिप
रायपुर

पिरदा-तुलसी में बनेगी नई टाउनशिप

जमीन मालिकों को 40 प्रतिशत डेवलप लैंड देने का प्रावधान

lochan Gupta
Last updated: August 19, 2026 12:38 am
By lochan Gupta August 19, 2026
Share
3 Min Read

रायपुर। कमल विहार (कौशल्या विहार) के बाद रायपुर विकास प्राधिकरण आरडीए करीब 16 साल बाद नई नगर विकास योजना लेकर आया है। नवा रायपुर के पास पिरदा और तुलसी गांव की 143 हेक्टेयर करीब 353.4 एकड़ जमीन पर प्रस्तावित इस योजना में भू-स्वामियों को उनकी जमीन के बदले 40 प्रतिशत डेवलप लैंड वापस देने का प्रावधान रखा गया है। आवास एवं पर्यावरण विभाग ने 11 अगस्त 2026 को छत्तीसगढ़ राजपत्र (असाधारण) में इस योजना से संबंधित अधिसूचना प्रकाशित की है। सरकार ने पिरदा-तुलसी में नगर विकास योजना बनाने की औपचारिक प्रक्रिया शुरू कर दी है। इस योजना से जुड़े भू-स्वामियों से दावे-आपत्तियां मांगी गई हैं। आरडीए के सीईओ अवनीश शरण ने दैनिक भास्कर से बातचीत में बताया कि विकास प्राधिकरण की ओर से नगर विकास योजना का प्रकाशन किया गया है। इसका राजपत्र में भी प्रकाशन हो चुका है। आरडीए शहर के ऐसे एरिया को मास्टर प्लान के अनुसार विकसित करने की योजना बना रहा है, जहां सडक़ें और अन्य विकास कार्य प्रस्तावित हैं, लेकिन किसी कारण से अभी तक विकास नहीं हो पाया है। उन्होंने कहा कि इसी योजना के तहत पिरदा और तुलसी में नगर विकास योजना पर काम किया जा रहा है। इस क्षेत्र में पहले एमआर-43 एक सडक़ भी यहां से गुजर रही है। पिरदा-तुलसी योजना का नोटिफिकेशन जारी हो चुका है। आरडीए की कोशिश है कि दिसंबर तक प्रक्रिया पूरी कर प्रोजेक्ट को ऑनबोर्ड कर दिया जाए। आरडीए के मुताबिक प्रस्तावित योजना में भू-स्वामियों को 40त्न विकसित जमीन वापस देने का प्रावधान है। जमीन का नियोजन और विकास करने के बाद भू-स्वामियों को विकसित क्षेत्र में उनके हिस्से की जमीन लौटाई जाएगी। प्रस्तावित टाउनशिप में सडक़, नाली, जलापूर्ति, सीवरेज और बिजली जैसी सुविधाएं विकसित की जाएंगी। इसके अलावा पार्क और दूसरी जरूरी आधारभूत सुविधाओं के लिए भी जमीन का प्रावधान रहेगा। आवासीय और व्यावसायिक उपयोग के लिए अलग-अलग क्षेत्र विकसित किए जाएंगे। आरडीए की पिछली बड़ी नगर विकास योजना कमल विहार थी। इस योजना के दौरान आरडीए को वित्तीय और जमीन से जुड़ी कई दिक्कतों का सामना करना पड़ा था। एक समय आरडीए पर करीब 400 करोड़ रुपए का कर्ज होने की बात सामने आई थी। हालांकि अब प्राधिकरण कर्ज से उबर चुका है। अधिकारियों का कहना है कि नई योजना तैयार करते समय कमल विहार में सामने आई समस्याओं को ध्यान में रखा गया है। जमीन के नियोजन से लेकर विकास कार्य और भू-स्वामियों को विकसित जमीन लौटाने तक की प्रक्रिया को व्यवस्थित रखने पर जोर दिया जा रहा है।

You Might Also Like

पूर्व एमएलए मंतूराम सहित कई कांग्रेस नेता अब भाजपाई

डीकेएस अस्पताल के पूर्व अधीक्षक डॉ. पुनीत गुप्ता को क्लीनचिट, जांच में नहीं मिले सबूत

पीएम मोदी का जन्मदिन पर भाजयुमो करवाएगी मैराथन

January 30, 2024

मोदी सरकार ने सांसद बृजमोहन अग्रवाल को दी नई जिम्मेदारी

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Email
Previous Article एसईसीएल में ‘नशा मुक्त भारत अभियान’ के अंतर्गत शपथ कार्यक्रम आयोजित
Next Article युवाओं की ऊर्जा और रचनात्मकता से बनेगा विकसित भारत और विकसित छत्तीसगढ़ : सीएम साय

खबरें और भी है....

केलो डेम हुआ लबालब, खोले गए चार गेट
जनगणना ड्यूटी कर रहे शिक्षक से मारपीट का आरोपी गिरफ्तार
रजत शर्मा ने निर्जल अविरल डाक कांवर यात्रा पूर्ण कर रचा नया कीर्तिमान
रायगढ़ भाजपा पदाधिकारियों को दिया जीत का मंत्र, संगठन ही शक्ति है- पवन साय
बड़े पैमाने पर आईएएस अफसरों का तबादला., 6 जिलों के बदले गए कलेक्टर

Popular Posts

डेंगू से निपटने निगम और स्वास्थ्य की टीम फील्ड पर,पिछले 5 साल के मुकाबले इस साल केसेस कम, फिर भी सतर्कता जरूरी
जहां रकबे में हुई है वृद्धि पटवारियों से करवायें सत्यापन-कलेक्टर श्रीमती रानू साहू,मांग अनुसार बारदाना उपलब्ध कराने के निर्देश
केलो डेम हुआ लबालब, खोले गए चार गेट
मेगा हेल्थ कैंप का मिला फायदा, गंभीर एनीमिया से पीड़ित निर्मला को तुरंत मिला इलाज
स्कूल व आंगनबाड़ी के बच्चों का शत-प्रतिशत जारी करें जाति प्रमाण पत्र,कलेक्टर श्रीमती रानू साहू ने बैठक लेकर राजस्व विभाग की कामकाज की समीक्षा

OWNER/PUBLISHER-NAVIN SHARMA

OFFICE ADDRESS
Navin Kadam Office Mini Stadium Complex Shop No.42 Chakradhar Nagar Raigarh Chhattisgarh
CALL INFORMATION
+91 8770613603
+919399276827
Navin_kadam@yahoo.com
©NavinKadam@2022 All Rights Reserved. WEBSITE DESIGN BY ASHWANI SAHU 9770597735
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?