NavinKadamNavinKadamNavinKadam
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
      • खरसिया
      • पुसौर
      • धरमजयगढ़
    • सारंगढ़
      • बरमकेला
      • बिलाईगढ़
      • भटगांव
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Reading: पूर्व एमएलए मंतूराम सहित कई कांग्रेस नेता अब भाजपाई
Share
Font ResizerAa
NavinKadamNavinKadam
Font ResizerAa
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
    • सारंगढ़
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Follow US
  • Advertise
© 2022 Navin Kadam News Network. . All Rights Reserved.
NavinKadam > रायपुर > पूर्व एमएलए मंतूराम सहित कई कांग्रेस नेता अब भाजपाई
रायपुर

पूर्व एमएलए मंतूराम सहित कई कांग्रेस नेता अब भाजपाई

lochan Gupta
Last updated: March 4, 2024 11:05 pm
By lochan Gupta March 4, 2024
Share
4 Min Read

रायपुर। लोकसभा चुनाव से पहले सोमवार को छत्तीसगढ़ में अंतागढ़ के पूर्व विधायक मंतूराम पवार सहित कई कांग्रेस नेताओं ने भाजपा का दामन थाम लिया। इनमें बिलासपुर जिला पंचायत अध्यक्ष अरुण सिंह भी शामिल हैं। वहीं जेसीसीजे के 200 से ज्यादा नेता भाजपा में शामिल हुए हैं। इन नेताओं को भाजपा कार्यालय कुशाभाऊ ठाकरे परिसर में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय, उपमुख्यमंत्री अरुण साव और भाजपा अध्यक्ष किरणदेव सिंह पार्टी में प्रवेश कराया है। इन सभी नेताओं का कहना है कि, भाजपा की विचारधारा और पीएम के कार्यों से प्रभावित होकर सदस्यता ली है।
भाजपा में प्रवेश करने वाले मंतूराम दल बदल को लेकर मशहूर हैं। उन्होंने कहा कि नरेंद्र मोदी के काम-काज से प्रभावित होकर भाजपा प्रवेश कर रहे हैं। मंतूराम पवार 1998 में अंतागढ़-नारायणपुर सीट जब एक हुआ करती थी, तब कांग्रेस के टिकट से चुनाव जीतकर आए थे। फिर उन्हें 2008 और 2013 में भाजपा प्रत्याशी विक्रम उसेंडी ने हराया था। विक्रम उसेंडी को लोकसभा का टिकट मिला तो उप चुनाव में कांग्रेस से मंतूराम को फिर प्रत्याशी बनाया। लेकिन, उन्होंने नाम वापसी के अंतिम दिन ही नाम वापस लेकर प्रदेश की राजनीति में भूचाल ला दिया था। 2023 में निर्दलीय चुनाव लड़ा।

बिलासपुर के कांग्रेसी हैरान-परेशान
बिलासपुर के बड़े इलाके में राजनीतिक प्रभाव रखने वाले अरुण सिंह ने कांग्रेस छोड़ दी। बताया जा रहा है कि भीतरी तौर पर कांग्रेस से अरुण का मनमुटाव चल ही रहा था। कांग्रेस के नेताओं को अरुण को रोकने के काम पर लगाया गया। सोमवार को अरुण को कई बड़े कांग्रेस नेताओं के फोन आते रहे। इधर रायपुर में उन्होंने भाजपा ज्वाइन कर ली। बातचीत के दौरान अरुण सिंह ने कहा कि, मैं भाजपा के लोगों के संपर्क में था। मुझे भाजपा के विचार और काम अच्छे लगे और लगा कि मुझे यहीं काम करना है, इसलिए सदस्यता ली है। कांग्रेस के विवाद के बारे में पूछे जाने पर अरुण ने कहा मैं किसी पर टिपण्णी या समीक्षा नहीं करूंगा। मेरे साथ बिलासपुर के जिला पंचायत के सभापति राजेश्वर भार्गव, सदस्य राहुल सोनवानी, अखिलेश पांडे, कमल गुप्ता, इशाक खान, राम नारायण राठौर जैसे कार्यकर्ता और नेताओं ने भाजपा की सदस्यता ली है।

डिप्टी सीएम ने कांग्रेस को बताया डूबता जहाज
उपमुख्यमंत्री अरुण साव ने कहा कि कांग्रेस आज डूबता हुआ जहाज है। कांग्रेस के नेता उसे छोड़ रहे हैं। कांग्रेस धीरे-धीरे करके जनता से दूर जा चुकी है। इसलिए उसके नेता भाजपा में शामिल हो रहे हैं। जो भी राष्ट्रीय हित में छत्तीसगढ़ के हित में भाजपा में आना चाहते हैं, उनका स्वागत है। उन्होंने कहा कि, दूसरे दल के नेता जो भाजपा में आ रहे हैं, हम सभी का स्वागत करते हैं। बड़ी संख्या में नेता हमारे संपर्क में हैं। जिलों में अलग-अलग अभियान चल रहा है। लोग बड़ी तादाद में जुड़ रहे हैं। नए-नए नाम आने वाले समय में सामने आएंगे। भाजपा की नीति रीति और नरेंद्र मोदी के काम से प्रभावित होकर दूसरे दलों से लोग भाजपा में आ रहे हैं। कांग्रेस तो जनता के साथ-साथ अपने ही नेताओं के बीच भरोसा खो चुकी है। भाजपा पर लोगों का विश्वास बढ़ा है।

You Might Also Like

लता उसेंडी ने सदन में उठाया गोबर खरीदी भुगतान में गड़बड़ी का मामला

यूपीएससी के सफल प्रतिभागी को साय सरकार देखी एक लाख

अंबेडकर अस्पताल में कैंसर मरीज की दुर्लभ सर्जरी

प्रदेश में एसीबी/ईओडब्ल्यू ने 28 ठिकानों पर मारा छापा

आरएसएस का डॉ. सक्सेना पर दोबारा भरोसा

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Email
Previous Article स्क्रीनिंग की बैठक आज, दिग्गजों पर दांव की तैयारी
Next Article महादेव सट्टा ऐप : लोटस 365 का ऑपरेटर था तलरेजा

खबरें और भी है....

बारिश में भी चलेगा नक्सल विरोधी अभियान- अमित शाह
सर्पदंश से युवक की मौत
गिट्टी से भरी ट्रैक्टर बेकाबू होकर खेत में पलटी
बोर्ड परीक्षा में कम अंक मिला तो छात्रा ने लगाई फांसी
सडक पर मंडरा रहा 18 हाथियों का दल

Popular Posts

बारिश में भी चलेगा नक्सल विरोधी अभियान- अमित शाह
मेगा हेल्थ कैंप का मिला फायदा, गंभीर एनीमिया से पीड़ित निर्मला को तुरंत मिला इलाज
स्कूल व आंगनबाड़ी के बच्चों का शत-प्रतिशत जारी करें जाति प्रमाण पत्र,कलेक्टर श्रीमती रानू साहू ने बैठक लेकर राजस्व विभाग की कामकाज की समीक्षा
दृष्टिहीन मिथिला का मौके पर बना राशन कार्ड, शारीरिक रूप से असमर्थ लोगों को मुख्यमंत्री स्वास्थ्य सहायता योजना से लाभान्वित करने के दिए निर्देश
डेंगू से निपटने निगम और स्वास्थ्य की टीम फील्ड पर,पिछले 5 साल के मुकाबले इस साल केसेस कम, फिर भी सतर्कता जरूरी

OWNER/PUBLISHER-NAVIN SHARMA

OFFICE ADDRESS
Navin Kadam Office Mini Stadium Complex Shop No.42 Chakradhar Nagar Raigarh Chhattisgarh
CALL INFORMATION
+91 8770613603
+919399276827
Navin_kadam@yahoo.com
©NavinKadam@2022 All Rights Reserved. WEBSITE DESIGN BY ASHWANI SAHU 9770597735
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?