NavinKadamNavinKadamNavinKadam
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
      • खरसिया
      • पुसौर
      • धरमजयगढ़
    • सारंगढ़
      • बरमकेला
      • बिलाईगढ़
      • भटगांव
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Reading: साइबर क्राइम के खिलाफ छत्तीसगढ़ पुलिस का “साइबर जागृति अभियान”
Share
Font ResizerAa
NavinKadamNavinKadam
Font ResizerAa
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
    • सारंगढ़
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Follow US
  • Advertise
© 2022 Navin Kadam News Network. . All Rights Reserved.
NavinKadam > रायगढ़ > साइबर क्राइम के खिलाफ छत्तीसगढ़ पुलिस का “साइबर जागृति अभियान”
रायगढ़

साइबर क्राइम के खिलाफ छत्तीसगढ़ पुलिस का “साइबर जागृति अभियान”

"छत्तीसगढ़ को साइबर क्राइम मुक्त बनाने के संकल्प के साथ, छत्तीसगढ़ पुलिस का अभियान

lochan Gupta
Last updated: August 15, 2026 1:14 am
By lochan Gupta August 15, 2026
Share
6 Min Read

देश के सबसे अनोखे, इनोवेटिव और ट्रेंडी सोशल मीडिया अभियानों में से एक
15 अगस्त से 02 अक्टूबर तक 07 सप्ताह का प्रदेश भर में व्यापक कार्यक्रम

रायगढ़। प्रदेशवासियों को साइबर क्राइम के विरुद्ध, जागृत एवं सुरक्षित करने के उद्देश्य से, छत्तीसगढ़ पुलिस द्वारा 15 अगस्त से 02 अक्टूबर, तक “साइबर जागृति अभियान” का आयोजन किया जाएगा। 15 अगस्त 1947 को, करोड़ों देशवासियों के प्रयासों से देश को मिली आजादी के भाव से प्रेरित यह अभियान, साइबर क्राइम के विरुद्ध एकजुटता से जागरूकता लाने और छत्तीसगढ़ को साइबर क्राइम मुक्त बनाने का अभिनव प्रयास है।
साइबर क्राइम के विरुद्ध निरंतर चलाए जा रहे अभियानों के क्रम में, छत्तीसगढ़ पुलिस का “साइबर जागृति अभियान” , देश के सबसे अनोखे, इनोवेटिव और ट्रेंडी अभियानों में से एक है। इस अभियान की मुख्य थीम है:- “साइबर जागृति की एक सेल्फी”। बड़ी संख्या में राज्यवासी, छत्तीसगढ़ पुलिस और संबंधित जिला पुलिस के सोशल मीडिया हैंडल्स में जारी लिंक को क्लिक कर या फत् बवकम को स्कैन कर, जागरूकता के संदेश वाली “सेल्फी फ्रेम” में अपनी सेल्फी लेकर, उस सेल्फी को स्वयं के सोशल मीडिया हैंडल्स में पोस्ट करेंगे । प्रदेश भर के लाखों लोग, छत्तीसगढ़ पुलिस की जागरूकता संदेश वाली “सेल्फी फ्रेम” को सोशल मीडिया में शेयर करेंगे तो, साइबर क्राइम के प्रति जागरूकता का संदेश उनके फॉलोअर्स और फ्रेंड्स तक पहुंचेगा, जिससे अधिक से अधिक लोग साइबर क्राइम के प्रति जागृत होंगे । इस अभियान का उद्देश्य, जनभागीदारी से साइबर क्राइम के विरुद्ध जागरूकता का संदेश पहुंचाना है । सोशल मीडिया के माध्यम से यह संदेश, सरल और प्रभावी ढंग से अधिक से अधिक लोगों तक तेजी से पहुंच सकेगा।
“साइबर जागृति अभियान” का शुभारंभ आज राजधानी रायपुर में माननीय मुख्यमंत्री एवं माननीय गृहमंत्री द्वारा किया गया। वहीं जिला रायगढ़ जिले में आज प्रेस वार्ता को संबोधित करते हुए अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अनिल कुार सोनी ने “साइबर जागृति अभियान” की लिंक एवं क्यूआर कोड जारी कर अभियान का शुभारंभ किया। अनिल कुमार सोनी ने क्यूआर कोड स्वयं अपने मोबाइल में स्कैन कर, अपनी सेल्फी ली, इसके पश्चात उन्होंने स्वयं सोशल मीडिया में अपनी सेल्फी फ्रेम को पोस्ट किया। इस अवसर पर उन्होंने, जिलावासियों को अभियान के विषय में जानकारी दी और लोगों को विशेषकर सामाजिकध्व्यापारिक संगठनों, संस्थानों के पदाधिकारियों, सदस्यों एवं गणमान्य नागरिकों, सोशल मीडिया इंफ्लुएंसर्स, प्रोफेशनल्स एवं कलाकारों को अधिक से अधिक संख्या में छत्तीसगढ़ पुलिस द्वारा जारी लिंक क्लिक कर या क्यूआर कोड स्कैन कर, सेल्फी लेने और उसे सोशल मीडिया हैंडल्स में शेयर करने की अपील की।”
अभियान के सार के विषय में जानकारी देते हुए, श्री अनिल सोनी ने कहा कि, “जिस तरह देश की आजादी के लिए करोड़ों देशवासी एकजुट होकर लड़े थे, उसी तरह हम सभी को साइबर क्राइम के विरुद्ध, साथ मिलकर, जिलावासियों को जागृत करना होगा और उन्हें साइबर सुरक्षित बनाना होगा । उन्होंने आमजनों से अभियान को सफल बनाने की अपील करते हुए कहा कि “साइबर जागृति अभियान”, के लिए, जागरूकता की एक सेल्फी” लें, उस सेल्फी को सोशल मीडिया में शेयर करें और साइबर अपराध को रोकने, रायगढ़ जिला पुलिस का सहयोग करें।”
“साइबर जागृति अभियान” अभियान को जन-जन तक पहुँचाने, रायगढ़ जिला पुलिस ने जिले में अभियान को एक व्यापक स्वरूप दिया है। 15 अगस्त से 02 अक्टूबर तक यानि 07 सप्ताह में प्रदेश भर में विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे ।
पहले सप्ताह:- डिजिटल सतर्कता और बुनियादी सुरक्षा के लिए स्कूलध्कॉलेजों में अभियान
दूसरे सप्ताह:- वित्तीय धोखाधड़ी और न्च्प् सुरक्षा पर बैंकिंग एवं वित्तीय संस्थानों में अभियान
तीसरे सप्ताह:- डिजिटल अरेस्ट और फर्जी कॉल के विषय पर वरिष्ठ नागरिकों के संग टाउन हॉल का आयोजन
चौथे सप्ताह:- स्मार्टफोन प्राइवेसी और सेफ ब्राउजिंग पर महिला कॉलेजों, सामुदायिक समूहों के बीच अभियान
पांचवे सप्ताह:- जॉब फ्रॉड और फिशिंग को लेकर युवाओं को जागरूक करने रोजगार कार्यालयों, आईटीआई और कौशल विकास केंद्रों में कार्यक्रम का आयोजन
छठवें सप्ताह:- डेटा प्राइवेसी और सोशल मीडिया की सीमाओं के विषय पर अभियान
सातवें सप्ताह:- ग्राम पंचायतों, निकायों में गांधी जयंती के उपलक्ष्य में साइबर मुक्त छत्तीसगढ़ का “संकल्प” अभियान
अभियान का समापन:- 02 अक्टूबर 2026 श्गांधी जयंतीश् के दिन “साइबर जागृति अभियान” का समापन किया जाएगा।
जिला पुलिस टीमों एवं स्थानीय थानों द्वारा सार्वजनिक स्थानों, चौक-चौराहों, पार्क और बाजारों में पोस्टर-बैनर के माध्यम से फत् ब्वकम को प्रचारित किया जाएगा । साथ ही राज्य पुलिस एवं जिला पुलिस के सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से एवं व्हाट्सएपप ग्रुप्स में लिंक को शेयर कर अधिक से अधिक लोगों को सेल्फी लेने एवं सोशल मीडिया में शेयर करने प्रोत्साहित किया जाएगा।

You Might Also Like

नाबालिग बालिकाओं से दुष्कर्म के मामलों में दो गिरफ्तार

महापौर के लिए आई नई गाड़ी, विधिवत की गई पूजा-अर्चना

टांगी से कर दी थी युवक की हत्या, आरोपी को उम्र कैद

ठंड की दस्तक होते ही गर्म कपड़ों की सज गया बाजार

क्या श्रीरामनवमी आयोजन समिति में हुआ दो फाड़!

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Email
Previous Article स्वतंत्रता दिवस समारोह को लेकर रायगढ़ पुलिस ने जारी किया ट्रैफिक रूट प्लान
Next Article स्वास्थ्य एवं वित्तमंत्री ने किया जिला चिकित्सायल का औचक निरीक्षण

खबरें और भी है....

तिरंगा हमारी राष्ट्रीय अस्मिता, स्वाभिमान और एकता का प्रतीक- सीएम साय
मोबाइल टावर से कॉपर वायर चोरी, युवक व चोरी का माल खरीदने वाली महिला गिरफ्तार
मुस्तैद गश्त से सूने मकान में चोरी की वारदात नाकाम
विभाजन विभीषिका स्मरण दिवस पर सिंदूर पार्क में हुआ आयोजन
स्वास्थ्य एवं वित्तमंत्री ने किया जिला चिकित्सायल का औचक निरीक्षण

Popular Posts

डेंगू से निपटने निगम और स्वास्थ्य की टीम फील्ड पर,पिछले 5 साल के मुकाबले इस साल केसेस कम, फिर भी सतर्कता जरूरी
जहां रकबे में हुई है वृद्धि पटवारियों से करवायें सत्यापन-कलेक्टर श्रीमती रानू साहू,मांग अनुसार बारदाना उपलब्ध कराने के निर्देश
तिरंगा हमारी राष्ट्रीय अस्मिता, स्वाभिमान और एकता का प्रतीक- सीएम साय
मेगा हेल्थ कैंप का मिला फायदा, गंभीर एनीमिया से पीड़ित निर्मला को तुरंत मिला इलाज
स्कूल व आंगनबाड़ी के बच्चों का शत-प्रतिशत जारी करें जाति प्रमाण पत्र,कलेक्टर श्रीमती रानू साहू ने बैठक लेकर राजस्व विभाग की कामकाज की समीक्षा

OWNER/PUBLISHER-NAVIN SHARMA

OFFICE ADDRESS
Navin Kadam Office Mini Stadium Complex Shop No.42 Chakradhar Nagar Raigarh Chhattisgarh
CALL INFORMATION
+91 8770613603
+919399276827
Navin_kadam@yahoo.com
©NavinKadam@2022 All Rights Reserved. WEBSITE DESIGN BY ASHWANI SAHU 9770597735
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?