NavinKadamNavinKadamNavinKadam
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
      • खरसिया
      • पुसौर
      • धरमजयगढ़
    • सारंगढ़
      • बरमकेला
      • बिलाईगढ़
      • भटगांव
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Reading: पहाड़ी कोरवा बस्ती में पहुँचा प्रशासन, विकास की राह पर बढ़ा ढोर्रोआमा
Share
Font ResizerAa
NavinKadamNavinKadam
Font ResizerAa
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
    • सारंगढ़
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Follow US
  • Advertise
© 2022 Navin Kadam News Network. . All Rights Reserved.
NavinKadam > रायगढ़ > पहाड़ी कोरवा बस्ती में पहुँचा प्रशासन, विकास की राह पर बढ़ा ढोर्रोआमा
रायगढ़

पहाड़ी कोरवा बस्ती में पहुँचा प्रशासन, विकास की राह पर बढ़ा ढोर्रोआमा

सडक़, भवन, तालाब और जरूरी दस्तावेजों के लिए त्वरित कार्रवाई के निर्देश

lochan Gupta
Last updated: May 7, 2026 12:53 am
By lochan Gupta May 7, 2026
Share
2 Min Read

रायगढ़। सुशासन तिहार के तहत जिला प्रशासन ने दूरस्थ और विशेष पिछड़ी जनजाति बहुल क्षेत्रों तक सीधी पहुंच बनाते हुए लैलूंगा विकासखंड के ग्राम ढोर्रोआमा (तिलाईदरता) में पहाड़ी कोरवा बस्ती का आकस्मिक निरीक्षण किया। कलेक्टर श्री मयंक चतुर्वेदी ने धरमजयगढ़ के डीएफओ के साथ बस्ती में पहुंचकर ग्रामीणों से सीधे संवाद किया और उनकी समस्याओं व मांगों को गंभीरता से सुना।
निरीक्षण के दौरान पहाड़ी कोरवा समुदाय ने डब्लूबीएम सडक़ निर्माण, सामुदायिक भवन, तालाब गहरीकरण एवं पचरी निर्माण जैसी बुनियादी सुविधाओं की मांग रखी। साथ ही राशन कार्ड, आयुष्मान कार्ड, जाति प्रमाण पत्र, आधार कार्ड और ई-केवाईसी जैसी आवश्यक सेवाओं के लिए शिविर आयोजित करने की आवश्यकता बताई।
कलेक्टर श्री चतुर्वेदी ने मौके पर ही संबंधित अधिकारियों को सभी मांगों पर प्राथमिकता से कार्रवाई करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि सुशासन तिहार का उद्देश्य ही यह सुनिश्चित करना है कि शासन की योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचे और किसी भी पात्र हितग्राही को सुविधा के लिए भटकना न पड़े। इसके लिए आवश्यक दस्तावेजों के निर्माण एवं अद्यतन के लिए विशेष कैंप लगाकर त्वरित निराकरण सुनिश्चित करने को कहा गया। इस पहल से अब ढोर्रोआमा बस्ती में आधारभूत संरचनाओं के विकास के साथ-साथ शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ सीधे लोगों तक पहुंचने की दिशा में महत्वपूर्ण प्रगति होगी। सडक़ और सामुदायिक भवन जैसी सुविधाएं जहां क्षेत्र के विकास को गति देंगी, वहीं तालाब गहरीकरण से जल संरक्षण और ग्रामीणों की आजीविका को भी मजबूती मिलेगी। दौरे के दौरान जिला पंचायत उपाध्यक्ष श्री दीपक सिदार, जनपद पंचायत अध्यक्ष श्रीमती ज्योति भगत, एसडीएम श्री भरत कौशिक, जनपद पंचायत सीईओ प्रीति नायडू, एसडीओ आरईएस श्री हेम सिंह राठिया सहित अन्य जनप्रतिनिधि और अधिकारी उपस्थित रहे।

You Might Also Like

ग्रैमी अवार्ड विजेता बांसुरी वादक राकेश चौरसिया 10 को बिखरेंगे धुनों का जादू

अलग-अलग थाना क्षेत्र से देशी-विदेशी शराब जब्त

16 दिसंबर को नेशनल लोक अदालत आयोजित

कुष्ठ रोगियों की पहचान एवं जांच हेतु प्रशिक्षण कार्यक्रम संपन्न

धनतेरस पर सराफा-बाजार में रही जोरदार रौनक

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Email
Previous Article नाबालिग से सामूहिक दुष्कर्म के दो आरोपी गिरफ्तार
Next Article महिला से छेड़छाड़ व विरोध करने पर पति से मारपीट, दो गिरफ्तार, कुसमुरा तालाब के पास वारदात

खबरें और भी है....

महिला सशक्तिकरण की नई इबारत, अब महिलाओं के नाम जमीन रजिस्ट्री पर 50 प्रतिशत की छूट
बस्तरांचल में तेजी से हो रहा बैंकिग सुविधाओं का विस्तार-सीएम साय, नक्सल प्रभावित क्षेत्रों में आर्थिक सशक्तिकरण की दिशा में बड़ा कदम-वित्त मंत्री चौधरी
सारंगढ़-बिलाईगढ़, बीजापुर, कोरिया सहित सात जिलों के बदले गए कलेक्टर, 43 आईएएस अफसरों का ट्रांसफर
नदी में डूबने से दो सगी बहनों की मौत, गांव में शोक की लहर
रामपुर चौराहे का होगा महाराणा प्रताप के नाम पर नामकरण

Popular Posts

डेंगू से निपटने निगम और स्वास्थ्य की टीम फील्ड पर,पिछले 5 साल के मुकाबले इस साल केसेस कम, फिर भी सतर्कता जरूरी
जहां रकबे में हुई है वृद्धि पटवारियों से करवायें सत्यापन-कलेक्टर श्रीमती रानू साहू,मांग अनुसार बारदाना उपलब्ध कराने के निर्देश
महिला सशक्तिकरण की नई इबारत, अब महिलाओं के नाम जमीन रजिस्ट्री पर 50 प्रतिशत की छूट
मेगा हेल्थ कैंप का मिला फायदा, गंभीर एनीमिया से पीड़ित निर्मला को तुरंत मिला इलाज
स्कूल व आंगनबाड़ी के बच्चों का शत-प्रतिशत जारी करें जाति प्रमाण पत्र,कलेक्टर श्रीमती रानू साहू ने बैठक लेकर राजस्व विभाग की कामकाज की समीक्षा

OWNER/PUBLISHER-NAVIN SHARMA

OFFICE ADDRESS
Navin Kadam Office Mini Stadium Complex Shop No.42 Chakradhar Nagar Raigarh Chhattisgarh
CALL INFORMATION
+91 8770613603
+919399276827
Navin_kadam@yahoo.com
©NavinKadam@2022 All Rights Reserved. WEBSITE DESIGN BY ASHWANI SAHU 9770597735
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?