NavinKadamNavinKadamNavinKadam
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
      • खरसिया
      • पुसौर
      • धरमजयगढ़
    • सारंगढ़
      • बरमकेला
      • बिलाईगढ़
      • भटगांव
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Reading: गंभीर अग्नि एवं सुरक्षा खतरों के मद्देनजर, ओला इलेक्ट्रिक सर्विस सेंटर सील
Share
Font ResizerAa
NavinKadamNavinKadam
Font ResizerAa
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
    • सारंगढ़
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Follow US
  • Advertise
© 2022 Navin Kadam News Network. . All Rights Reserved.
NavinKadam > रायगढ़ > गंभीर अग्नि एवं सुरक्षा खतरों के मद्देनजर, ओला इलेक्ट्रिक सर्विस सेंटर सील
रायगढ़

गंभीर अग्नि एवं सुरक्षा खतरों के मद्देनजर, ओला इलेक्ट्रिक सर्विस सेंटर सील

280 इलेक्ट्रिक वाहन एवं लिथियम-आयन बैटरियों का मिला भंडारण, फायर सेफ्टी के इंतजाम भी नहीं थे

lochan Gupta
Last updated: August 8, 2026 1:05 am
By lochan Gupta August 8, 2026
Share
2 Min Read

रायगढ़। काशीराम चौक स्थित ओला इलेक्ट्रिक सर्विस सेंटर में इलेक्ट्रिक वाहनों एवं लिथियम-आयन बैटरियों के असुरक्षित भंडारण की शिकायत पर जिला प्रशासन ने गंभीरता से कार्रवाई करते हुए सर्विस सेंटर को तत्काल प्रभाव से सील कर दिया है। कलेक्टर एवं जिला दंडाधिकारी के निर्देश पर की गई इस कार्रवाई का उद्देश्य वाणिज्यिक क्षेत्र में संभावित अग्नि दुर्घटना से जन-धन की सुरक्षा सुनिश्चित करना है।
कार्यपालिक दंडाधिकारी एवं तहसीलदार रायगढ़ श्री शिव कुमार डनसेना तथा नायब तहसीलदार पुसौर श्री प्रतीक देवांगन के जांच दल ने 07 अगस्त को मौके पर पहुंचकर परिसर का सघन निरीक्षण किया। जांच के दौरान करीब 280 इलेक्ट्रिक वाहन एवं हाई-वोल्टेज लिथियम-आयन बैटरियों का असुरक्षित एवं अव्यवस्थित तरीके से भंडारण पाया गया। वाहनों और बैटरियों को बिना पर्याप्त वेंटिलेशन वाले टिन शेड में रखा गया था, जबकि कई वाहन परिसर के बाहर भी खड़े पाए गए।
निरीक्षण के दौरान अग्नि सुरक्षा के दृष्टिकोण से भी गंभीर कमियां सामने आईं। परिसर में आग बुझाने के लिए आवश्यक अग्निशामक यंत्र, सीओ-2 अथवा क्लास-डी अग्निशामक व्यवस्था, रेत की बाल्टियां अथवा अन्य प्रभावी अग्नि नियंत्रण प्रणाली उपलब्ध नहीं पाई गई। इलेक्ट्रिक वाहनों और हाई-वोल्टेज लिथियम-आयन बैटरियों के इस प्रकार असुरक्षित भंडारण को देखते हुए परिसर में आग लगने की स्थिति में गंभीर जनहानि और संपत्ति के नुकसान की आशंका को देखते हुए प्रशासन ने तत्काल कार्रवाई की। जांच दल द्वारा मौके पर आधिकारिक पंचनामा तैयार किया गया। तकनीशियन चंद्र प्रकाश आदित्य की उपस्थिति में प्रतिष्ठान को तत्काल प्रभाव से सील किया गया। कार्रवाई में पारदर्शिता बनाए रखने के लिए पूरी प्रक्रिया की वीडियोग्राफी भी कराई गई। जिला प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि नागरिकों की सुरक्षा से किसी भी प्रकार का समझौता स्वीकार नहीं किया जाएगा। अग्नि सुरक्षा मानकों की अनदेखी कर आम नागरिकों के जीवन को जोखिम में डालने वाली गतिविधियों के विरुद्ध प्रशासन द्वारा जीरो टॉलरेंस की नीति के तहत सख्त कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी।

You Might Also Like

राष्ट्रीय स्वास्थ्य कार्यक्रमों के प्रभावी क्रियान्वयन पर जिला प्रशासन का फोकस

खेत में मिली युवक की संदिग्ध लाश

श्रीमती कौशल्या साय से लोकसभा क्षेत्र रायगढ़ में आदिवासी केंद्रीय विश्वविद्यालय खोलने की मांग : डॉ. सतीश सराफ

क्रेटा कार से हो रही थी गांजा की तस्करी

अपने स्वास्थ्य के प्रति जागरुक होना हमारी प्रमुख जिम्मेदारी : सुरेश गोयल

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Email
Previous Article खड़ी ट्रेलर से बाइक टकराई, एक की मौत, बाप-बेटा घायल
Next Article मातृशक्ति के खातों में पहुँची महतारी वंदन की 30वीं किस्त, सीएम साय ने 67.20 लाख माताओं, बहनों के खातों में डीबीटी से अंतरित किए 630.55 करोड़ रुपये

खबरें और भी है....

मातृशक्ति के खातों में पहुँची महतारी वंदन की 30वीं किस्त, सीएम साय ने 67.20 लाख माताओं, बहनों के खातों में डीबीटी से अंतरित किए 630.55 करोड़ रुपये
गंभीर अग्नि एवं सुरक्षा खतरों के मद्देनजर, ओला इलेक्ट्रिक सर्विस सेंटर सील
खड़ी ट्रेलर से बाइक टकराई, एक की मौत, बाप-बेटा घायल
सीटों में वृद्धि को लेकर छात्रों ने किया भूख हड़ताल
जिले के हर क्षेत्र में तैयार हो रही सुविधाओं की मजबूत नींव- वित्त मंत्री

Popular Posts

डेंगू से निपटने निगम और स्वास्थ्य की टीम फील्ड पर,पिछले 5 साल के मुकाबले इस साल केसेस कम, फिर भी सतर्कता जरूरी
जहां रकबे में हुई है वृद्धि पटवारियों से करवायें सत्यापन-कलेक्टर श्रीमती रानू साहू,मांग अनुसार बारदाना उपलब्ध कराने के निर्देश
मातृशक्ति के खातों में पहुँची महतारी वंदन की 30वीं किस्त, सीएम साय ने 67.20 लाख माताओं, बहनों के खातों में डीबीटी से अंतरित किए 630.55 करोड़ रुपये
मेगा हेल्थ कैंप का मिला फायदा, गंभीर एनीमिया से पीड़ित निर्मला को तुरंत मिला इलाज
स्कूल व आंगनबाड़ी के बच्चों का शत-प्रतिशत जारी करें जाति प्रमाण पत्र,कलेक्टर श्रीमती रानू साहू ने बैठक लेकर राजस्व विभाग की कामकाज की समीक्षा

OWNER/PUBLISHER-NAVIN SHARMA

OFFICE ADDRESS
Navin Kadam Office Mini Stadium Complex Shop No.42 Chakradhar Nagar Raigarh Chhattisgarh
CALL INFORMATION
+91 8770613603
+919399276827
Navin_kadam@yahoo.com
©NavinKadam@2022 All Rights Reserved. WEBSITE DESIGN BY ASHWANI SAHU 9770597735
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?