NavinKadamNavinKadamNavinKadam
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
      • खरसिया
      • पुसौर
      • धरमजयगढ़
    • सारंगढ़
      • बरमकेला
      • बिलाईगढ़
      • भटगांव
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Reading: खड़ी ट्रेलर से बाइक टकराई, एक की मौत, बाप-बेटा घायल
Share
Font ResizerAa
NavinKadamNavinKadam
Font ResizerAa
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
    • सारंगढ़
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Follow US
  • Advertise
© 2022 Navin Kadam News Network. . All Rights Reserved.
NavinKadam > रायगढ़ > खड़ी ट्रेलर से बाइक टकराई, एक की मौत, बाप-बेटा घायल
रायगढ़

खड़ी ट्रेलर से बाइक टकराई, एक की मौत, बाप-बेटा घायल

खड़ी ट्रेलर से बाइक टकराई, एक की मौत, बाप-बेटा घायल

lochan Gupta
Last updated: August 8, 2026 1:05 am
By lochan Gupta August 8, 2026
Share
3 Min Read

रायगढ़। बीती रात एक बाइक में सवार होकर तीन लोग जा रहे थे, इस दौरान रात के अंधेरे में सडक़ किनारे खड़ी ट्रेलर से इनकी बाइक टकरा गई, जिससे चालक की मौके पर ही मौत हो गई तो वहीं पीछे बैठे दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए, जिनका उपचार मेकहारा में जारी है।
जानकारी के अनुसार चक्रधरनगर थाना क्षेत्र के ग्राम देवबहाल निवासी आनंद राठिया पिता लक्ष्मीनारायण राठिया (41 वर्ष) गांव के नेतराम राठिया और उसके बेटे को लेकर बाइक से बंगुरसिया लोकसेवा केंद्र आया था पैसा निकालने के लिए, जहां पैसा निकालने में शाम हो गया, इसके बाद तीनों ने बाजार करके रात करीब 8 बजे घर जाने के लिए निकले थे। इस दौरान बीच रास्ते में मां मंगला प्लांट के पास पहुंचे तो वहां कच्ची सडक़ में एक ट्रेलर चालक ने बगैर इंडिकेटर के ही वाहन को सडक़ किनारे खड़ी कर चला गया था। जिससे अंधेरा होने के कारण आनंद राठिया को वाहन दिखाई नहीं दिया और पीछे से जाकर टकरा गया, जिससे गंभीर चोट लगने से आनंद की मौके पर ही मौत हो गई, वहीं नेतराम राठिया और उसका बेटा गंभीर रूप से घायल हो गया। इससे नेतराम राठिया ने इसकी सूचना अपने परिजनों को दिया, जिससे तीनों को देर रात उपचार के लिए मेडिकल कालेज अस्पताल लाया गया, जहां डाक्टरों ने प्राथमिक जांच में ही आनंद राठिया को मृत घोषित कर दिया, वहीं नेतराम और उसके बेटे को भी गंभीर चोट लगने के कारण भर्ती कर उपचार किया जा रहा है। वहीं शुक्रवार को सुबह घटना की सूचना पर चक्रधरनगर पुलिस ने मर्ग कामय कर पीएम उपरांत शव परिजनों को सौंप दिया है।

किया चक्काजाम

उक्त घटना के बाद शुक्रवार को सुबह ग्रामीणों ने चक्काजाम शुरू कर दिया था। उनका कहना था कि यहां प्लंाट होने के कारण हमेशा चालक अपने वाहनों को बगैर इंडिकेटर के सडक़ किनारे खड़ी कर देते हैं। जिससे इस तरह के हादसे हो रहे हैं। वहीं उक्त प्रदर्शन की जानकारी मिलते ही चक्रधरनगर पुलिस मौके पर पहुंची और ग्रामीणों को कार्रवाई का आश्वासन देते हुए जाम समाप्त कराया।

You Might Also Like

टोकन नहीं कटने से नाराज किसानों ने किया चक्काजाम

प्रधान आरक्षक बचन तिर्की के सेवानिवृत्ति पर जिला पुलिस में सेवा सम्मान कार्यक्रम

वित्त मंत्री ने निर्माणाधीन कार्यों का किया निरीक्षण

किराये के मकानों में संचालित हो रहे शहर के कई आंगनबाडी केन्द्र

ट्रांसफार्मर चोरी का फरार आरोपी गिरफ्तार

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Email
Previous Article सीटों में वृद्धि को लेकर छात्रों ने किया भूख हड़ताल
Next Article गंभीर अग्नि एवं सुरक्षा खतरों के मद्देनजर, ओला इलेक्ट्रिक सर्विस सेंटर सील

खबरें और भी है....

मातृशक्ति के खातों में पहुँची महतारी वंदन की 30वीं किस्त, सीएम साय ने 67.20 लाख माताओं, बहनों के खातों में डीबीटी से अंतरित किए 630.55 करोड़ रुपये
गंभीर अग्नि एवं सुरक्षा खतरों के मद्देनजर, ओला इलेक्ट्रिक सर्विस सेंटर सील
खड़ी ट्रेलर से बाइक टकराई, एक की मौत, बाप-बेटा घायल
सीटों में वृद्धि को लेकर छात्रों ने किया भूख हड़ताल
जिले के हर क्षेत्र में तैयार हो रही सुविधाओं की मजबूत नींव- वित्त मंत्री

Popular Posts

डेंगू से निपटने निगम और स्वास्थ्य की टीम फील्ड पर,पिछले 5 साल के मुकाबले इस साल केसेस कम, फिर भी सतर्कता जरूरी
जहां रकबे में हुई है वृद्धि पटवारियों से करवायें सत्यापन-कलेक्टर श्रीमती रानू साहू,मांग अनुसार बारदाना उपलब्ध कराने के निर्देश
मातृशक्ति के खातों में पहुँची महतारी वंदन की 30वीं किस्त, सीएम साय ने 67.20 लाख माताओं, बहनों के खातों में डीबीटी से अंतरित किए 630.55 करोड़ रुपये
मेगा हेल्थ कैंप का मिला फायदा, गंभीर एनीमिया से पीड़ित निर्मला को तुरंत मिला इलाज
स्कूल व आंगनबाड़ी के बच्चों का शत-प्रतिशत जारी करें जाति प्रमाण पत्र,कलेक्टर श्रीमती रानू साहू ने बैठक लेकर राजस्व विभाग की कामकाज की समीक्षा

OWNER/PUBLISHER-NAVIN SHARMA

OFFICE ADDRESS
Navin Kadam Office Mini Stadium Complex Shop No.42 Chakradhar Nagar Raigarh Chhattisgarh
CALL INFORMATION
+91 8770613603
+919399276827
Navin_kadam@yahoo.com
©NavinKadam@2022 All Rights Reserved. WEBSITE DESIGN BY ASHWANI SAHU 9770597735
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?