NavinKadamNavinKadamNavinKadam
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
      • खरसिया
      • पुसौर
      • धरमजयगढ़
    • सारंगढ़
      • बरमकेला
      • बिलाईगढ़
      • भटगांव
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Reading: डीआईजी एवं एसएसपी डॉ. लाल उमेद सिंह ने ली अपराध समीक्षा बैठक
Share
Font ResizerAa
NavinKadamNavinKadam
Font ResizerAa
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
    • सारंगढ़
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Follow US
  • Advertise
© 2022 Navin Kadam News Network. . All Rights Reserved.
NavinKadam > जशपुरनगर > डीआईजी एवं एसएसपी डॉ. लाल उमेद सिंह ने ली अपराध समीक्षा बैठक
जशपुरनगर

डीआईजी एवं एसएसपी डॉ. लाल उमेद सिंह ने ली अपराध समीक्षा बैठक

लंबित प्रकरणों के शीघ्र निराकरण एवं प्रभावी पुलिसिंग के दिए निर्देश

lochan Gupta
Last updated: August 8, 2026 1:01 am
By lochan Gupta August 8, 2026
Share
6 Min Read

जशपुरनगर। पुलिस कार्यालय जशपुर के सभाकक्ष में डीआईजी एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. लाल उमेद सिंह की अध्यक्षता में अपराध समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में समस्त राजपत्रित अधिकारी, थाना एवं चौकी प्रभारी, प्रशिक्षु उप निरीक्षक तथा विभिन्न शाखाओं के प्रभारी उपस्थित रहे। बैठक में अनुविभागवार लंबित अपराध, चालान, शिकायत, मर्ग एवं अन्य प्रकरणों की विस्तृत समीक्षा की गई। डीआईजी एवं एसएसपी ने सभी लंबित मामलों का निर्धारित समय-सीमा के भीतर गुणवत्तापूर्ण एवं निष्पक्ष विवेचना के साथ शीघ्र निराकरण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि उत्कृष्ट कार्य करने वाले थाना एवं चैकी प्रभारियों को पुरस्कृत किया जाएगा, जबकि विवेचना में अनावश्यक विलंब अथवा लापरवाही बरतने वाले अधिकारियों एवं कर्मचारियों के विरुद्ध विभागीय कार्रवाई की जाएगी। डीआईजी ने उपस्थित राजपत्रित अधिकारियों को विवेचकों के कार्यों की नियमित मॉनीटरिंग कर आवश्यक मार्गदर्शन देने के निर्देश दिए तथा कहा कि प्रत्येक विवेचक अपनी विवेचना की गुणवत्ता, साक्ष्य संकलन एवं दोषसिद्धि दर बढ़ाने पर विशेष ध्यान दें। साथ ही फरार अपराधियों की गिरफ्तारी, लंबित वारंटों एवं स्थायी वारंटों की तामिली में तेजी लाने तथा आदतन अपराधियों की नियमित निगरानी सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। बैठक में स्पष्ट निर्देश दिए गए कि जिले में अवैध शराब, मादक पदार्थों की तस्करी, गौ-तस्करी, जुआ, सट्टा, अवैध कारोबार तथा अन्य आपराधिक गतिविधियों के विरुद्ध निरंतर प्रभावी अभियान चलाया जाए। एनडीपीएस अधिनियम के प्रकरणों में करते हुए तस्करी से जुड़े संपूर्ण नेटवर्क का पता लगाकर प्रभावी वैधानिक कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए।
डीआईजी एवं एसएसपी ने सभी थाना एवं चौकी प्रभारियों को निर्देशित किया कि समाधान ऐप के माध्यम से होटल, लॉज एवं अन्य आवासीय प्रतिष्ठानों में आने वाले प्रत्येक आगंतुक का अनिवार्य पंजीयन कराया जाए, ताकि संदिग्ध व्यक्तियों एवं गतिविधियों पर प्रभावी निगरानी रखी जा सके। साइबर अपराधों की समीक्षा के दौरान साइबर सेल प्रभारी उप पुलिस अधीक्षक श्री भावेश कुमार समरथ को निर्देशित किया गया कि थाना एवं चौकी स्तर से प्राप्त तकनीकी सहायता संबंधी मांगों का त्वरित निराकरण किया जाए। साथ ही साइबर हेल्पलाइन, साइबर पोर्टल एवं वरिष्ठ कार्यालयों से प्राप्त शिकायतों पर प्राथमिकता के आधार पर त्वरित एवं प्रभावी कार्रवाई सुनिश्चित की जाए। बैठक के दौरान सीएम हेल्पलाइन पोर्टल पर प्राप्त शिकायतों की भी विस्तृत समीक्षा की गई। डीआईजी एवं एसएसपी ने सभी राजपत्रित अधिकारियों एवं थाना/चौकी प्रभारियों को निर्देशित किया कि पोर्टल पर प्राप्त प्रत्येक शिकायत का गंभीरता एवं संवेदनशीलता के साथ परीक्षण करते हुए निर्धारित समय-सीमा के भीतर गुणवत्तापूर्ण, तथ्यपरक एवं संतोषजनक निराकरण सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने स्पष्ट कहा कि शिकायतों के निराकरण में किसी भी प्रकार की लापरवाही अथवा अनावश्यक विलंब स्वीकार नहीं किया जाएगा तथा सभी लंबित शिकायतों का समयबद्ध निराकरण सुनिश्चित किया जाए।

पुलिस मितान व्यवस्था को और अधिक प्रभावी बनाने के निर्देश

डीआईजी एवं एसएसपी ने कहा कि पुलिस मितान जशपुर पुलिस की सामुदायिक पुलिसिंग की महत्वपूर्ण कड़ी है। प्रत्येक थाना एवं चैकी प्रभारी अपने क्षेत्र के पुलिस मितानों के साथ नियमित बैठक करें तथा उन्हें कानून-व्यवस्था, यातायात सुरक्षा, साइबर अपराध से बचाव, नशा मुक्ति, महिला एवं बाल सुरक्षा तथा अन्य जनजागरूकता अभियानों में सक्रिय सहभागिता के लिए प्रेरित करें। पुलिस मितानों से प्राप्त सूचनाओं एवं सुझावों पर त्वरित एवं संवेदनशील कार्रवाई सुनिश्चित करते हुए उन्हें पुलिस का विश्वसनीय सहयोगी बनाया जाए।

ग्राम सुरक्षा व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ बनाने के निर्देश

डीआईजी एवं एसएसपी ने निर्देशित किया कि थाना एवं चैकी से कोई भी शिकायतकर्ता निराश होकर वापस न लौटे। प्रत्येक शिकायत पर निष्पक्ष एवं समयबद्ध कार्रवाई सुनिश्चित की जाए तथा शिकायतकर्ताओं के साथ शालीन एवं संवेदनशील व्यवहार किया जाए। उन्होंने निगरानी बदमाशों एवं गुंडा बदमाशों की नियमित निगरानी, पैदल मार्च, कांबिंग गश्त तथा शाम के समय क्षेत्र में प्रभावी ङ्कद्बह्यद्बड्ढद्यद्ग क्कशद्यद्बष्द्बठ्ठद्द सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। ग्रामों से प्राप्त शिकायतों के त्वरित निराकरण हेतु संबंधित ग्राम के सुरक्षा प्रभारी अधिकारी एवं कर्मचारियों की जवाबदेही भी सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए।

यातायात नियमों के उल्लंघन पर होगी सख्ती

डीआईजी एवं एसएसपी ने जिले के सभी थाना एवं चैकी प्रभारियों को बैरिकेड लगाकर सघन वाहन जांच अभियान संचालित करने के निर्देश दिए। अभियान के दौरान बिना हेलमेट दोपहिया वाहन चलाने, तीन सवारी बैठाकर वाहन चलाने, नाबालिगों द्वारा वाहन चलाने, बिना सीट बेल्ट वाहन चलाने, मोबाइल फोन का उपयोग करते हुए वाहन चलाने, शराब के नशे में वाहन चलाने तथा अन्य यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों के विरुद्ध नियमानुसार सख्त वैधानिक कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने कहा कि जशपुर पुलिस का प्रमुख उद्देश्य सडक़ दुर्घटनाओं में होने वाली जनहानि को कम करना तथा सुरक्षित यातायात व्यवस्था सुनिश्चित करना है। बैठक में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री राकेश कुमार पाटनवार, एसडीओपी कुनकुरी श्री विनोद मंडावी, एसडीओपी बगीचा श्री दिलीप कुमार कोसले, एसडीओपी जशपुर श्री चंद्रशेखर परमा, उप पुलिस अधीक्षक श्री भावेश कुमार समरथ, उप पुलिस अधीक्षक (यातायात) श्री के.आर. चौहान, एसडीओपी श्री निमितेश सिंह, समस्त थाना एव चैकी प्रभारी, रीडर श्री मुकेश झा तथा कार्यालयीन शाखाओं के प्रभारी उपस्थित रहे।

You Might Also Like

माताओं एवं बच्चों का उत्तम स्वास्थ्य बनेगा प्रदेश की समृद्धि का आधार : सीएम साय

24 मार्च से नि:शुल्क जेईई मेंस का क्रैश कोर्स आयोजित

वन विभाग की सक्रियता से अवैध उत्खनन पर हुई तत्काल कार्यवाही

दिनदहाड़े महिलाओं के पर्स चोरी करने वाले 2 पकड़ाये

मुख्यमंत्री ने स्पोर्ट्स क्लाइंबिंग वॉल इंडोर स्टेडियम का किया शुभारंभ

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Email
Previous Article एसडीओपी चंद्रशेखर परमा को भावभीनी विदाई, निमितेश सिंह ने संभाला पदभार
Next Article पेट्रोल पंप पर फर्जी ऑनलाइन पेमेंट दिखाकर ठगी करने वाला गिरफ्तार

खबरें और भी है....

मातृशक्ति के खातों में पहुँची महतारी वंदन की 30वीं किस्त, सीएम साय ने 67.20 लाख माताओं, बहनों के खातों में डीबीटी से अंतरित किए 630.55 करोड़ रुपये
गंभीर अग्नि एवं सुरक्षा खतरों के मद्देनजर, ओला इलेक्ट्रिक सर्विस सेंटर सील
खड़ी ट्रेलर से बाइक टकराई, एक की मौत, बाप-बेटा घायल
सीटों में वृद्धि को लेकर छात्रों ने किया भूख हड़ताल
जिले के हर क्षेत्र में तैयार हो रही सुविधाओं की मजबूत नींव- वित्त मंत्री

Popular Posts

डेंगू से निपटने निगम और स्वास्थ्य की टीम फील्ड पर,पिछले 5 साल के मुकाबले इस साल केसेस कम, फिर भी सतर्कता जरूरी
जहां रकबे में हुई है वृद्धि पटवारियों से करवायें सत्यापन-कलेक्टर श्रीमती रानू साहू,मांग अनुसार बारदाना उपलब्ध कराने के निर्देश
मातृशक्ति के खातों में पहुँची महतारी वंदन की 30वीं किस्त, सीएम साय ने 67.20 लाख माताओं, बहनों के खातों में डीबीटी से अंतरित किए 630.55 करोड़ रुपये
मेगा हेल्थ कैंप का मिला फायदा, गंभीर एनीमिया से पीड़ित निर्मला को तुरंत मिला इलाज
स्कूल व आंगनबाड़ी के बच्चों का शत-प्रतिशत जारी करें जाति प्रमाण पत्र,कलेक्टर श्रीमती रानू साहू ने बैठक लेकर राजस्व विभाग की कामकाज की समीक्षा

OWNER/PUBLISHER-NAVIN SHARMA

OFFICE ADDRESS
Navin Kadam Office Mini Stadium Complex Shop No.42 Chakradhar Nagar Raigarh Chhattisgarh
CALL INFORMATION
+91 8770613603
+919399276827
Navin_kadam@yahoo.com
©NavinKadam@2022 All Rights Reserved. WEBSITE DESIGN BY ASHWANI SAHU 9770597735
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?