NavinKadamNavinKadamNavinKadam
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
      • खरसिया
      • पुसौर
      • धरमजयगढ़
    • सारंगढ़
      • बरमकेला
      • बिलाईगढ़
      • भटगांव
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Reading: एसडीओपी चंद्रशेखर परमा को भावभीनी विदाई, निमितेश सिंह ने संभाला पदभार
Share
Font ResizerAa
NavinKadamNavinKadam
Font ResizerAa
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
    • सारंगढ़
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Follow US
  • Advertise
© 2022 Navin Kadam News Network. . All Rights Reserved.
NavinKadam > जशपुरनगर > एसडीओपी चंद्रशेखर परमा को भावभीनी विदाई, निमितेश सिंह ने संभाला पदभार
जशपुरनगर

एसडीओपी चंद्रशेखर परमा को भावभीनी विदाई, निमितेश सिंह ने संभाला पदभार

lochan Gupta
Last updated: August 8, 2026 1:00 am
By lochan Gupta August 8, 2026
Share
2 Min Read

जशपुरनगर। ज्ञातव्य है कि छत्तीसगढ़ शासन, गृह (पुलिस) विभाग, मंत्रालय महानदी भवन, नवा रायपुर अटल नगर के आदेश क्रमांक ईएसटीबी-102(2)/528/2026 दिनांक 20.07.2026 के अनुसार एसडीओपी जशपुर श्री चंद्रशेखर परमा का स्थानांतरण एसडीओपी सरायपाली के पद पर किया गया है। वहीं नगर पुलिस अधीक्षक (सिविल लाइन), बिलासपुर श्री निमितेश सिंह को एसडीओपी जशपुर के पद पर पदस्थ किया गया है।
इसी क्रम पुलिस कार्यालय जशपुर में गरिमामय विदाई एवं स्वागत समारोह का आयोजन किया गया। समारोह में श्री चंद्रशेखर परमा को उनके स्थानांतरण पर भावभीनी विदाई दी गई तथा श्री निमितेश सिंह का आत्मीय स्वागत करते हुए उन्हें एसडीओपी जशपुर का पदभार ग्रहण कराया गया।
इस अवसर पर डीआईजी एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जशपुर डॉ. लाल उमेद सिंह, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री राकेश कुमार पाटनवार, जिले के समस्त राजपत्रित अधिकारी, एसडीओपीगण, थाना एवं चौकी प्रभारी तथा पुलिस विभाग के अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।
विदाई समारोह में उपस्थित अधिकारियों ने श्री चंद्रशेखर परमा के कार्यकाल की सराहना करते हुए कहा कि उन्होंने अपने कार्यकाल में कानून-व्यवस्था बनाए रखने, अपराध नियंत्रण, जनसंपर्क एवं पुलिसिंग को प्रभावी बनाने में महत्वपूर्ण योगदान दिया। सभी अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने उनके उत्कृष्ट कार्यों के प्रति आभार व्यक्त करते हुए नवीन पदस्थापना हेतु शुभकामनाएं एवं उज्ज्वल भविष्य की मंगलकामनाएं दीं।
इस अवसर पर डीआईजी एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. लाल उमेद सिंह ने नवपदस्थ एसडीओपी श्री निमितेश सिंह का स्वागत करते हुए विश्वास व्यक्त किया कि उनके अनुभव एवं नेतृत्व में जशपुर अनुविभाग में कानून-व्यवस्था और अधिक सुदृढ़ होगी। उन्होंने अपेक्षा व्यक्त की कि श्री सिंह आमजन से बेहतर संवाद स्थापित करते हुए अपराधों पर प्रभावी नियंत्रण, त्वरित पुलिस कार्रवाई तथा जनहित में उत्कृष्ट पुलिसिंग को प्राथमिकता देंगे।
नवपदस्थ एसडीओपी श्री निमितेश सिंह ने वरिष्ठ अधिकारियों द्वारा व्यक्त विश्वास के लिए आभार प्रकट करते हुए कहा कि वे जशपुर जिले की जनता की अपेक्षाओं पर खरा उतरने, कानून-व्यवस्था को सुदृढ़ बनाए रखने तथा पुलिस एवं जनता के बीच विश्वास को और मजबूत करने के लिए पूर्ण निष्ठा एवं समर्पण के साथ कार्य करेंगे।

You Might Also Like

अंतत: 14 साल बाद गिरफ्तार हुआ 420 का आरोपी

वृद्ध पिता की हत्या करने वाला आरोपी पुत्र संजय नागवंशी गिरफ्तार

लुडेग तमता मंडल का कार्यकर्ता सम्मेलन सम्पन्न

सीएम साय ने जशपुर को दिए ऐतिहासिक सिंचाई सौगातें

मुस्लिम समुदाय के लोगों ने गले मिलकर बांटी ईद की खुशियां

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Email
Previous Article ब्लड बैंक की मांग को लेकर युवा कांग्रेस ने की मांग, असुविधा ले लिए सौंपा ज्ञापन
Next Article डीआईजी एवं एसएसपी डॉ. लाल उमेद सिंह ने ली अपराध समीक्षा बैठक

खबरें और भी है....

मातृशक्ति के खातों में पहुँची महतारी वंदन की 30वीं किस्त, सीएम साय ने 67.20 लाख माताओं, बहनों के खातों में डीबीटी से अंतरित किए 630.55 करोड़ रुपये
गंभीर अग्नि एवं सुरक्षा खतरों के मद्देनजर, ओला इलेक्ट्रिक सर्विस सेंटर सील
खड़ी ट्रेलर से बाइक टकराई, एक की मौत, बाप-बेटा घायल
सीटों में वृद्धि को लेकर छात्रों ने किया भूख हड़ताल
जिले के हर क्षेत्र में तैयार हो रही सुविधाओं की मजबूत नींव- वित्त मंत्री

Popular Posts

डेंगू से निपटने निगम और स्वास्थ्य की टीम फील्ड पर,पिछले 5 साल के मुकाबले इस साल केसेस कम, फिर भी सतर्कता जरूरी
जहां रकबे में हुई है वृद्धि पटवारियों से करवायें सत्यापन-कलेक्टर श्रीमती रानू साहू,मांग अनुसार बारदाना उपलब्ध कराने के निर्देश
मातृशक्ति के खातों में पहुँची महतारी वंदन की 30वीं किस्त, सीएम साय ने 67.20 लाख माताओं, बहनों के खातों में डीबीटी से अंतरित किए 630.55 करोड़ रुपये
मेगा हेल्थ कैंप का मिला फायदा, गंभीर एनीमिया से पीड़ित निर्मला को तुरंत मिला इलाज
स्कूल व आंगनबाड़ी के बच्चों का शत-प्रतिशत जारी करें जाति प्रमाण पत्र,कलेक्टर श्रीमती रानू साहू ने बैठक लेकर राजस्व विभाग की कामकाज की समीक्षा

OWNER/PUBLISHER-NAVIN SHARMA

OFFICE ADDRESS
Navin Kadam Office Mini Stadium Complex Shop No.42 Chakradhar Nagar Raigarh Chhattisgarh
CALL INFORMATION
+91 8770613603
+919399276827
Navin_kadam@yahoo.com
©NavinKadam@2022 All Rights Reserved. WEBSITE DESIGN BY ASHWANI SAHU 9770597735
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?