NavinKadamNavinKadamNavinKadam
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
      • खरसिया
      • पुसौर
      • धरमजयगढ़
    • सारंगढ़
      • बरमकेला
      • बिलाईगढ़
      • भटगांव
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Reading: महाशिवरात्रि पर शिवालयों में उमड़ा जनसैलाब
Share
Font ResizerAa
NavinKadamNavinKadam
Font ResizerAa
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
    • सारंगढ़
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Follow US
  • Advertise
© 2022 Navin Kadam News Network. . All Rights Reserved.
NavinKadam > जशपुरनगर > महाशिवरात्रि पर शिवालयों में उमड़ा जनसैलाब
जशपुरनगर

महाशिवरात्रि पर शिवालयों में उमड़ा जनसैलाब

बेल महादेव, बूढ़ा महादेव सहित कई मंदिरों में गूंजे हर-हर महादेव के जयकारे

lochan Gupta
Last updated: February 16, 2026 12:20 am
By lochan Gupta February 16, 2026
Share
2 Min Read

जशपुरनगर। रविवार को महाशिवरात्रि के अवसर पर पूरा जिला शिवभक्ति में लीन रहा। शहर से लेकर ग्रामीण अंचलों तक स्थित शिवालयों में सुबह से ही श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। भगवान भोलेनाथ का जलाभिषेक करने, बेलपत्र अर्पित करने और सुख-समृद्धि की कामना के साथ बड़ी संख्या में महिलाएं, पुरुष, युवा और बुजुर्ग मंदिरों में पहुंचे। शहर के बरटोली स्थित बूढ़ा महादेव मंदिर, जेल के समीप स्थित महाकालेश्वर मंदिर और पक्कीडांडी के पास स्थित शिव मंदिरों में दिनभर भक्तों की भीड़ लगी रही। श्रद्धालुओं ने कतारबद्ध होकर जलाभिषेक किया और ‘हर-हर महादेव’ के जयकारों से वातावरण गूंज उठा। शहर के नजदीक बेलपहाड़ की चोटी पर स्थित बेल महादेव मंदिर में भी बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचे। पहाड़ी पर स्थित इस प्राचीन शिवधाम तक पहुंचने के लिए भक्तों को कठिन चढ़ाई तय करनी पड़ी। हाथों में पूजा की थाली, जल से भरे लोटे और बेलपत्र लिए भक्तजन पहाड़ी मार्ग पर लगातार चढ़ते रहे। महिलाएं पारंपरिक वेशभूषा में भक्ति गीत गाते हुए ऊपर पहुंची और भगवान भोलेनाथ एवं माता पार्वती के दर्शन कर मनोकामनाएं मांगी। जशपुर जिले के दुलदुला विकासखंड अंतर्गत ग्राम सिरीमकेला स्थित प्रसिद्ध नीलकंठेश्वर महादेव मंदिर में भी महाशिवरात्रि पर विशेष पूजा-अर्चना और अभिषेक कार्यक्रम आयोजित किया गया। दूर-दराज के गांवों से आए श्रद्धालुओं ने रात्रि जागरण में भाग लेकर भजन-कीर्तन के माध्यम से शिव आराधना की। लोरो स्थित लोरो शिव धाम में भक्ति संगीत और भजन संध्या का आयोजन किया गया। यहां जिले भर से श्रद्धालु भगवान शिव की पूजा करने पहुंचे, और देर रात तक शिव भजनों की स्वर लहरियां गूंजती रहीं।

You Might Also Like

कृषकों ने किया रायपुर में आधुनिक उद्यानिकी तकनीकों का अवलोकन

किसान भाईयों की खेती ने पकड़ी रफ्तार

पुलिस अधीक्षक शशि मोहन सिंह ने मेरिट में आए छात्र-छात्राओं को मिठाई खिलाकर बधाई दी

गौ तस्करी के खिलाफ जशपुर पुलिस की कार्यवाही

मोडिफाइड साइलेंसर एवं ओवर स्पीड के खिलाफ पुलिस का कड़ा प्रहार

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Email
Previous Article अघोरेश्वर भगवान राम महाविभूति स्थल स्थापना दिवस पर उमड़ी आस्था
Next Article लोरो में संघ का घोष वादन, शिवरात्रि पर शिवमय हुआ वातावरण

खबरें और भी है....

सूर्या ‘सेना’ के आगे पाक का सरेंडर, 61 रनों से भारत ने चटाई धूल, वर्ल्ड कप में अब 8-1 की बढ़त
श्रद्धा और आस्था का प्रमुख केंद्र बाबा धाम-सीएम
जिंदल के गर्म राखड़ में घुसने से महिला झुलसी, उपचार के दौरान मौत
महाशिवरात्रि पर शिवालयों में उमड़ा भक्तों का जनसैलाब
ग्राहक तलाशते चोरी की बाईक के साथ दो पकड़ाये

Popular Posts

डेंगू से निपटने निगम और स्वास्थ्य की टीम फील्ड पर,पिछले 5 साल के मुकाबले इस साल केसेस कम, फिर भी सतर्कता जरूरी
जहां रकबे में हुई है वृद्धि पटवारियों से करवायें सत्यापन-कलेक्टर श्रीमती रानू साहू,मांग अनुसार बारदाना उपलब्ध कराने के निर्देश
सूर्या ‘सेना’ के आगे पाक का सरेंडर, 61 रनों से भारत ने चटाई धूल, वर्ल्ड कप में अब 8-1 की बढ़त
मेगा हेल्थ कैंप का मिला फायदा, गंभीर एनीमिया से पीड़ित निर्मला को तुरंत मिला इलाज
स्कूल व आंगनबाड़ी के बच्चों का शत-प्रतिशत जारी करें जाति प्रमाण पत्र,कलेक्टर श्रीमती रानू साहू ने बैठक लेकर राजस्व विभाग की कामकाज की समीक्षा

OWNER/PUBLISHER-NAVIN SHARMA

OFFICE ADDRESS
Navin Kadam Office Mini Stadium Complex Shop No.42 Chakradhar Nagar Raigarh Chhattisgarh
CALL INFORMATION
+91 8770613603
+919399276827
Navin_kadam@yahoo.com
©NavinKadam@2022 All Rights Reserved. WEBSITE DESIGN BY ASHWANI SAHU 9770597735
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?