NavinKadamNavinKadamNavinKadam
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
      • खरसिया
      • पुसौर
      • धरमजयगढ़
    • सारंगढ़
      • बरमकेला
      • बिलाईगढ़
      • भटगांव
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Reading: दस साल में भाजपा ने वह काम कर दिखाया, जिसे कांग्रेसी असंभव बताया करते थे : प्रबल प्रताप
Share
Font ResizerAa
NavinKadamNavinKadam
Font ResizerAa
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
    • सारंगढ़
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Follow US
  • Advertise
© 2022 Navin Kadam News Network. . All Rights Reserved.
NavinKadam > जशपुरनगर > दस साल में भाजपा ने वह काम कर दिखाया, जिसे कांग्रेसी असंभव बताया करते थे : प्रबल प्रताप
जशपुरनगर

दस साल में भाजपा ने वह काम कर दिखाया, जिसे कांग्रेसी असंभव बताया करते थे : प्रबल प्रताप

केन्द्र और राज्य सरकार की उपलब्धियों व योजनाओं से जीते मतदाताओं का दिल : कृष्ण कुमार राय

lochan Gupta
Last updated: April 12, 2024 9:57 pm
By lochan Gupta April 12, 2024
Share
3 Min Read

जशपुरनगर। जिले के मनोरा और सोनक्यारी मंडल में शुक्रवार को भारतीय जनता पार्टी ने कार्यकर्ता बैठक का आयोजन किया। इस बैठक में पार्टी के पूर्व प्रदेश महामंत्री प्रभारी कृष्ण कुमार राय और प्रदेश मंत्री प्रबल प्रताप सिंह जूदेव विशेष रूप से उपस्थित थे। दोनों वरिष्ठ नेताओं ने बैठक में शामिल बूथ कमेटी के अध्यक्ष और सदस्यों से सीधी बात की। इस दौरान उन्होनें कार्यकर्ताओं से लोकसभा चुनाव की तैयारी और प्रचार अभियान की जानकारी ली। बूथ अध्यक्षों से चर्चा करते हुए प्रदेश मंत्री प्रबल प्रताप सिंह जूदेव ने कहा कि केन्द्र की प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व वाली एनडीए सरकार ने बीते 10 साल के दौरान वह कार्य कर दिखाया है जिसे परिवारवाद और आकंठ तक भ्रष्टाचार में डूबे कांग्रेस असंभव होने का दावा करते थे। कश्मीर से धारा 370 हटाना और अयोध्या में भगवान श्रीराम का भव्य मंदिर की स्थापना इस सबूत है। प्रबल ने कहा कि इन सारे कार्यो को जनता के सामने मजबूती से रखते हुए,देश के विकास और अंर्तराष्ट्रीय मंच पर भारत को सशक्त बनाने के लिए मतदाताओं से वोट मांगना है।
वरिष्ठ नेता कृष्ण कुमार राय ने बूथ अध्यक्षों और सदस्यों को जीत का गुरूमंत्र देते हुए कहा कि केन्द्र की प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और राज्य की मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की नेतृत्व वाली सरकार की योजनाओं और उपलब्धियों को जनता तक पहुंचाना हम सबकी जिम्मेदारी है। चर्चा के दौरान कार्यकर्ताओं ने बताया कि केन्द्र सरकार के 10 और राज्य सरकार की 4 माह के कार्यकाल को लेकर जनता में उत्साह है। शहर से लेकर सुदूर ग्रामीण अंचल तक मतदाता 7 मई को बूथ पहुंच कर मतदान करने के लिए आतुर है।
मीडिया प्रभारी फैज़ान सरवर खान ने बताया कि दोनों मण्डल की बैठक में मुख्य रूप से भाजयुमो अध्यक्ष शौर्य प्रताप सिंह जूदेव, सोनकयारी मण्डल अध्यक्ष प्रभाकर यादव, मनोरा मण्डल अध्यक्ष श्यामलाल भगत, रूपेश सोनी, शरद चौरसिया, उमेश प्रधान, गोविंद राम भगत, सुषमा सिंह, महेश शाही, सतीश मिंज, बाबूलाल सिंह, अभिषेक मिश्रा, अभिषेक गुप्ता, मनोज टोप्पो, वासुदेव भगत, आरती सिंह, वीरू गुप्ता, रंजीत भगत, भजुनन्दन सिंह, सहित बूथ अध्यक्ष एवं भाजपा के पदाधिकारी उपस्थित थे।

You Might Also Like

झारखंड से आए समुदाय सदस्यों ने देश देखा पर्यटन स्थल का किया भ्रमण

कथा मन की व्यथा को दूर करती है, यज्ञ का निमित्त बनना ही सबसे बड़ा पुण्य : आचार्य दिनेश

गांजा तस्करी में प्रयुक्त वाहन के फरार मालिक भोपाल से गिरफ्तार

प्रवेशित छात्राओं को सीएम साय ने वितरित की साइकिल

सीएम कैंप कार्यालय की पहल से परिजन को मिली मुआवजा राशि

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Email
Previous Article सनातन नव वर्ष पर त्रिदिवसीय विष्णु महायज्ञ हुआ संपन्न
Next Article मण्डल स्तरीय भाजपा कार्यकर्ता सम्मेलन में सम्मलित हुई विधायक गोमती साय

खबरें और भी है....

जनगणना 2027- प्रथम चरण में मकान सूचीकरण एवं मकानों की गणना
उद्योग और श्रम विभाग के आपसी समन्वय से संवर रहा है – छत्तीसगढ़
शहर में समग्र विकास को मिल रही नई रफ्तार, ड्रीम प्रोजेक्टों का जायजा लेने ग्राउंड जीरो पर ओपी चौधरी
कोतरा रोड दुग्ध डेयरी पर विकसित होगा आधुनिक ऑक्सीजोन
वित्त मंत्री श्री चौधरी ने एएलएस एम्बुलेंस को दिखाई हरी झंडी

Popular Posts

डेंगू से निपटने निगम और स्वास्थ्य की टीम फील्ड पर,पिछले 5 साल के मुकाबले इस साल केसेस कम, फिर भी सतर्कता जरूरी
जहां रकबे में हुई है वृद्धि पटवारियों से करवायें सत्यापन-कलेक्टर श्रीमती रानू साहू,मांग अनुसार बारदाना उपलब्ध कराने के निर्देश
जनगणना 2027- प्रथम चरण में मकान सूचीकरण एवं मकानों की गणना
मेगा हेल्थ कैंप का मिला फायदा, गंभीर एनीमिया से पीड़ित निर्मला को तुरंत मिला इलाज
स्कूल व आंगनबाड़ी के बच्चों का शत-प्रतिशत जारी करें जाति प्रमाण पत्र,कलेक्टर श्रीमती रानू साहू ने बैठक लेकर राजस्व विभाग की कामकाज की समीक्षा

OWNER/PUBLISHER-NAVIN SHARMA

OFFICE ADDRESS
Navin Kadam Office Mini Stadium Complex Shop No.42 Chakradhar Nagar Raigarh Chhattisgarh
CALL INFORMATION
+91 8770613603
+919399276827
Navin_kadam@yahoo.com
©NavinKadam@2022 All Rights Reserved. WEBSITE DESIGN BY ASHWANI SAHU 9770597735
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?