NavinKadamNavinKadamNavinKadam
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
      • खरसिया
      • पुसौर
      • धरमजयगढ़
    • सारंगढ़
      • बरमकेला
      • बिलाईगढ़
      • भटगांव
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Reading: जिले में अब तक 4.18 लाख मीट्रिक टन हुई धान की खरीदी
Share
Font ResizerAa
NavinKadamNavinKadam
Font ResizerAa
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
    • सारंगढ़
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Follow US
  • Advertise
© 2022 Navin Kadam News Network. . All Rights Reserved.
NavinKadam > रायगढ़ > जिले में अब तक 4.18 लाख मीट्रिक टन हुई धान की खरीदी
रायगढ़

जिले में अब तक 4.18 लाख मीट्रिक टन हुई धान की खरीदी

lochan Gupta
Last updated: January 20, 2026 1:28 am
By lochan Gupta January 20, 2026
Share
3 Min Read

रायगढ़। राज्य शासन की मंशानुरूप एवं कलेक्टर मयंक चतुर्वेदी के कुशल मार्गदर्शन में रायगढ़ जिले में खरीफ विपणन वर्ष 2025-26 के अंतर्गत समर्थन मूल्य पर धान खरीदी का कार्य पूरी पारदर्शिता, सुव्यवस्थित व्यवस्था और निरंतर निगरानी के साथ सुचारू रूप से संचालित किया जा रहा है। जिले के सभी पंजीकृत धान उपार्जन केंद्रों में शासन द्वारा निर्धारित प्रक्रिया के अनुसार किसानों से धान की खरीदी की जा रही है। जिले में अब तक कुल 4,18,532.36 मीट्रिक टन धान का उपार्जन किया जा चुका है। इसमें 3,12,790.36 मीट्रिक टन मोटा धान तथा 1,05,742.00 मीट्रिक टन सरना धान शामिल है। खरीदी किए गए धान के सुरक्षित भंडारण और परिवहन की दिशा में प्रभावी कार्यवाही करते हुए 2,56,244.14 मीट्रिक टन धान का सुरक्षित उठाव पूर्ण किया जा चुका है। वहीं 3,79,944.60 मीट्रिक टन धान के लिए डिलीवरी ऑर्डर (डीओ) भी जारी किए जा चुके हैं, जिससे मिलर्स और परिवहन व्यवस्था को गति मिली है। कलेक्टर मयंक चतुर्वेदी द्वारा धान खरीदी कार्य की नियमित समीक्षा की जा रही है। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि खरीदी केंद्रों में किसानों को किसी भी प्रकार की परेशानी न हो। तौल व्यवस्था, गुणवत्ता परीक्षण, बारदाना की उपलब्धता, भुगतान प्रक्रिया और परिवहन व्यवस्था पर विशेष सतर्कता बरती जाए, ताकि किसानों को समय पर और सहज सुविधा मिल सके। कलेक्टर ने खरीदी केंद्रों में कोचियों एवं बिचौलियों पर कड़ी निगरानी रखने के निर्देश देते हुए कहा कि अवैध रूप से धान की खरीदी या भंडारण किसी भी स्थिति में स्वीकार्य नहीं है। वास्तविक कृषकों के अतिरिक्त किसी अन्य व्यक्ति द्वारा धान विक्रय पाए जाने पर संबंधित के विरुद्ध नियमानुसार सख्त कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने सभी अनुविभागीय अधिकारियों, तहसीलदारों एवं नोडल अधिकारियों को धान खरीदी केंद्रों का नियमित निरीक्षण करने, भौतिक सत्यापन सुनिश्चित करने तथा किसी भी प्रकार की अनियमितता की स्थिति में तत्काल प्रतिवेदन प्रस्तुत करने के निर्देश दिए हैं। साथ ही खरीदी कार्य में संलग्न सभी विभागों को आपसी समन्वय के साथ कार्य करने के लिए कहा गया है। उल्लेखनीय है कि जिले में समर्थन मूल्य पर धान खरीदी की अंतिम तिथि 31 जनवरी 2026 निर्धारित है। जिला प्रशासन द्वारा यह सुनिश्चित किया जा रहा है कि निर्धारित समय-सीमा के भीतर जिले के सभी पात्र किसानों का धान खरीदा जाए तथा उन्हें शासन की मंशा के अनुरूप समर्थन मूल्य का पूर्ण लाभ प्राप्त हो।

You Might Also Like

नशीली दवाओं का जखीरा पकड़ाया, लगभग 5 से 7 लाख नकद बरामद

विकसित भारत जी-राम-जी योजना, गांवों में ग्राम सभा का आयोजन कर ग्रामीणों दे रहे वीबी-जी राम जी की जानकारियां

प्रतिभावान बच्चों को मिला रीजन डहलिया पुरस्कार

कोलता समाज की 25 वें महासभा की प्रस्तुति बैठक संपन्न

अच्छा खाना नहीं बनाती थी पत्नी, तो पति घर ले आया दूसरी बीवी

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Email
Previous Article आजादी के 79 वर्ष बाद भी बदहाली का दंश झेलता ग्राम भकुर्रा
Next Article तमनार और कापू में प्रारंभ होंगे पोषण पुनर्वास केंद्र

खबरें और भी है....

निर्विरोध राज्यसभा सांसद चुनी गईं लक्ष्मी वर्मा और फूलोदेवी
अंधविश्वास में महिला की हत्या : जादू-टोना के शक में महिला के प्राइवेट पार्ट में डंडा डालकर दी मौत, पति समेत 4 आरोपी गिरफ्तार
ग्रामीण क्षेत्रों के सरकारी स्कूल भवनों का होगा कायाकल्प
नाबालिग से दुष्कर्म, विशाल ठाकुर गिरफ्तार, कॉलोनी से भगा ले जाकर किया दुष्कर्म और धमकी देकर छोड़ा
अवैध कबाड़ के गोरखधंधे पर पुलिस का कहर, 134 टन स्क्रैप से भरी 7 ट्रक पकड़ाई, 1.15 करोड़ की संपत्ति जब्त

Popular Posts

डेंगू से निपटने निगम और स्वास्थ्य की टीम फील्ड पर,पिछले 5 साल के मुकाबले इस साल केसेस कम, फिर भी सतर्कता जरूरी
जहां रकबे में हुई है वृद्धि पटवारियों से करवायें सत्यापन-कलेक्टर श्रीमती रानू साहू,मांग अनुसार बारदाना उपलब्ध कराने के निर्देश
निर्विरोध राज्यसभा सांसद चुनी गईं लक्ष्मी वर्मा और फूलोदेवी
मेगा हेल्थ कैंप का मिला फायदा, गंभीर एनीमिया से पीड़ित निर्मला को तुरंत मिला इलाज
स्कूल व आंगनबाड़ी के बच्चों का शत-प्रतिशत जारी करें जाति प्रमाण पत्र,कलेक्टर श्रीमती रानू साहू ने बैठक लेकर राजस्व विभाग की कामकाज की समीक्षा

OWNER/PUBLISHER-NAVIN SHARMA

OFFICE ADDRESS
Navin Kadam Office Mini Stadium Complex Shop No.42 Chakradhar Nagar Raigarh Chhattisgarh
CALL INFORMATION
+91 8770613603
+919399276827
Navin_kadam@yahoo.com
©NavinKadam@2022 All Rights Reserved. WEBSITE DESIGN BY ASHWANI SAHU 9770597735
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?