NavinKadamNavinKadamNavinKadam
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
      • खरसिया
      • पुसौर
      • धरमजयगढ़
    • सारंगढ़
      • बरमकेला
      • बिलाईगढ़
      • भटगांव
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Reading: शहीद हजरत इमाम हुसैन के चालीसवां का मातमी-जुलूस
Share
Font ResizerAa
NavinKadamNavinKadam
Font ResizerAa
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
    • सारंगढ़
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Follow US
  • Advertise
© 2022 Navin Kadam News Network. . All Rights Reserved.
NavinKadam > रायपुर > शहीद हजरत इमाम हुसैन के चालीसवां का मातमी-जुलूस
रायपुर

शहीद हजरत इमाम हुसैन के चालीसवां का मातमी-जुलूस

शोक गीत गाकर और मातम बनाकर शहादत को किया याद

lochan Gupta
Last updated: August 5, 2026 12:10 am
By lochan Gupta August 5, 2026
Share
2 Min Read

रायपुर। मंगलवार को हजरत इमाम हुसैन के चालीसवें पर मोमिनपारा से विशाल शोक जुलूस निकाला गया। दोपहर करीब 2:30 बजे शुरू हुआ जुलूस हांडीपारा, आजाद चौक, आमापारा, विवेकानंद आश्रम, राजकुमार कॉलेज और जीई रोड से होते हुए देर रात ऐतिहासिक करबला तालाब पहुंचकर समाप्त हुआ। बारिश के बावजूद बड़ी संख्या में लोग जुलूस में शामिल हुए। लोगों ने शोक गीत गाकर और मातम कर हजरत इमाम हुसैन की शहादत को याद किया। जुलूस में सजाए गए ताजिए और धार्मिक ध्वज भी शामिल रहे। वहीं, रास्ते में कई जगह लोगों के लिए शरबत, ठंडा पानी, प्रसाद और फल वितरित किए गए। यातायात पुलिस के अनुसार, दोपहर 3 बजे से रात 9 बजे तक तात्यापारा चौक से आश्रम तिराहा और अग्रसेन चौक से आमापारा तिराहा तक सामान्य यातायात प्रभावित रहेगा। जुलूस के दौरान इन मार्गों पर वाहनों की आवाजाही कंट्रोल की गई।
वाहन चालकों की सुविधा के लिए वैकल्पिक मार्ग भी तय किए गए हैं। आश्रम तिराहा से लाखेनगर, पुरानी बस्ती और बुढ़ेश्वर चौक, शास्त्री चौक से महिला थाना, कालीबाड़ी, पचपेड़ी नाका और भांठागांव चौक तथा अग्रसेन चौक से समता कॉलोनी, अनुपम गार्डन चौक या रामनगर-महोबा बाजार मार्ग का उपयोग किया गया। पुलिस ने नागरिकों से अपील की थी कि, वे जुलूस मार्ग पर अनावश्यक रूप से वाहन लेकर न जाएं, निर्धारित डायवर्सन का पालन करें और ड्यूटी पर तैनात पुलिस व यातायात कर्मियों के निर्देशों का सहयोग करें, ताकि जुलूस शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न होने के साथ यातायात व्यवस्था भी सुचारू बनी रहे।

You Might Also Like

राज्योत्सव पर वायु सेना की टीम का रोमांचक एयर शो

हरित विकास और आर्थिक समृद्धि का छत्तीसगढ़ मॉडल

रथयात्रा महोत्सव में शामिल हुए राज्यपाल श्री डेका व श्री सीएम साय

मीटिंग में नहीं आए अफसर, तो भडक़े मंत्री

मुख्यमंत्री ने सडक़ दुर्घटना में 7 लोगों की मृत्यु पर गहरा दुख प्रकट किया

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Email
Previous Article निगम में अफसरों को अतिरिक्त जिम्मेदारी
Next Article रेल मदद शिकायत पर त्वरित कार्रवाई : तीन लाख रुपये मूल्य की सोने की अंगूठी यात्री को सकुशल लौटाई

खबरें और भी है....

गुरु और पथप्रदर्शक थे देवकी महाराज, पुण्यतिथि पर सीएम साय ने किया नमन
अजय गुप्ता का निधन
नागरमुडा में कट गए 40 हजार से भी ज्यादा पेड़
आधे शहर में दो घंटे रहेगी बत्ती गुल
बैंकों की सुरक्षा व्यवस्था का औचक निरीक्षण, पुलिस ने सुरक्षा मानकों की परखी तैयारियां

Popular Posts

डेंगू से निपटने निगम और स्वास्थ्य की टीम फील्ड पर,पिछले 5 साल के मुकाबले इस साल केसेस कम, फिर भी सतर्कता जरूरी
जहां रकबे में हुई है वृद्धि पटवारियों से करवायें सत्यापन-कलेक्टर श्रीमती रानू साहू,मांग अनुसार बारदाना उपलब्ध कराने के निर्देश
गुरु और पथप्रदर्शक थे देवकी महाराज, पुण्यतिथि पर सीएम साय ने किया नमन
मेगा हेल्थ कैंप का मिला फायदा, गंभीर एनीमिया से पीड़ित निर्मला को तुरंत मिला इलाज
स्कूल व आंगनबाड़ी के बच्चों का शत-प्रतिशत जारी करें जाति प्रमाण पत्र,कलेक्टर श्रीमती रानू साहू ने बैठक लेकर राजस्व विभाग की कामकाज की समीक्षा

OWNER/PUBLISHER-NAVIN SHARMA

OFFICE ADDRESS
Navin Kadam Office Mini Stadium Complex Shop No.42 Chakradhar Nagar Raigarh Chhattisgarh
CALL INFORMATION
+91 8770613603
+919399276827
Navin_kadam@yahoo.com
©NavinKadam@2022 All Rights Reserved. WEBSITE DESIGN BY ASHWANI SAHU 9770597735
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?