NavinKadamNavinKadamNavinKadam
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
      • खरसिया
      • पुसौर
      • धरमजयगढ़
    • सारंगढ़
      • बरमकेला
      • बिलाईगढ़
      • भटगांव
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Reading: निगम में अफसरों को अतिरिक्त जिम्मेदारी
Share
Font ResizerAa
NavinKadamNavinKadam
Font ResizerAa
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
    • सारंगढ़
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Follow US
  • Advertise
© 2022 Navin Kadam News Network. . All Rights Reserved.
NavinKadam > रायपुर > निगम में अफसरों को अतिरिक्त जिम्मेदारी
रायपुर

निगम में अफसरों को अतिरिक्त जिम्मेदारी

lochan Gupta
Last updated: August 5, 2026 12:09 am
By lochan Gupta August 5, 2026
Share
2 Min Read

रायपुर। नगर निगम में प्रशासनिक व्यवस्था को और प्रभावी बनाने के लिए आयुक्त संबित मिश्रा ने अधिकारियों को अतिरिक्त प्रभार सौंपे हैं। इस संबंध में आदेश जारी कर तत्काल प्रभाव से नई जिम्मेदारियां लागू कर दी गई है। जारी आदेश के अनुसार उपायुक्त जागृति साहू को उनके वर्तमान कार्यों के साथ अनुसूचित जाति-जनजाति कल्याण विभाग (जाति प्रमाण पत्र शाखा) के उपायुक्त का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है। वहीं उपायुक्त जसदेव सिंह बाबरा को उनके मौजूदा दायित्वों के अलावा सामान्य प्रशासन विभाग के उपायुक्त और जोन क्रमांक-2 के चेक संबंधी कार्यों का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है। इसके अलावा प्रभारी उपायुक्त संगीता साहू को उनके वर्तमान कार्यों के साथ जनसूचना अधिकारी (पीआईओ) की अतिरिक्त जिम्मेदारी भी दी गई है। नगर निगम प्रशासन के अनुसार, यह व्यवस्था प्रशासनिक कार्यों के सुचारु संचालन और विभागीय कामकाज में बेहतर समन्वय सुनिश्चित करने के उद्देश्य से की गई है। आदेश तत्काल प्रभाव से लागू हो गया है। इधर, नगर निगम मुख्यालय में प्रभारी अपर आयुक्त कृष्णा खटीक के सेवानिवृत्त होने पर सम्मान समारोह आयोजित किया गया। नगर निगम आयुक्त संबित मिश्रा ने उन्हें शाल, श्रीफल, स्मृति चिन्ह और पुष्पगुच्छ भेंट कर सम्मानित किया। आयुक्त ने उनके लंबे प्रशासनिक अनुभव और सेवाओं की सराहना करते हुए स्वस्थ और सुखद जीवन की शुभकामनाएं दीं। इस दौरान अपर आयुक्त लोकेश्वर साहू, प्रभारी अपर आयुक्त विनोद पाण्डेय समेत निगम के अधिकारियों और कर्मचारियों ने भी कृष्णा खटीक के कार्यकाल को प्रेरणादायी बताते हुए उन्हें विदाई दी।

You Might Also Like

उप मुख्यमंत्री साव रायगढ़ जिला मुख्यालय में करेंगे ध्वजारोहण

शेयर ट्रेडिंग के नाम पर सिविल सर्जन से लाखों की ठगी, दो आरोपी गिरफ्तार

नक्सलवाद के खात्मे के साथ लौटेंगे बस्तर के सुनहरे दिन : सीएम साय

छत्तीसगढ़ को स्वास्थ्य सेवाओं के क्षेत्र में मिली दो ऐतिहासिक उपलब्धि

एनडीपीएस के दो मामलों में तीन आरोपी पहुंचे जेल

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Email
Previous Article डब्लूआरएस कॉलोनी में मिला युवती का शव
Next Article शहीद हजरत इमाम हुसैन के चालीसवां का मातमी-जुलूस

खबरें और भी है....

गुरु और पथप्रदर्शक थे देवकी महाराज, पुण्यतिथि पर सीएम साय ने किया नमन
अजय गुप्ता का निधन
नागरमुडा में कट गए 40 हजार से भी ज्यादा पेड़
आधे शहर में दो घंटे रहेगी बत्ती गुल
बैंकों की सुरक्षा व्यवस्था का औचक निरीक्षण, पुलिस ने सुरक्षा मानकों की परखी तैयारियां

Popular Posts

डेंगू से निपटने निगम और स्वास्थ्य की टीम फील्ड पर,पिछले 5 साल के मुकाबले इस साल केसेस कम, फिर भी सतर्कता जरूरी
जहां रकबे में हुई है वृद्धि पटवारियों से करवायें सत्यापन-कलेक्टर श्रीमती रानू साहू,मांग अनुसार बारदाना उपलब्ध कराने के निर्देश
गुरु और पथप्रदर्शक थे देवकी महाराज, पुण्यतिथि पर सीएम साय ने किया नमन
मेगा हेल्थ कैंप का मिला फायदा, गंभीर एनीमिया से पीड़ित निर्मला को तुरंत मिला इलाज
स्कूल व आंगनबाड़ी के बच्चों का शत-प्रतिशत जारी करें जाति प्रमाण पत्र,कलेक्टर श्रीमती रानू साहू ने बैठक लेकर राजस्व विभाग की कामकाज की समीक्षा

OWNER/PUBLISHER-NAVIN SHARMA

OFFICE ADDRESS
Navin Kadam Office Mini Stadium Complex Shop No.42 Chakradhar Nagar Raigarh Chhattisgarh
CALL INFORMATION
+91 8770613603
+919399276827
Navin_kadam@yahoo.com
©NavinKadam@2022 All Rights Reserved. WEBSITE DESIGN BY ASHWANI SAHU 9770597735
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?