NavinKadamNavinKadamNavinKadam
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
      • खरसिया
      • पुसौर
      • धरमजयगढ़
    • सारंगढ़
      • बरमकेला
      • बिलाईगढ़
      • भटगांव
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Reading: रविदास जयंती पर भाजपा का ‘समरसता संकल्प अभियान’
Share
Font ResizerAa
NavinKadamNavinKadam
Font ResizerAa
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
    • सारंगढ़
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Follow US
  • Advertise
© 2022 Navin Kadam News Network. . All Rights Reserved.
NavinKadam > रायगढ़ > रविदास जयंती पर भाजपा का ‘समरसता संकल्प अभियान’
रायगढ़

रविदास जयंती पर भाजपा का ‘समरसता संकल्प अभियान’

पूरे जिले में निकलेगी कलश यात्रा- अरुण धर दीवान

lochan Gupta
Last updated: August 3, 2026 11:26 pm
By lochan Gupta August 3, 2026
Share
3 Min Read

रायगढ़। भारतीय जनता पार्टी के जिला अध्यक्ष अरुण धर दीवान ने कहा है कि इस वर्ष संत शिरोमणि रविदास जी की 650 वीं जन्म जयंती पर भाजपा संत रविदास के जीवन से जुड़े दर्शन उनके विचारों को पूरे जिले के मण्डलों में लेकर जाने वाले हैं। श्री दीवान ने कहा कि भाजपा ने बड़ा ही पावन पवित्र काम हाथ में लिया है। इस अभियान के तहत पूरे जिले में कलश यात्रा निकलेगी। संत रविदास हमारे लिए प्रेरणापुंज है, प्रेरणा पुरुष हैं।
भाजपा जिला अध्यक्ष दीवान ने कहा कि यह यात्रा पूरे जिले में जाएगी, संपर्क करेगी और समाज में एकता, संवेदनशीलता व समावेशिता का एक संकल्प लेने का काम भी करेगी। अगले वर्ष की माघ पूर्णिमा तक संत गुरु रविदास जी के जन्म जयंती तक हमारा यह अभियान सक्रियता से चलेगा और पूरी पार्टी समाज के हर वर्ग में जाएगी और हर वर्ग में जाकर सुनिश्चित करने का काम करेगी कि कैसे हम आज भी संत गुरु रविदास के संदेश से उनके संकल्पों से उनकी सीख से प्रेरणा लें और समाज में एकता और समानता का संदेश दें। श्री दीवान ने बताया कि भाजपा द्वारा संत शिरोमणि रविदास की 650वीं जयंती के निमित्त आयोजित ‘समरसता संकल्प अभियान’ के तहत वाराणसी से माटी युक्त पवित्र कलश का पूजन राजधानी के श्रीराम मन्दिर में पूज्य साधु-संतों की गरिमामय उपस्थिति में होने के बाद कल 4 अगस्त को राजधानी स्थित पं. दीनदयाल ऑडिटोरियम में कलश वितरण का कार्यक्रम का आयोजन किया गया है जिसमें मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय, प्रदेश के साधु-संत एवं विभिन्न समाजों के समाज प्रमुख उपस्थित रहेंगे। ये कलश प्रदेश के 36 संगठन जिला के जिलाध्यक्षों को सौंपे जाएंगे, जिसके बाद प्रदेश के 479 मण्डलों में कलश वितरण का कार्यक्रम होगा। श्री दीवान ने कहा कि संत रविदास के समरस समाज के संदेश को जन-जन तक पहुँचाने के लिए यह पवित्र कलश पूरे जिले में भ्रमण करेगा। वाराणसी से लाई गई माटी युक्त पवित्र कलश का स्वागत अभियान जिले में निरंतर चलाया जाएगा ताकि पूरे प्रदेश में समरसता और सद्भाव का वातावरण निर्मित हो सके

You Might Also Like

अपने ही विभाग से शुरू किया प्री पैड बिजली मीटर लगाने का कार्य

आईपीएल सट्टा लिखते आरोपी गिरफ्तार

अवैध कबाड़ पर फिर गिरी पुलिस की गाज

छायादार व फलदार पौधे का रोपण, रामदास द्रौपदी फाउंडेशन की पहल

जेसीआई द्वारा निशुल्क योग शिविर 17 से 21 जून को

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Email
Previous Article इतवारी बाजार का ‘सिंदूर पार्क’ बना शहरवासियों की शान
Next Article नक्शा बटांकन में लापरवाही, 10 तहसीलदारों पर गिरी कलेक्टर की गाज

खबरें और भी है....

रजत पदक विजेता ज्ञानेश्वरी डीएसपी पद पर पदोन्नत
बेलरिया एनीकट निर्माण कार्य में भारी भ्रष्टाचार, ठेकेदार व सिंचाई विभाग की मिलीभगत से हुआ गड़बड़झाला
तेज रफ्तार बाइक व स्कूटी की भिड़ंत, बुजुर्ग सहित तीन घायल, बाइक सवार की हालत गंभीर
निगरानी बदमाश से दूध विके्रता की चोरी गई बाइक बरामद
नक्शा बटांकन में लापरवाही, 10 तहसीलदारों पर गिरी कलेक्टर की गाज

Popular Posts

डेंगू से निपटने निगम और स्वास्थ्य की टीम फील्ड पर,पिछले 5 साल के मुकाबले इस साल केसेस कम, फिर भी सतर्कता जरूरी
जहां रकबे में हुई है वृद्धि पटवारियों से करवायें सत्यापन-कलेक्टर श्रीमती रानू साहू,मांग अनुसार बारदाना उपलब्ध कराने के निर्देश
रजत पदक विजेता ज्ञानेश्वरी डीएसपी पद पर पदोन्नत
मेगा हेल्थ कैंप का मिला फायदा, गंभीर एनीमिया से पीड़ित निर्मला को तुरंत मिला इलाज
स्कूल व आंगनबाड़ी के बच्चों का शत-प्रतिशत जारी करें जाति प्रमाण पत्र,कलेक्टर श्रीमती रानू साहू ने बैठक लेकर राजस्व विभाग की कामकाज की समीक्षा

OWNER/PUBLISHER-NAVIN SHARMA

OFFICE ADDRESS
Navin Kadam Office Mini Stadium Complex Shop No.42 Chakradhar Nagar Raigarh Chhattisgarh
CALL INFORMATION
+91 8770613603
+919399276827
Navin_kadam@yahoo.com
©NavinKadam@2022 All Rights Reserved. WEBSITE DESIGN BY ASHWANI SAHU 9770597735
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?