सारंगढ़। कलेक्टर पद्मिनी भोई साहू ने जिले केविभिन्न विद्यालयों का निरीक्षण कर शिक्षण व्यवस्था, विद्यार्थियों की अध्ययन क्षमता, पुस्तक वाचन गतिविधियों का जायजा लिया। विकासखंड के शा. हाईस्कूल कटेली पहुंचकर कलेक्टर ने कक्षा 9वीं के छात्र छात्राओं से हिंदी पाठ का वाचन कराया। उन्होंने विद्यार्थियों से कहानी गुल्ली डंडा के लेखक के बारे में पूछा, जिस पर विद्यार्थियों ने सही उत्तर देते हुए बताया कि इसके लेखक प्रेमचंद हैं। उन्होंने छग लोक गीत, संस्कृत के सुभाषित विभिन्न विषयों की पढ़ाई की प्रगति की जानकारी ली। कक्षा शिक्षक से पाठ्यक्रम की अब तक कितना पढ़ा चुके उसकी स्थिति पूछी, जिस में बताया गया कि चार पाठ पूर्ण हो चुके हैं। कलेक्टर ने विद्यार्थियों से उनके पसंदीदा विषय के बारे में भी चर्चा की,जिस में बच्चों ने गणित व हिंदी को अपना पसंदीदा विषय बताया। कलेक्टर ने बताया कि प्रत्येक माह के 1 सोमवार को जिले के विद्यालय में पुस्तक वाचन गतिविधि आयोजित की जाएगी, जिससे विद्यार्थियों में पढऩे की रुचि, भाषा दक्षता एवं अध्ययन की आदत विकसित हो सके। कलेक्टर ने बिलाईगढ़ के सेजेस स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट उ. मा. विद्यालय पवनी का निरीक्षण किया।
कलेक्टर ने कक्षा 10 वीं के गणित विषय के रियल नंबर्स अध्याय से संबंधित प्रश्न ब्लैक बोर्ड पर लिखकर छात्रों से हल कराया। संतोषजनक उत्तर नहीं मिलने पें संबंधित शिक्षक को ब्लैक बोर्ड पर सरल तरीके से समझाने तथा कमजोर विद्यार्थियों के लिए अलग से बेसिक कक्षाएं संचालित करने के निर्देश दिए। कलेक्टर ने स्वयं ब्लैकबोर्ड पर प्रश्न लिखकर विद्यार्थियों से उसका समाधान कराया तथा शिक्षकों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने विद्यालय में नवीन प्रवेश लेने वाले विद्यार्थियों की संख्या की भी जानकारी प्राप्त की। कक्षा 12वीं की बायोलॉजी एवं गणित कक्षाओं तथा कक्षा 10वीं की अंग्रेजी कक्षा का भी निरीक्षण किया गया। कलेक्टर ने विद्यार्थियों से अंग्रेजी पुस्तक का वाचन कराया तथा जिन विद्यार्थियों की रीडिंग कमजोर पाई गई, उनके लिए विशेष अभ्यास कराने के निर्देश प्रधान पाठक एवं शिक्षकों को दिए। कलेक्टर ने शा. क.उ.मा विद्यालय बिलाईगढ़ का निरीक्षण किया। उन्होंने विद्यार्थियों से एचपीवी वैक्सीनेशन की जानकारी ली वअधिकारी पात्र छात्राओं का पालक की सहमति पर अधिक से अधिक टीकाकरण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। कक्षा 9वीं में विद्यार्थियों से पुस्तक वाचन गतिविधि की जानकारी ली व अंग्रेजी विषय का पाठ पढ़वाकर उनकी रीडिंग क्षमता का परीक्षण किया।
कलेक्टर भटगांव तहसीलकार्यालय का निरीक्षण कियें। उन्होंने लोक सेवा केंद्र, नकल शाखा व कानूनगो शाखा का अवलोकन कर लंबित प्रकरणों की समीक्षा की। आरबीसी 6-4 प्रकरणों स्वामित्व योजना की प्रगति व राजस्व कार्यो की जानकारी ली। इस दौरान उप पंजीयक कार्यालय का भी निरीक्षण कर अभिलेखों एवं कार्यालयीन व्यवस्थाओं का जायजा लिया तथा आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। कलेक्टर ने अधिकारियों एवं शिक्षकों को निर्देशित किया कि विद्यार्थियों की बुनियादी शिक्षा, भाषा दक्षता, गणितीय समझ व नियमित पुस्तक वाचन पर विशेष ध्यान दिया जाए। इस दौरान बिलाईगढ़ एस डी एम प्रफुल रजक, तहसीलदार कमलेश सिदार, बीईओ सत्य नारायण साहू व नरेश चौहान सहित अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।
कलेक्टर ने सरकारी संस्था व शालाओं का किया निरीक्षण



