NavinKadamNavinKadamNavinKadam
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
      • खरसिया
      • पुसौर
      • धरमजयगढ़
    • सारंगढ़
      • बरमकेला
      • बिलाईगढ़
      • भटगांव
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Reading: सरपंच के निजी एम्बुलेंस से 100 मरीजों को मिला उपचार
Share
Font ResizerAa
NavinKadamNavinKadam
Font ResizerAa
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
    • सारंगढ़
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Follow US
  • Advertise
© 2022 Navin Kadam News Network. . All Rights Reserved.
NavinKadam > सारंगढ़ > सरपंच के निजी एम्बुलेंस से 100 मरीजों को मिला उपचार
सारंगढ़

सरपंच के निजी एम्बुलेंस से 100 मरीजों को मिला उपचार

सरपंच पूर्णिमा महिलाने ने जनहित में ग्रामीणों को दी आपातकालीन स्वास्थ्य सुविधा का लाभ

lochan Gupta
Last updated: July 8, 2026 11:44 pm
By lochan Gupta July 8, 2026
Share
3 Min Read

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की सरकार में आसानी से मिल रहा स्वास्थ्य लाभ

सारंगढ़-बिलाईगढ़। सरिया तहसील के ग्राम पंचायत भीखमपुरा के आश्रित ग्राम खैरा बड़े की सरपंच पूर्णिमा महिलाने ने जनसेवा का उत्कृष्ट उदाहरण प्रस्तुत करते हुए अपनी निजी मद से एक एम्बुलेंस उपलब्ध कराई है, जिससे ग्रामीणों को समय पर स्वास्थ्य सुविधाएं मिल रही हैं। विगत 23 फरवरी 2025 से सरपंच पद का दायित्व संभालने के बाद पूर्णिमा महिलाने ने ग्रामीणों की जरूरतों को प्राथमिकता देते हुए स्वास्थ्य सेवाओं को मजबूत करने की दिशा में यह महत्वपूर्ण पहल की। ग्रामीण क्षेत्रों में समय पर वाहन उपलब्ध नहीं होने से मरीजों को अस्पताल पहुंचाने में कठिनाइयों का सामना करना पड़ता था। इसे देखते हुए उन्होंने अपने निजी संसाधनों से एम्बुलेंस की व्यवस्था की, जो आज क्षेत्र के लोगों के लिए बड़ी राहत का माध्यम बन गई है।
इस एम्बुलेंस के माध्यम से अब तक 100 से अधिक मरीजों को समय पर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, जिला अस्पताल तथा आवश्यकता अनुसार उच्च स्वास्थ्य संस्थानों तक पहुंचाकर उपचार उपलब्ध कराया जा चुका है। गर्भवती महिलाओं, बुजुर्गों, गंभीर रूप से बीमार मरीजों एवं दुर्घटना में घायल लोगों को भी इस सुविधा का लाभ मिला है। समय पर अस्पताल पहुंचने से अनेक मरीजों की जान बचाने और बेहतर उपचार सुनिश्चित करने में सहायता मिली है।
मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की सरकार में जिले के नागरिकों को आसानी से स्वास्थ्य लाभ मिल रहा है। जिले में आमजन तक बेहतर एवं सुलभ स्वास्थ्य सेवाएं पहुंचाने के लिए जिला प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग लगातार प्रयासरत हैं। कलेक्टर पद्मिनी भोई साहू के मार्गदर्शन में स्वास्थ्य सेवाओं को सुदृढ़ बनाने तथा अंतिम व्यक्ति तक समय पर उपचार पहुंचाने की दिशा में निरंतर कार्य किया जा रहा है। जिला प्रशासन एवं स्वास्थ्य विभाग ग्रामीण क्षेत्रों में स्वास्थ्य सुविधाओं के विस्तार, आपातकालीन चिकित्सा सेवाओं की उपलब्धता तथा जनजागरूकता के लिए निरंतर कार्य कर रहे हैं। ग्राम पंचायत भीखमपुरा की यह पहल प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग के इन प्रयासों को और अधिक प्रभावी बनाने का एक प्रेरणादायी उदाहरण बनकर सामने आई है। ग्रामीणों ने इस सराहनीय पहल के लिए कलेक्टर पद्मिनी भोई साहू, जिला स्वास्थ्य विभाग एवं ग्राम पंचायत भीखमपुरा का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि एम्बुलेंस उपलब्ध होने से आपातकालीन परिस्थितियों में मरीजों को समय पर अस्पताल पहुंचाना आसान हुआ है। इससे लोगों का समय, आर्थिक व्यय और परेशानी कम हुई है तथा स्वास्थ्य सेवाओं के प्रति विश्वास भी मजबूत हुआ है। यह पहल दर्शाती है कि जिला प्रशासन, स्वास्थ्य विभाग और जनप्रतिनिधियों के समन्वित प्रयासों से ग्रामीण क्षेत्रों में स्वास्थ्य सेवाओं को और अधिक सशक्त एवं जनहितकारी बनाया जा सकता है। ग्राम पंचायत भीखमपुरा की यह पहल अन्य ग्राम पंचायतों के लिए भी प्रेरणास्रोत बन रही है।

You Might Also Like

यातायात नियम पालन कराने चलाया गया विशेष अभियान

नेशनल लोक अदालत 13 को आयोजित

गढ़ चौक के हनुमान मंदिर में महाभंडारा को आयोजन आज

पुलिस विभाग द्वारा शहर में पैदल पेट्रोलिंग

विश्व आत्महत्या रोकथाम दिवस पर कार्यक्रम आयोजित: कलेक्टर

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Email
Previous Article भाजपा विधायक दल की बैठक
Next Article इंडियन टैलेंट ओलंपियाड में ट्विंकल स्टार स्कूल की शानदार सफलता

खबरें और भी है....

साय कैबिनेट की बैठक में विधेयकों को मंजूरी
घरघोड़ा एसडीएम दुर्गा प्रसाद बने राजनांदगांव जिला पंचायत के सीईओ
सूने मकान से 90 हजार के जेवरात पार
स्टेशन के सामने से हटाया गया पुराना मस्जिद
मौत के मुहाने से लौटे पाँच मासूम, मेडिकल कॉलेज ने सर्पदंश से पीडि़त तीन बच्चों को वेंटिलेटर पर रखकर किया उपचार

Popular Posts

डेंगू से निपटने निगम और स्वास्थ्य की टीम फील्ड पर,पिछले 5 साल के मुकाबले इस साल केसेस कम, फिर भी सतर्कता जरूरी
जहां रकबे में हुई है वृद्धि पटवारियों से करवायें सत्यापन-कलेक्टर श्रीमती रानू साहू,मांग अनुसार बारदाना उपलब्ध कराने के निर्देश
साय कैबिनेट की बैठक में विधेयकों को मंजूरी
मेगा हेल्थ कैंप का मिला फायदा, गंभीर एनीमिया से पीड़ित निर्मला को तुरंत मिला इलाज
स्कूल व आंगनबाड़ी के बच्चों का शत-प्रतिशत जारी करें जाति प्रमाण पत्र,कलेक्टर श्रीमती रानू साहू ने बैठक लेकर राजस्व विभाग की कामकाज की समीक्षा

OWNER/PUBLISHER-NAVIN SHARMA

OFFICE ADDRESS
Navin Kadam Office Mini Stadium Complex Shop No.42 Chakradhar Nagar Raigarh Chhattisgarh
CALL INFORMATION
+91 8770613603
+919399276827
Navin_kadam@yahoo.com
©NavinKadam@2022 All Rights Reserved. WEBSITE DESIGN BY ASHWANI SAHU 9770597735
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?