रायगढ़। लगातार 8931 दिनों तक सेवा करने पर मोदी जी को बधाई देते हुए छत्तीसगढ़ के वित्त मंत्री विधायक रायगढ़ ओपी चौधरी ने कहा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी भारत के सबसे लंबे समय तक सेवा देने वाले राजनीतिज्ञ है। ओपी ने कहा समस्त देशवासियों की समृद्धि, सुख-शांति और पूर्ण संतुष्टि हेतु निरंतर प्रयत्नशील, राष्ट्र के अमृत काल के कुशल मार्गदर्शक के रूप में यह ऐतिहासिक उपलब्धि आपके प्रति जनता के अटल भरोसे का जीवंत प्रमाण है। आदरणीय मोदी जी के यशस्वी मार्गदर्शन में ‘अंत्योदय से राष्ट्र उत्थान’ का सपना साकार हो रहा है। ‘सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास और सबका प्रयास’ के मार्ग पर अग्रसर भारत ने अब सुशासन, प्रगति और वैश्विक सम्मान के अभूतपूर्व मानदंड स्थापित किए हैं।



