NavinKadamNavinKadamNavinKadam
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
      • खरसिया
      • पुसौर
      • धरमजयगढ़
    • सारंगढ़
      • बरमकेला
      • बिलाईगढ़
      • भटगांव
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Reading: नशामुक्त युवा फॉर विकसित भारत संकल्प अभियान का शुभारंभ
Share
Font ResizerAa
NavinKadamNavinKadam
Font ResizerAa
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
    • सारंगढ़
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Follow US
  • Advertise
© 2022 Navin Kadam News Network. . All Rights Reserved.
NavinKadam > रायगढ़ > नशामुक्त युवा फॉर विकसित भारत संकल्प अभियान का शुभारंभ
रायगढ़

नशामुक्त युवा फॉर विकसित भारत संकल्प अभियान का शुभारंभ

सहायक कलेक्टर ने दिलाई नशामुक्ति की शपथ, 109 सप्ताह तक चलेगा जनजागरूकता अभियान

lochan Gupta
Last updated: August 2, 2026 11:51 pm
By lochan Gupta August 2, 2026
Share
3 Min Read

रायगढ़। युवाओं को नशे की प्रवृत्ति से दूर रखकर स्वस्थ, जागरूक और जिम्मेदार नागरिक बनाने के उद्देश्य से भारत सरकार के युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय तथा माय भारत के संयुक्त तत्वावधान में रविवार को राष्ट्रव्यापी नशामुक्त युवा फॉर विकसित भारत संकल्प अभियान का शुभारंभ किया गया। प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी ने नशामुक्त भारत एवं विकसित भारत संकल्प अभियान का शुभारंभ करते हुए देशभर के युवाओं को ऑनलाइन संदेश दिया। उन्होंने नशामुक्त भारत और विकसित भारत के निर्माण का आह्वान करते हुए युवाओं से नशे के खिलाफ जनआंदोलन खड़ा करने का आह्वान किया। इसी क्रम में रायगढ़ जिले में कलेक्टोरेट परिसर स्थित सृजन सभाकक्ष में अभियान का शुभारंभ किया गया।
कलेक्टर श्री मयंक चतुर्वेदी के मार्गदर्शन में आयोजित कार्यक्रम में सहायक कलेक्टर श्री गोकुल आर.के. ने महाविद्यालयों, विद्यालयों, एनसीसी एवं अन्य शैक्षणिक संस्थानों के विद्यार्थियों को नशामुक्त भारत की शपथ दिलाई। उन्होंने युवाओं से आह्वान किया कि वे स्वयं नशे से दूर रहें तथा अपने परिवार, मित्रों और समाज को भी इसके दुष्प्रभावों के प्रति जागरूक करें, ताकि स्वस्थ और सशक्त समाज के निर्माण में अपनी सक्रिय भूमिका निभा सकें। कार्यक्रम के दौरान प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के उद्बोधन का सीधा प्रसारण भी देखा गया। अपने संदेश में प्रधानमंत्री ने कहा कि विकसित भारत का सपना तभी साकार होगा, जब देश का युवा स्वस्थ, ऊर्जावान और नशामुक्त होगा। उन्होंने युवाओं से सामाजिक उत्तरदायित्व निभाते हुए नशे के विरुद्ध जनजागरण अभियान को जन-जन तक पहुंचाने का आह्वान किया।
इस अवसर पर जिला खेल अधिकारी श्रीमती प्रतिमा सागर, समाज कल्याण विभाग से श्री सुशील सिंह, महाविद्यालय एवं विद्यालयों के शिक्षक तथा बड़ी संख्या में विद्यार्थी उपस्थित रहे। कार्यक्रम में विशेषज्ञों एवं अधिकारियों ने नशे के शारीरिक, मानसिक, सामाजिक एवं आर्थिक दुष्प्रभावों की जानकारी देते हुए स्वस्थ जीवनशैली अपनाने, सकारात्मक सोच विकसित करने तथा राष्ट्र निर्माण में सक्रिय सहभागिता निभाने का संदेश दिया। युवाओं की सहभागिता बढ़ाने के उद्देश्य से जागरूकता आधारित विभिन्न गतिविधियों का भी आयोजन किया गया।
जिला प्रशासन ने बताया कि यह अभियान केवल एक दिवसीय आयोजन नहीं है, बल्कि आगामी 109 सप्ताह तक प्रत्येक रविवार नियमित रूप से संचालित किया जाएगा। इसके अंतर्गत शपथ कार्यक्रम, जनजागरूकता अभियान, संवाद, रैलियां, सामाजिक गतिविधियां तथा जनभागीदारी आधारित विभिन्न आयोजन किए जाएंगे, जिनके माध्यम से युवाओं को नशामुक्त जीवन अपनाने और विकसित भारत के संकल्प को साकार करने के लिए प्रेरित किया जाएगा। जिला प्रशासन ने जिले के विद्यार्थियों, युवाओं, शिक्षकों, अभिभावकों, छात्रावासों में अध्ययनरत छात्र-छात्राओं, खेल संघों के खिलाडिय़ों, एनसीसी, एनएसएस के कैडेटों एवं स्वयंसेवकों से अभियान से जुडक़र नशामुक्त समाज के निर्माण में सक्रिय भागीदारी निभाने की अपील की है।

You Might Also Like

5 को जिला मुख्यालय एवं 19 अगस्त को संभाग मुख्यालय में पेंशनर्स सौंपेंगे ज्ञापन

डिस्ट्रिक्ट प्रेसिडेंट लीनेस अनिता कपूर की अध्यक्षता में स्ट्रेस और रिलेशनशिप पर वर्क शॉप सम्पन्न

बेकाबू बुलेरो ने पोस्टमैन को मारी ठोकर, हुई मौत

ट्रक की ठोकर से बाईक सवार फीडर की मौत

विकास के नए ‘विजन’ की बाट जोहता खरसिया क्षेत्र

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Email
Previous Article नशा मुक्ति का संदेश लेकर सडक़ों पर उतरे एनसीसी कैडेट्स, नुक्कड़ नाटक से किया जागरूक
Next Article परमजीत सिँह वाधवा का निधन

खबरें और भी है....

नीट क्वालीफाई विद्यार्थियों से मिले सीएम साय, साझा किया छत्तीसगढ़ के भविष्य का रोडमैप
परसदा वाटर फॉल में युवा दिखा रहे खतरनाक स्टंट, हादसे की बढ़ी आशंका, ऊंची पहाड़ी से लगा रहे छलांग
वित्त मंत्री ओपी चौधरी का कांग्रेस पर हमला
बेहतर समन्वय से टली बाढ़ की आपदा
सोमवारी को लेकर कांवडियों का दल घोघड़ धाम के लिए हुआ रवाना

Popular Posts

डेंगू से निपटने निगम और स्वास्थ्य की टीम फील्ड पर,पिछले 5 साल के मुकाबले इस साल केसेस कम, फिर भी सतर्कता जरूरी
जहां रकबे में हुई है वृद्धि पटवारियों से करवायें सत्यापन-कलेक्टर श्रीमती रानू साहू,मांग अनुसार बारदाना उपलब्ध कराने के निर्देश
नीट क्वालीफाई विद्यार्थियों से मिले सीएम साय, साझा किया छत्तीसगढ़ के भविष्य का रोडमैप
मेगा हेल्थ कैंप का मिला फायदा, गंभीर एनीमिया से पीड़ित निर्मला को तुरंत मिला इलाज
स्कूल व आंगनबाड़ी के बच्चों का शत-प्रतिशत जारी करें जाति प्रमाण पत्र,कलेक्टर श्रीमती रानू साहू ने बैठक लेकर राजस्व विभाग की कामकाज की समीक्षा

OWNER/PUBLISHER-NAVIN SHARMA

OFFICE ADDRESS
Navin Kadam Office Mini Stadium Complex Shop No.42 Chakradhar Nagar Raigarh Chhattisgarh
CALL INFORMATION
+91 8770613603
+919399276827
Navin_kadam@yahoo.com
©NavinKadam@2022 All Rights Reserved. WEBSITE DESIGN BY ASHWANI SAHU 9770597735
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?