NavinKadamNavinKadamNavinKadam
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
      • खरसिया
      • पुसौर
      • धरमजयगढ़
    • सारंगढ़
      • बरमकेला
      • बिलाईगढ़
      • भटगांव
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Reading: नशा मुक्ति का संदेश लेकर सडक़ों पर उतरे एनसीसी कैडेट्स, नुक्कड़ नाटक से किया जागरूक
Share
Font ResizerAa
NavinKadamNavinKadam
Font ResizerAa
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
    • सारंगढ़
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Follow US
  • Advertise
© 2022 Navin Kadam News Network. . All Rights Reserved.
NavinKadam > रायगढ़ > नशा मुक्ति का संदेश लेकर सडक़ों पर उतरे एनसीसी कैडेट्स, नुक्कड़ नाटक से किया जागरूक
रायगढ़

नशा मुक्ति का संदेश लेकर सडक़ों पर उतरे एनसीसी कैडेट्स, नुक्कड़ नाटक से किया जागरूक

नशा मुक्ति का संदेश लेकर सडक़ों पर उतरे एनसीसी कैडेट्स, नुक्कड़ नाटक से किया जागरूक

lochan Gupta
Last updated: August 2, 2026 11:50 pm
By lochan Gupta August 2, 2026
Share
3 Min Read

रायगढ़। युवाओं को नशे की गिरफ्त से बचाने और समाज में स्वस्थ एवं जागरूक वातावरण के निर्माण के उद्देश्य से 28 छत्तीसगढ़ बटालियन एनसीसी के कर्नल प्रवीण तेवतिया के निर्देशन में किरोड़ीमल शासकीय कला एवं विज्ञान महाविद्यालय, रायगढ़ में नशा मुक्ति शपथ ग्रहण एवं जनजागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में एनसीसी कैडेट्स और विद्यार्थियों ने भाग लेते हुए नशा मुक्त भारत के निर्माण में अपनी सक्रिय भागीदारी का संकल्प लिया।
कार्यक्रम का शुभारंभ राष्ट्रहित एवं सामाजिक उत्तरदायित्व की भावना के साथ हुआ। इस अवसर पर कैप्टन डॉ. शारदा घोघरे ने लगभग 150 एनसीसी कैडेट्स एवं विद्यार्थियों को नशा मुक्ति की शपथ दिलाई। सभी प्रतिभागियों ने स्वयं किसी भी प्रकार के नशे से दूर रहने के साथ-साथ अपने परिवार, मित्रों और समाज के लोगों को भी नशे से दूर रहने के लिए प्रेरित करने का संकल्प लिया। कैप्टन डॉ. शारदा घोघरे ने कहा कि नशा केवल व्यक्ति के स्वास्थ्य को ही नहीं, बल्कि उसके परिवार, समाज और राष्ट्र की प्रगति को भी प्रभावित करता है। उन्होंने कहा कि एनसीसी कैडेट्स अनुशासन, नेतृत्व और सामाजिक जिम्मेदारी के प्रतीक हैं तथा उन्हें नशा मुक्ति अभियान को जन-जन तक पहुंचाने में अग्रणी भूमिका निभानी चाहिए।

चक्रधर चौक और सिंगल चौक पर नुक्कड़ नाटक से दिया जागरूकता का संदेश

शपथ ग्रहण के बाद एनसीसी कैडेट्स ने शहर के प्रमुख स्थलों चक्रधर नगर चौक और सिंगल चौक पर प्रभावशाली नुक्कड़ नाटक प्रस्तुत कर लोगों को नशे के दुष्परिणामों से अवगत कराया। कैडेट्स ने अपने सशक्त अभिनय और प्रेरक संवादों के माध्यम से बताया कि नशा व्यक्ति के जीवन, परिवार और भविष्य को किस तरह प्रभावित करता है तथा इससे बचाव ही सबसे बड़ा समाधान है। आम नागरिकों ने इस जनजागरूकता अभियान की सराहना करते हुए इसे समाज के लिए अत्यंत उपयोगी बताया।

विभिन्न महाविद्यालयों के कैडेट्स ने निभाई सक्रिय भूमिका

कार्यक्रम में आईटीआई महाविद्यालय के एसोसिएट एनसीसी अधिकारी लेफ्टिनेंट किशोर पटेल ने युवाओं से अनुशासन, स्वास्थ्य और सकारात्मक सोच अपनाकर राष्ट्र निर्माण में योगदान देने का आह्वान किया। इस अवसर पर पी.डी. कॉमर्स कॉलेज, आईटीआई महाविद्यालय, किरोड़ीमल शासकीय कला एवं विज्ञान महाविद्यालय, रायगढ़ तथा एनपीएन जूनियर डिवीजन के एनसीसी कैडेट्स ने उत्साहपूर्वक भागीदारी निभाई। कार्यक्रम के दौरान कैडेट्स ने नशा मुक्ति से जुड़े प्रेरक नारों के माध्यम से भी लोगों को जागरूक किया। समापन अवसर पर सभी अधिकारियों एवं कैडेट्स ने विश्वास व्यक्त किया कि इस प्रकार के जनहितकारी अभियान युवाओं में सामाजिक उत्तरदायित्व की भावना को और अधिक मजबूत करेंगे तथा नशा मुक्त, स्वस्थ और सशक्त भारत के निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे।

You Might Also Like

किशोरी से दुराचार : आरोपी को 20 साल की कैद

बाढ़ व जल भराव से निपटने टीम के साथ सडक़ पर उतरे निगमायुक्त

आसान नहीं है ओपी और प्रकाश की राह, रायगढ़ में घमासान के आसार

बकालो में सरकारी भूमि पर अतिक्रमण कर बन गया पक्का मकान

गर्मी ने दिखाना शुरू किया असर

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Email
Previous Article शिक्षा की गुणवत्ता बढ़ाने के लिए शिक्षकों का क्षमता संवर्धन प्रशिक्षण आयोजित
Next Article नशामुक्त युवा फॉर विकसित भारत संकल्प अभियान का शुभारंभ

खबरें और भी है....

नीट क्वालीफाई विद्यार्थियों से मिले सीएम साय, साझा किया छत्तीसगढ़ के भविष्य का रोडमैप
परसदा वाटर फॉल में युवा दिखा रहे खतरनाक स्टंट, हादसे की बढ़ी आशंका, ऊंची पहाड़ी से लगा रहे छलांग
वित्त मंत्री ओपी चौधरी का कांग्रेस पर हमला
बेहतर समन्वय से टली बाढ़ की आपदा
सोमवारी को लेकर कांवडियों का दल घोघड़ धाम के लिए हुआ रवाना

Popular Posts

डेंगू से निपटने निगम और स्वास्थ्य की टीम फील्ड पर,पिछले 5 साल के मुकाबले इस साल केसेस कम, फिर भी सतर्कता जरूरी
जहां रकबे में हुई है वृद्धि पटवारियों से करवायें सत्यापन-कलेक्टर श्रीमती रानू साहू,मांग अनुसार बारदाना उपलब्ध कराने के निर्देश
नीट क्वालीफाई विद्यार्थियों से मिले सीएम साय, साझा किया छत्तीसगढ़ के भविष्य का रोडमैप
मेगा हेल्थ कैंप का मिला फायदा, गंभीर एनीमिया से पीड़ित निर्मला को तुरंत मिला इलाज
स्कूल व आंगनबाड़ी के बच्चों का शत-प्रतिशत जारी करें जाति प्रमाण पत्र,कलेक्टर श्रीमती रानू साहू ने बैठक लेकर राजस्व विभाग की कामकाज की समीक्षा

OWNER/PUBLISHER-NAVIN SHARMA

OFFICE ADDRESS
Navin Kadam Office Mini Stadium Complex Shop No.42 Chakradhar Nagar Raigarh Chhattisgarh
CALL INFORMATION
+91 8770613603
+919399276827
Navin_kadam@yahoo.com
©NavinKadam@2022 All Rights Reserved. WEBSITE DESIGN BY ASHWANI SAHU 9770597735
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?