रायगढ़। हंडी चौक निवासी ढीमरापुर चौक स्थित वीरजी ढाबा के पूर्व संचालक, अमन लाईट एन्ड डेकोरेटर (इलेट्रिक दुकान) के संचालक परमजीत सिंह वाधवा का कल रात्रि आकस्मिक दु:खद निधन हो गया हैं वे अमन सिँह वाधवा, आकाश सिंह वाधवा के पिता थे। वे अपने पीछे दो पुत्र सहित नाती पोतों से भरापूरा परिवार छोड़ गए हैं हरदिल अजीज यारों के यार परमजीत सिंह वाधवा के निधन का समाचार सुनकर उनके सहपाठी और यार दोस्तों सहित रायगढ़ सिख समाज में शोक की लहर दौड़ गई हैं आज दोपहर दो बजे हंडी चौक स्थित उनके निवास से निकाली गई और कयाघाट मुक्तिधाम में उनका अंतिम संस्कार किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में सजातीय बंधु, मित्रगण और मोहल्लेवासी उपस्थित रहे।



