रायगढ़। दो दिन पहले एक युवक रात में मोहल्ले में घुमने के लिए निकला था, जिसकी दूसरे दिन पडोसी के बाड़ी में उसकी संदिग्ध हालत में लाश मिली है। वहीं उसके शरीर पर कील व करंट से झुलसने की निशान भी पाया गया है, जिससे परिजन हत्या की आशंका जताते हुए उच्चस्तरीय जांच की मांग की है।
इस संबंध में मिली जानकारी के अनुसार कोतरारोड थाना क्षेत्र के ग्राम अरसीपाली निवासी गौरव निषाद पिता सुंदरलाल निषाद (25 वर्ष) ड्रायवरी का काम करता था। ऐसे में विगत 30 जुलाई की शाम को काम से लौटने के बाद घर में फ्रेस होकर रात करीब 10 बजे घर में बोलकर निकला कि बस्ती से घुमकर आ रहा है, लेकिन वह देर रात तक वापस नहीं लौटा ऐसे में उसके परिजन जब उसके मोबाइल पर फोन किया तो बंद आया, इससे उन्हें लगा कि कहीं फिर से गाड़ी लेकर चला गया होगा, लेकिन 31 को सुबह तक उसका मोबाइल बंद आ रहा था, जिससे उसकी खोजबीन कर रहे थे। ऐसे में 31 जुलाई को सुबह करीब 10.30 बजे गांव के कोटवार को सूचना मिली कि अरसीपाली निवासी यादराम के बाड़ी में एक अज्ञात लाश पड़ी है, जिससे उसने पुलिस को सूचना दिया और मौके पर जाकर देखा तो उसकी पहचान गौरव निषाद के रूप में हुई, जिससे घटना की सूचना उसके परिजनों को दी गई। वहीं जब परिजन मौके पर जाकर देखे तो गौरव के शरीर में जगह-जगह कील से हमले के निशान थे, साथ ही उसके कंधे पर करंट से झुलसने के भी निशान मिले। ऐसे में कोतरारोड पुलिस ने पंचनाम कर शव को जिला अस्पताल भेजा जहां शनिवार को मर्ग कायम कर पीएम उपरांत शव परिजनों को सौंप दिया है।
परिजनों ने हत्या का लगाया आरोप
इस संबंध में मृतक का भाई शिवकुमार निषाद ने बताया कि उसके भाई के हत्या कर शव को बाड़ी में फेका गया है। साथ ही उसने बताया कि जिस जगह में उसकी लाश पड़ी थी, वहां किसी भी प्रकार के करंट प्रवाहित तार नहीं था, अगर उसे करंट लगता भी तो जिस जगह में करंट लगता वहीं पर उसकी मौत हो जाती, साथ ही शरीर में कई जगह कील के निशान थे और उसके गले में एक कील भी था, ऐसे में हत्या की पूरी संभावना है। ऐसे में परिजनेां ने शनिवार को एसपी आफिस पहुंचकर जांच की मांग की है।
उक्त युवक की मौत करंट से हुई है या हत्या हुई है, यह तो फिलहाल कहना मुश्किल है, परिजन हत्या की आशंका जता रहे हैं, जिससे हर बिंदु पर जांच चल रही है, पीएम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के कारणों का खुलासा हो सकेगा। उसके बाद आगे कार्रवाई की जाएगी।
शील आदित्य सिंह, टीआई कोतरारोड



