NavinKadamNavinKadamNavinKadam
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
      • खरसिया
      • पुसौर
      • धरमजयगढ़
    • सारंगढ़
      • बरमकेला
      • बिलाईगढ़
      • भटगांव
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Reading: यादव महासभा के प्रतिनिधि मंडल ने जनगणना आयुक्त को सौपा ज्ञापन
Share
Font ResizerAa
NavinKadamNavinKadam
Font ResizerAa
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
    • सारंगढ़
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Follow US
  • Advertise
© 2022 Navin Kadam News Network. . All Rights Reserved.
NavinKadam > रायगढ़ > यादव महासभा के प्रतिनिधि मंडल ने जनगणना आयुक्त को सौपा ज्ञापन
रायगढ़

यादव महासभा के प्रतिनिधि मंडल ने जनगणना आयुक्त को सौपा ज्ञापन

विभिन्न उपजातियों को यादव समाज ने दर्ज कराने की मांग की

lochan Gupta
Last updated: August 2, 2026 1:01 am
By lochan Gupta August 2, 2026
Share
4 Min Read

रायगढ़। अखिल भारत वर्षीय यादव महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ स्वप्न कुमार घोष एवं शताब्दी समारोह के राष्ट्रीय अध्यक्ष सत्य प्रकाश सिंह के नेत्तव में जातिगत जनगणना 2027के कार्यकम हेतु राष्ट्र व्यापी अभियान चलाया जा रहा है, जिसमें सभी राज्यों की इकाइयां एवं उनसे संबंधित जिला, तालुका इकाई बढ़चढकर भाग ले रही है, इसी कड़ी में छत्तीसगढ़ यादव महासभा के एक प्रतिनिधि मंडल ने जनगणना आयुक्त को ज्ञापन सौंपा जिसमें मांग कि गई कि आगामी जाति जनगणना में यादव समाज की विभिन्न उपजातियों अलग दर्ज करने के बजाय जाति कलाम में केवल यादव दर्ज किया जाने की मांग की है। महासभा के राष्ट्रीय सचिव इंजीनियर एस डी यादव ने बताया कि देशभर में स्थानीय उपनामों के कारण यादव समाज की सरकारी अभिलेखों में अलग, अलग नामों से दर्ज किया जाता है। महासभा का दावा है कि वर्ष 1931की जाति जनगणना के आधार पर इन सभी उपजातियों को संयुक्त आबादी देश की कुल जनसंख्या का, 21.8 प्रतिशत थी।1931की जाती जनगणना में अंग्रेजों ने साजिश कर यादव जाति का बटवारा कर दिया लेकिन अब नहीं होने देंगे। महासभा ने अभियान चलाया है जिसमें लोगों को भी करेंगे व केंद्र सरकार व राज्य सरकार के जनगणना आयुक्त से अनुरोध कर सभी उपजातियों को यादव में क्लब करवाएंगे। महासभा की मांग है कि यादव समाज की सभी 700 उपजातियों को एकीकृत कर यादव श्रेणी में शामिल किया जाय तथा जनगणना प्रगणकों को निर्देश दिए जाएं कि यदि किए व्यक्ति उपजाति बताए तो भी जाति कालम में यादव ही दर्ज किया जाय। महासभा ने इस विषय पर देश व्यापी जनजागृतिकता अभियान चलाने का निर्णय लिया है। इसके तहत पदाधिकारी गांव गांव जाकर लोगों को जाती कालम में यादव दर्ज करवाने के लिए जागरूक करेंगे। महासभा के अनुसार 15जुलाई से 31जुलाई तक सभी राज्यों में राज्य के जनगणना आयुक्त, निदेशक को, 1अगस्त से 15अगस्त तक संभागीय आयुक्तों, 16अगस्त से 31अगस्त तक जिले कलेक्टरों को तथा 1 सितंबर से 30 सितंबर तक उपखण्ड अधिकारियों को ज्ञापन सौंपकर केंद्र सरकार एवं जनगणना आयुक्त से 700उपजातियों को यादव में शामिल करने की मांग की जाएगी। महासभा का कहना है कि इससे भविष्य में जन कल्याणकारी योजनाओं के निर्माण एवं क्रियान्वयन में यादव समाज का समग्र विकास और कल्याण सुनिश्चित हो सकेगा। महासभा ने ये भी कहा कि कि छत्तीसगढ़ में यादव, रावत,राउत एक ही जातीय पहचान के रूप में प्रचिलत किंतु राउत जाति के केंद्र के जाति प्रमाण पत्र बनने में परेशानी हो रही है। ग्रामीण क्षेत्रों में अहीर रावत, राउत शब्द के प्रचलन के कारण एक ही समुदाय के अलग अलग श्रेणियों में दर्श होने की संभावना बनी रहती है। प्रतिनिधि मंडल में प्रदेश अध्यक्ष भुनेश्वर यादव, राष्ट्रीय सचिव इंजीनियर एस डी यादव, राष्ट्रीय सचिव डी आर यादव, रामाश्रय यादव प्रदेश उपाध्यक्ष, शोभा यादव प्रदेश उपाध्यक्ष, विनोद यादव कार्यकारी युवा प्रकोष्ठ अध्यक्ष, लक्ष्मी यादव प्रदेश अध्यक्ष युवा प्रकोष्ठ, अखिलेश यादव जिला अध्यक्ष बिलासपुर, संजय यादव प्रदेश सचिव निरंजन यादव कार्यकारी युवा जिला अध्यक्ष रायपुर, राहुल यादव जिला अध्यक्ष रायपुर उपस्थित थे, प्रेस विज्ञप्ति नरेन्द्र कुमार यादव वरिष्ठ प्रदेश उपाध्यक्ष एवं गणेश यादव प्रदेश सचिव द्वारा जारी की गई है।

You Might Also Like

उत्साह और उल्लास के साथ मनाया गया सामारूमा में शाला प्रवेश उत्सव

फिर एक नवविवाहिता दहेज प्रताडऩा की हुई शिकार

समरसुता नाला किनारे अवैध कोयला उत्खनन पर बड़ी कार्रवाई, 60 टन कोयला व मशीन जप्त

फायनेंस कर्मी ने फांसी लगाकर दी जान

वार्ड नं. 19 का एक ऐसा चेहरा जिसका सभी वर्गों में अपना वर्चस्व है उसका नाम है अधिश रतेरिया

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Email
Previous Article महेश साहू ने साथियों सहित केंद्रीय मंत्री तोखन साहू को दी बधाई
Next Article भारतीय टीम में हुआ जिले के तीन ताइक्वांडो खिलाडिय़ों का चयन

खबरें और भी है....

नीट क्वालीफाई विद्यार्थियों से मिले सीएम साय, साझा किया छत्तीसगढ़ के भविष्य का रोडमैप
परसदा वाटर फॉल में युवा दिखा रहे खतरनाक स्टंट, हादसे की बढ़ी आशंका, ऊंची पहाड़ी से लगा रहे छलांग
वित्त मंत्री ओपी चौधरी का कांग्रेस पर हमला
बेहतर समन्वय से टली बाढ़ की आपदा
सोमवारी को लेकर कांवडियों का दल घोघड़ धाम के लिए हुआ रवाना

Popular Posts

डेंगू से निपटने निगम और स्वास्थ्य की टीम फील्ड पर,पिछले 5 साल के मुकाबले इस साल केसेस कम, फिर भी सतर्कता जरूरी
जहां रकबे में हुई है वृद्धि पटवारियों से करवायें सत्यापन-कलेक्टर श्रीमती रानू साहू,मांग अनुसार बारदाना उपलब्ध कराने के निर्देश
नीट क्वालीफाई विद्यार्थियों से मिले सीएम साय, साझा किया छत्तीसगढ़ के भविष्य का रोडमैप
मेगा हेल्थ कैंप का मिला फायदा, गंभीर एनीमिया से पीड़ित निर्मला को तुरंत मिला इलाज
स्कूल व आंगनबाड़ी के बच्चों का शत-प्रतिशत जारी करें जाति प्रमाण पत्र,कलेक्टर श्रीमती रानू साहू ने बैठक लेकर राजस्व विभाग की कामकाज की समीक्षा

OWNER/PUBLISHER-NAVIN SHARMA

OFFICE ADDRESS
Navin Kadam Office Mini Stadium Complex Shop No.42 Chakradhar Nagar Raigarh Chhattisgarh
CALL INFORMATION
+91 8770613603
+919399276827
Navin_kadam@yahoo.com
©NavinKadam@2022 All Rights Reserved. WEBSITE DESIGN BY ASHWANI SAHU 9770597735
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?