NavinKadamNavinKadamNavinKadam
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
      • खरसिया
      • पुसौर
      • धरमजयगढ़
    • सारंगढ़
      • बरमकेला
      • बिलाईगढ़
      • भटगांव
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Reading: शैक्षिक गुणवत्ता, विद्यालय एवं विद्यार्थियों के समग्र विकास हेतु चांदमारी में हुई बैठक
Share
Font ResizerAa
NavinKadamNavinKadam
Font ResizerAa
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
    • सारंगढ़
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Follow US
  • Advertise
© 2022 Navin Kadam News Network. . All Rights Reserved.
NavinKadam > रायगढ़ > शैक्षिक गुणवत्ता, विद्यालय एवं विद्यार्थियों के समग्र विकास हेतु चांदमारी में हुई बैठक
रायगढ़

शैक्षिक गुणवत्ता, विद्यालय एवं विद्यार्थियों के समग्र विकास हेतु चांदमारी में हुई बैठक

lochan Gupta
Last updated: July 4, 2026 11:39 pm
By lochan Gupta July 4, 2026
Share
4 Min Read

रायगढ़। ाासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय चांदमारी रायगढ़ में आज 4 जुलाई शनिवार को चांदमारी परिसर अंतर्गत तीनों शालाओं शासकीय रविशंकर प्राथमिक शाला, माध्यमिक एवं उच्चतर माध्यमिक विद्यालय चांदमारी रायगढ़ के समस्त शिक्षकों एवं सहयोगी स्टाफ की बैठक प्राचार्य कक्ष में प्रभारी प्राचार्य भरत लाल नामदेव की अध्यक्षता में भारत माता के जयघोष के साथ प्रारंभ हुआ।यह बैठक शासन के मंशानुरूप शैक्षिक गुणवत्ता, विद्यालय विकास एवं विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास, विभागीय योजनाओं के क्रियान्वयन हेतु रखा गया था। बैठक में प्राचार्य भरत लाल नामदेव ने विगत सप्ताह हुई बैठक बिंदुओं के क्रियान्वयन पालन की समीक्षा करते हुए निर्देश दिया कि सी जी वी एस के एप में कोई समस्या आने पर विद्यालय में अवकाश होने उपरांत समग्र शिक्षा में पदस्थ भूपेन्द्र पटेल (नोडल अधिकारी) एवं बी आर सी कार्यालय में संपर्क करके समस्या का निराकरण करेंगे। तत्पश्चात प्राचार्य जी के निर्देश अनुसार प्रधान पाठक शासकीय रविशंकर प्राथमिक शाला रायगढ़ डॉ.मनीषा त्रिपाठी ने बैठक में अन्य बिंदुओं यथा एफ एल एन पर क्रियान्वयन पूर्ण रूप से करने, माहवार कक्षावार -विषयवार पाठ्यक्रम पूर्ण कर पंजी संधारण करके स्वप्रमाणित कर प्राचार्य द्वारा हस्ताक्षरित करवाकर पाठ्यक्रम पूर्णता का प्रमाण पत्र प्रस्तुत करने, सभी विषयों हेतु नवाचार कर अध्यापन कार्य करने, कक्षा 5वीं एवं 8वीं उत्तीर्ण विद्यार्थियों का क्रमश: अगली कक्षा में प्रवेश प्रधान पाठक द्वारा सुनिश्चित करने, विद्यालय स्तर पर आगमन -निगमन पंजी का सुव्यवस्थित संधारण करने, शासकीय आदेश के परिपालन में कर्तव्य निर्वहन करने हेतु तदाशय की प्रविष्टि तिथि व समय सहित अभिलेख व सूचना पंजी में करने पश्चात् ही उक्त कार्य हेतु गमन/प्रस्थान करने, शत् प्रतिशत यूडाइस प्रोग्रेसन कार्य करना सह इस कार्य हेतु कैम्प आयोजन की तिथि का अवलोकन कर यूडाइस प्रोग्रेसन कार्य पूर्ण करने, व्हाट्स एप ग्रुप में शासन द्वारा समय-समय पर प्रसारित शासकीय आदेशों, निर्देशों का निरन्तर अवलोकन कर उनका पालन करने, शासन द्वारा जारी डिजिटल व्यवस्था सेतु सेवा पोर्टलमें जाकर तहसील कार्यालय में संपर्क स्थापित कर विद्यार्थियों के आय, जाति, निवास प्रमाण पत्र बनवाने, समस्त विद्यार्थियों के पोर्टफोलियो डी एफ सी साइज के रजिस्टर में बनाने, विद्यालय प्रबंधन एवं विकास समिति एवं समस्त शिक्षकों, स्टाफ की उपस्थिति में आगामी दिवस में सरस्वती सायकल योजना अंतर्गत कक्षा नवमी में नवप्रवेशी छात्राओं को नि: शुल्क सायकल वितरण, विद्यालय एवं संकुल स्तर पर कार्य-योजना बनाकर मंगलवार तक उसकी कापी प्राचार्य के समक्ष प्रस्तुत करने, विद्यार्थियों का साप्ताहिक, मासिक मूल्यांकन लेकर पंजी संधारण करने एवं उनकी उत्तरोत्तर प्रगति हेतु सफल प्रयास करने, प्रतिदिन कक्षा -कार्य एवं गृह कार्य देने,समूह विभाजन कर शैक्षणिक अधिगम हेतु गतिविधियां करवाने, शिक्षकों को हाव -भाव एवं अभिनय के साथ शिक्षण करने, बच्चों में कौशल का विकास करने,करके सीखने की क्रिया पर बल देने,शिक्षण प्रक्रिया में बच्चों की पूर्ण सहभागिता होने, शिक्षण प्रक्रिया को प्रभावी बनाने हेतु सहायक शिक्षण सामग्री का अधिकाधिक उपयोग करने, पुस्तकालय की पुस्तकों को बच्चों व शिक्षकों को पढऩे व पंजी संधारण करने, संकुल स्तर पर त्रैमासिक पत्रिका का प्रकाशन करने,शैक्षणिक गतिविधियों पर आधारित अन्य बिंदुओं पर विस्तृत प्रकाश डालते हुए शिक्षकों से चर्चा की गई एवं आवश्यक सुझाव लिए गए। आवश्यकतानुसार प्राचार्य महोदय ने सभी बिंदुओं को समेकित कर सभा को संबोधित किया और सभी को शाला की गरिमा को बनाए रखने एवं शाला को सुचारू रूप से संचालित करने हेतु प्रेरित किया। अंत में बैठक समाप्ति की घोषणा प्राचार्य ने की।

You Might Also Like

आर.एल. हॉस्पिटल में को3 मई ह्रदय रोग विशेषज्ञ डॉ सुनील गौनियाल रहेंगे उपलब्ध

वरिष्ठ पत्रकार गणेश अग्रवाल भाजपा में हुआ शामिल

एक बोरी खाद कि खरीदी, बिल आया 34 बोरी का , सब्सिडी का खेल या लापरवाही?

सडक़ निर्माण करें जल्द शुरू, पानी निकासी के लिए बनाएं नाली

आनन्द बेरीवाल अखिल भारतीय अग्रवाल सम्मेलन छत्तीसगढ़ इकाई के वरिष्ठ प्रदेश उपाध्यक्ष नियुक्त

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Email
Previous Article छग प्रांतीय अग्रवाल संगठन का द्वि-दिवसीय प्रांतीय अधिवेशन होगा अंबिकापुर में
Next Article राजधानी में चिंतन शिविर 3.0 का आगाज

खबरें और भी है....

कोंडातराई में पिछड़ा वर्ग मोर्चा की परिचयात्मक बैठक संपन्न
चिंतन शिविर से सुशासन के अगले चरण की तैयार होगी रूपरेखा-सीएम साय
चलती ट्रेलर से टकराकर बाइक चालक की मौत
समरसता एक्सप्रेस में यात्री हुआ उठाईगिरी का शिकार
बाइक को ठोकते हुए अनियंत्रित कार खेत में पलटी

Popular Posts

डेंगू से निपटने निगम और स्वास्थ्य की टीम फील्ड पर,पिछले 5 साल के मुकाबले इस साल केसेस कम, फिर भी सतर्कता जरूरी
जहां रकबे में हुई है वृद्धि पटवारियों से करवायें सत्यापन-कलेक्टर श्रीमती रानू साहू,मांग अनुसार बारदाना उपलब्ध कराने के निर्देश
कोंडातराई में पिछड़ा वर्ग मोर्चा की परिचयात्मक बैठक संपन्न
मेगा हेल्थ कैंप का मिला फायदा, गंभीर एनीमिया से पीड़ित निर्मला को तुरंत मिला इलाज
स्कूल व आंगनबाड़ी के बच्चों का शत-प्रतिशत जारी करें जाति प्रमाण पत्र,कलेक्टर श्रीमती रानू साहू ने बैठक लेकर राजस्व विभाग की कामकाज की समीक्षा

OWNER/PUBLISHER-NAVIN SHARMA

OFFICE ADDRESS
Navin Kadam Office Mini Stadium Complex Shop No.42 Chakradhar Nagar Raigarh Chhattisgarh
CALL INFORMATION
+91 8770613603
+919399276827
Navin_kadam@yahoo.com
©NavinKadam@2022 All Rights Reserved. WEBSITE DESIGN BY ASHWANI SAHU 9770597735
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?