NavinKadamNavinKadamNavinKadam
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
      • खरसिया
      • पुसौर
      • धरमजयगढ़
    • सारंगढ़
      • बरमकेला
      • बिलाईगढ़
      • भटगांव
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Reading: महेश साहू ने साथियों सहित केंद्रीय मंत्री तोखन साहू को दी बधाई
Share
Font ResizerAa
NavinKadamNavinKadam
Font ResizerAa
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
    • सारंगढ़
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Follow US
  • Advertise
© 2022 Navin Kadam News Network. . All Rights Reserved.
NavinKadam > खरसिया > महेश साहू ने साथियों सहित केंद्रीय मंत्री तोखन साहू को दी बधाई
खरसिया

महेश साहू ने साथियों सहित केंद्रीय मंत्री तोखन साहू को दी बधाई

विकास को मिली नई गति कटघोरा-डोंगरगढ़ रेल लाइन की स्वीकृति पर तोखन साहू का भव्य नागरिक अभिनंदन

lochan Gupta
Last updated: August 2, 2026 1:00 am
By lochan Gupta August 2, 2026
Share
3 Min Read

खरसिया/कैलाश शर्मा। छत्तीसगढ़ के बुनियादी ढांचे और जन-आकांक्षाओं से जुड़ी बहुप्रतीक्षित कटघोरा-डोंगरगढ़ नई रेल लाइन परियोजना को हरी झंडी मिलने पर बिलासपुर लोकसभा क्षेत्र के सांसद एवं केंद्रीय राज्य मंत्री तोखन साहू का भव्य अभिनंदन एवं सम्मान समारोह आयोजित किया गया। क्षेत्र के विकास को नई दिशा देने वाले इस भगीरथ प्रयास के लिए ओबीसी महासभा एवं छत्तीसगढ़ीया सर्व समाज महासंघ (बिलासपुर) के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित इस कार्यक्रम में उन्हें बधाई व शुभकामनाएं दी गईं। ?कार्यक्रम में धरमजीत सिंह विधायक तखतपुर, रजनीश सिंह, पूर्व विधायक बेलतरा, प्रभारी विधानसभा खरसिया, खरसिया के छाया विधायक महेश साहू,श्रीमती शीलू साहू भाजपा नेत्री लोरमी विशेष रूप में उपस्थित रहे।

क्षेत्र के लिए आर्थिक व सामाजिक क्रांति सिद्ध होगी रेल लाइन

समारोह को संबोधित करते हुए वक्ताओं ने कहा कि कटघोरा-डोंगरगढ़ रेल लाइन न केवल आवागमन को सुगम बनाएगी, बल्कि इससे राज्य में व्यापार, रोजगार और औद्योगिक गतिविधियों को एक अभूतपूर्व गति मिलेगी। सांसद व केंद्रीय राज्य मंत्री श्री तोखन साहू द्वारा केंद्र सरकार के समक्ष इस विषय को प्रमुखता से उठाकर स्वीकृति दिलाने के प्रयास की सर्वत्र सराहना की जा रही है। यह रेल लाइन संपूर्ण क्षेत्र के लिए एक मील का पत्थर साबित होगी। श्री तोखन साहू जी के निरंतर प्रयासों का ही परिणाम है कि वर्षो पुरानी यह मांग अब धरातल पर उतर रही है आयोजक मण्डल सामाजिक संगठनों की गरिमामयी उपस्थिति इस अवसर पर सामाजिक एकजुटता और विकास के इस ऐतिहासिक पल का जश्न मनाते हुए प्रमुख पदाधिकारियों ने अपनी उपस्थिति दर्ज कराई नेतृत्वकर्ता एवं मुख्य पदाधिकारी क्रांति साहू (प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष, छत्तीसगढ़ीया सर्व समाज), जनक राम साहू (प्रदेश महासचिव, ओबीसी महासभा), डॉ. सुनील कुमार यादव (जिला अध्यक्ष, ओबीसी महासभा, बिलासपुर), सूर्या प्रकाश कश्यप (जिला सचिव, ओबीसी महासभा, बिलासपुर) विशिष्ट सहयोगी एवं सदस्य छाया विधायक महेश साहू के साथ प्रमुख रूप से मनोज राठौर, ब्रजेश साहू, महिपाल पंकज, गजानंद लालू राठौर, नरेंद्र साहू, गजेंद्र साहू, प्रेम साहू एवं कुमार साहू सहित ओबीसी महासभा और छत्तीसगढ़ीया सर्व समाज महासंघ के अनेक कार्यकर्ता एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। ?समारोह के अंत में अतिथियों को स्मृति चिन्ह एवं शॉल-श्रीफल भेंट कर सम्मानित किया गया तथा क्षेत्र के निरंतर विकास का संकल्प दोहराया गया।

You Might Also Like

पितृ पुरुष लखीराम अग्रवाल की जयंती पर शामिल हुए भाजपाई, लगाया भंडारा

श्रीकृष्ण को प्रसन्न रखना चाहते हैं तो गंगा जमुना को पावन रखिए : आचार्य देशमुख

न्योता-भोज : 400 विद्यार्थियों को दीपांतिका ने कराया पौष्टिक आहार

खरसिया में राष्ट्रभक्ति और हर्षोल्लाह से मनाया गया स्वतंत्रता दिवस

बोल बम के उद्घोषक से गूंजा खरसिया नगर

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Email
Previous Article विप्र फाउंडेशन महिला प्रकोष्ठ रायगढ़ की अध्यक्ष बनीं बीना शर्मा और महामंत्री श्वेता नीरज शर्मा
Next Article यादव महासभा के प्रतिनिधि मंडल ने जनगणना आयुक्त को सौपा ज्ञापन

खबरें और भी है....

शिक्षा केवल उपाधि प्राप्त करने का माध्यम नहीं, समाज और मानवता के प्रति उत्तरदायित्व निभाने का संकल्प है: राज्यपाल श्री रमेन डेका
अवैध महुआ शराब के खिलाफ आबकारी विभाग की कार्रवाई, दो आरोपी गिरफ्तार, शराब व मोटरसाइकिल जब्त
जिले में सहकारिता व्यवस्था को मिलेगी नई मजबूती, सचिव सी.आर. प्रसन्ना ने किया कोतरा पैक्स का औचक निरीक्षण
जिला पुलिस रायगढ़ से सहायक उप निरीक्षक राम सजीवन वर्मा हुए सम्मानपूर्वक सेवानिवृत्त
20 साल के संघर्ष का असर!° पीडब्ल्यूडी के आश्वासन के बाद खुला चक्का जाम

Popular Posts

डेंगू से निपटने निगम और स्वास्थ्य की टीम फील्ड पर,पिछले 5 साल के मुकाबले इस साल केसेस कम, फिर भी सतर्कता जरूरी
जहां रकबे में हुई है वृद्धि पटवारियों से करवायें सत्यापन-कलेक्टर श्रीमती रानू साहू,मांग अनुसार बारदाना उपलब्ध कराने के निर्देश
शिक्षा केवल उपाधि प्राप्त करने का माध्यम नहीं, समाज और मानवता के प्रति उत्तरदायित्व निभाने का संकल्प है: राज्यपाल श्री रमेन डेका
मेगा हेल्थ कैंप का मिला फायदा, गंभीर एनीमिया से पीड़ित निर्मला को तुरंत मिला इलाज
स्कूल व आंगनबाड़ी के बच्चों का शत-प्रतिशत जारी करें जाति प्रमाण पत्र,कलेक्टर श्रीमती रानू साहू ने बैठक लेकर राजस्व विभाग की कामकाज की समीक्षा

OWNER/PUBLISHER-NAVIN SHARMA

OFFICE ADDRESS
Navin Kadam Office Mini Stadium Complex Shop No.42 Chakradhar Nagar Raigarh Chhattisgarh
CALL INFORMATION
+91 8770613603
+919399276827
Navin_kadam@yahoo.com
©NavinKadam@2022 All Rights Reserved. WEBSITE DESIGN BY ASHWANI SAHU 9770597735
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?