रायगढ़। जिले के लिए गर्व का विषय है कि जिले के तीन ताइक्वांडो खिलाडिय़ों का चयन हुआ है। वहीं इस संबंध में विस्तृत जानकारी देते हुए वीनर्स ताइक्वांडो अकादमी ने बताया कि चयनित खिलाडिय़ों में एशियन मेडलिस्ट ऋषि सिंह जो स्वंय भी एक कोच भी है। रिषभ सिंह ठाकुर एवं आनिया सिंह का चयन 9वें हीरोज़ कप इंटरनेशनल ताइक्वांडो चैंपियनशिप 2026 के लिए भारतीय टीम में हुआ है। तीनों खिलाड़ी विगत 29 जुलाई को भारतीय दल के साथ नई दिल्ली से थाईलैंड के लिए रवाना हुए। यह प्रतियोगिता विगत 31जुलाई से 3 अगस्त 2026 तक थाईलैंड में आयोजित होगी, जिसमें तीनों खिलाड़ी भारत का प्रतिनिधित्व करेंगे।वहीं इनका शानदार चयन होने से एसएसपी शशि मोहन सिंह ने तीनों खिलाडिय़ों को
उज्जवल भविष्य की शुभकामनाएँ दी।
एशियन मेडलिस्ट ऋषि सिंह ठाकुर सीनियर पुरुष 80 किग्रा भार वर्ग में हुआ है जो ताइक्वांडो से 14 वर्षों से जुड़े हैं। ताइक्वांडो एवं किकबॉक्सिंग में 8 बार के राष्ट्रीय पदक विजेता एशियन चैंपियनशिप में भारत के लिए पदक जीत चुके हैं। वर्तमान में विनर्स ताइक्वांडो अकादमी, पुलिस लाइन रायगढ़ में मुख्य प्रशिक्षक के रूप में सेवाएं दे रहे हैं। वहीं रिषभ सिंह ठाकुर विगत 2 वर्षों से विनर्स अकादमी में प्रशिक्षणरत हैं जिला, राज्य एवं राष्ट्रीय स्तर पर लगातार पदक विजेता, जयपुर में आयोजित डब्लूडब्लूएसएल ताइक्वांडो चैंपियनशिप में स्वर्ण पदक जीतकर भारतीय टीम में स्थान पक्का किया। इसी तरह आनिया सिंह – सब-जूनियर बालिका -20 किग्रा भार वर्ग में हुआ है जो जयपुर डब्लूडब्लूएसएल चैंपियनशिप में स्वर्ण पदक विजेता व छत्तीसगढ़ राज्य चैंपियनशिप एवं मथुरा में आयोजित राष्ट्रीय चैंपियनशिप में भी स्वर्ण पदक विजेता और रायगढ़ की पहली सब-जूनियर अंतरराष्ट्रीय महिला ताइक्वांडो खिलाड़ी बनने जा रही हैं।
खेल जगत में खुशी की लहर
तीनों खिलाडिय़ों के चयन से पूरे रायगढ़ एवं छत्तीसगढ़ में हर्ष का माहौल है। सभी खेल प्रेमी इन तीनों खिलाडिय़ों को उज्जवल भविष्य के लिए शुभकामनाएं दे रहे हैं। वहीं खेल प्रेमियों को विश्वास है कि तीनों खिलाड़ी थाईलैंड में शानदार प्रदर्शन कर भारत, छत्तीसगढ़ और रायगढ़ का नाम अंतरराष्ट्रीय मंच पर रोशन करेंगे।



