सारंगढ़। जिले में नारी रक्षा सम्मान निधि के नाम पर हुए करोड़ों रुपये के घोटाले से प्रभावित महिलाओं को राहत दिलाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल की गई। ठगी का शिकार हुई बड़ी संख्या में महिलाओं के साथ सारंगढ़ विधायक श्रीमती उत्तरी जांगड़े, जिपं सभापति हरिहर पटेल, जनपद सदस्य ने जिला कलेक्टर से मुलाकात कर उनकी समस्याओं से अवगत कराया गया तथा पीडि़त महिलाओं के हित में आवश्यक कार्रवाई की मांग करते हुए ज्ञापन सौंपा गया। ज्ञापन में बताया कि इस कथित वित्तीय घोटाले के कारण अनेक महिलाओं को आर्थिक एवं मानसिक कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है। कई महिलाओं ने विभिन्न बैंकों से ऋ ण लेकर इस योजना में राशि निवेश की थी, लेकिन अब उनके साथ धोखाधड़ी होने के कारण वे आर्थिक संकट में आ गई हैं। बैंक ऋ ण की मासिक किस्त जमा करने के लिए लगातार दबाव बना रहे हैं, जिससे पीडि़त महिलाओं की परेशानी और बढ़ गई है।
्रकलेक्टर से मुलाकात के दौरान मांग की गई कि ब तक पूरे मामले की निष्पक्ष जांच पूरी नहीं हो जाती और पीडि़त महिलाओं को न्याय एवं राहत नहीं मिल जाती, तब तक बैंकों द्वारा ऋ ण वसूली के लिए किसी प्रकार का दबाव न बनाया जाए। साथ ही शासन स्तर पर भी प्रभावित महिलाओं को आवश्यक राहत उपलब्ध कराने मांग की। जिला कलेक्टर ने मामले की गंभीरता को देखते हुए तत्काल लीड बैंक अधिकारी को आवश्यक निर्देश जारी किए। कहा कि ठगी का शिकार हुई महिलाओं के साथ संवेदनशील व्यवहार किया जाए तथा उनसे ऋ ण की किस्त जमा करने के लिए किसी भी प्रकार का अनावश्यक दबाव न बनाया जाए। साथ ही महिलाओं की समस्याओं के निराकरण के लिए समन्वित प्रयास सुनिश्चित करने के निर्देश भी दिए।
इस अवसर पर विधायक उत्तरी जांगड़े ने कहा कि पीडि़त महिलाओं को न्याय दिलाने के लिए हरसंभव प्रयास किए जाएंगे और प्रशासन के समक्ष उनकी आवाज़ लगातार मजबूती से उठाई जाएगी। महिलाओं के सम्मान, सुरक्षा और अधिकारों की रक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता है तथा किसी भी पीडि़त परिवार को अकेला नहीं छोड़ा जाएगा। उन्होंने कहा कि जनसेवा केवल दायित्व नहीं, बल्कि संकल्प है। समाज के हर जरूरतमंद व्यक्ति के साथ खड़े रहना और उन्हें न्याय दिलाने के लिए संघर्ष करना हमारी प्रतिबद्धता है। प्रशासन से भी अपेक्षा है कि इस पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषियों के विरुद्ध कठोर कार्रवाई की जाए, ताकि भविष्य में इस प्रकार की घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो और पीडि़त महिलाओं को शीघ्र न्याय मिल सके।
ठगी की शिकार हुई महिलाओं के साथ खड़ी हुई : विधायक उत्तरी



