NavinKadamNavinKadamNavinKadam
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
      • खरसिया
      • पुसौर
      • धरमजयगढ़
    • सारंगढ़
      • बरमकेला
      • बिलाईगढ़
      • भटगांव
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Reading: जल निकासी व्यवस्था सुधारने सडक़ पर उतरे निगमायुक्त
Share
Font ResizerAa
NavinKadamNavinKadam
Font ResizerAa
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
    • सारंगढ़
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Follow US
  • Advertise
© 2022 Navin Kadam News Network. . All Rights Reserved.
NavinKadam > रायगढ़ > जल निकासी व्यवस्था सुधारने सडक़ पर उतरे निगमायुक्त
रायगढ़

जल निकासी व्यवस्था सुधारने सडक़ पर उतरे निगमायुक्त

संजय मार्केट, बड़पारा शराब दुकान क्षेत्र, गंधरी पुलिया एवं शांति लॉज परिसर का लिया जायजा, नाला के ऊपर से अतिक्रमण हटाने के निर्देश

lochan Gupta
Last updated: August 1, 2026 12:17 am
By lochan Gupta August 1, 2026
Share
4 Min Read

रायगढ़। शहर में मानसून के दौरान जलभराव की समस्या से नागरिकों को राहत दिलाने एवं जल निकासी व्यवस्था को और अधिक प्रभावी बनाने के उद्देश्य से निगम आयुक्त श्री बृजेश सिंह क्षत्रिय ने निगम अधिकारियों के साथ संजय मार्केट, बड़पारा शराब दुकान क्षेत्र तथा शांति लॉज परिसर का निरीक्षण कर नालों की सफाई एवं जल निकासी व्यवस्था का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने मौके पर आवश्यक दिशा-निर्देश देते हुए अधिकारियों को त्वरित एवं स्थायी समाधान सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।
निरीक्षण के दौरान निगम आयुक्त श्री क्षत्रिय ने संजय मार्केट एवं बड़पारा शराब दुकान क्षेत्र में नालों की सफाई, जल प्रवाह तथा बरसात के पानी निकासी की स्थिति का अवलोकन किया। उन्होंने कहा कि बरसात में जलभराव की समस्या रोकने के लिए नालों की नियमित सफाई, अवरोधों को हटाना तथा जल निकासी मार्ग को पूरी तरह सुचारु रखना आवश्यक है। उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया कि संवेदनशील स्थलों की लगातार निगरानी करते रहें और जहां भी जल निकासी में बाधा हो, वहां तत्काल आवश्यक कार्रवाई करें। निरीक्षण के दौरान यह भी पाया गया कि कई स्थानों पर नालों के ऊपर अतिक्रमण होने से वहां की सफाई नहीं होने से पानी का प्रवाह प्रभावित हो रहा है। इस पर निगम आयुक्त श्री क्षत्रिय ने संबंधित अधिकारियों को विस्तृत सर्वे कर नालों पर हुए अतिक्रमण को नियमानुसार हटाने तथा जल निकासी व्यवस्था को स्थायी रूप से सुचारु बनाने के लिए व्यवस्थित कार्ययोजना तैयार करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि नागरिकों की सुरक्षा एवं सुविधा सर्वोच्च प्राथमिकता है और इसमें किसी प्रकार की लापरवाही स्वीकार नहीं की जाएगी। निरीक्षण के दौरान निगम के संबंधित अधिकारी एवं तकनीकी अमला उपस्थित रहा।

गंधरी पुलिया पर दुर्घटना रोकने बनेगी स्थायी कार्ययोजना

निरीक्षण के दौरान निगम आयुक्त बृजेश सिंह क्षत्रिय ने गंधरी पुलिया का भी निरीक्षण किया। तेज वर्षा के दौरान पुलिया के ऊपर से पानी बहने की स्थिति निर्मित होती है, जिससे आवागमन प्रभावित होने के साथ दुर्घटना की आशंका भी बनी रहती है। इसे गंभीरता से लेते हुए निगम आयुक्त श्री क्षत्रिय ने संबंधित अधिकारियों को स्थल का तकनीकी परीक्षण कर स्थायी समाधान के लिए विस्तृत कार्ययोजना तैयार करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि भविष्य में ऐसी स्थिति की पुनरावृत्ति न हो, इसके लिए आवश्यक निर्माण एवं सुधार कार्य प्राथमिकता के आधार पर होना चाहिए, ताकि नागरिकों की सुरक्षा सुनिश्चित होने के साथ वर्षा के दौरान आवागमन भी निर्बाध बना रहे।
शहर में जल निकासी व्यवस्था को बेहतर बनाने के लिए निगम आयुक्त श्री बृजेश सिंह क्षत्रिय ने शांति लॉज के पीछे स्थित नाले की सफाई कार्य का स्वयं मौके पर खड़े रहकर निरीक्षण कराया। नाले तक मशीन की सीमित पहुंच होने के कारण छोटे पोकलेन मशीन की सहायता से सफाई अभियान चलाया गया। आयुक्त ने पूरी कार्रवाई की निगरानी करते हुए नाले में जमा मलबा एवं अवरोधों को हटाकर जल प्रवाह सुचारु करने के निर्देश दिए। उन्होंने अधिकारियों से कहा कि जहां भी मशीनों की पहुंच सीमित हो, वहां वैकल्पिक संसाधनों का उपयोग कर समयबद्ध ढंग से सफाई कार्य पूरा करें, ताकि वर्षा के दौरान जलभराव की स्थिति न बने और नागरिकों को किसी प्रकार की परेशानियों का सामना न करना पड़े।

You Might Also Like

तमनार को कालिख में तब्दील कर देगा शारडा इनर्जी एंड मिनरल लिमिटेड का विस्तार

सडक़ हादसे में घायल राजमिस्त्री की मौत

गांधी गंज पार्किग में अवैध कब्जे की कलेक्टर से शिकायत

एस के एस पॉवर प्लांट मे नही पार्किंग व्यवस्था

आज से रामलीला मैदान में श्रीराम कथा

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Email
Previous Article रेलवे स्टेशन के वैकल्पिक गेट पर आटो चालकों का कब्जा, यात्री हो रहे परेशान
Next Article बुुजुर्ग ने जहर सेवन कर दी जान

खबरें और भी है....

समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचे शासन की योजनाओं का लाभ- राज्यपाल डेका
बाढ़ आपदा से निपटने एक्शन मोड में विधायक ओपी चौधरी
32 लाख की धोखाधड़ी का फरार आरोपी गिरफ्तार
महानदी नदी उफान पर, तटवर्ती गांवों में अलर्ट जारी
जंगल से निकल कर सडक़ पर पहुंच रहा हाथियों का झुंड

Popular Posts

डेंगू से निपटने निगम और स्वास्थ्य की टीम फील्ड पर,पिछले 5 साल के मुकाबले इस साल केसेस कम, फिर भी सतर्कता जरूरी
जहां रकबे में हुई है वृद्धि पटवारियों से करवायें सत्यापन-कलेक्टर श्रीमती रानू साहू,मांग अनुसार बारदाना उपलब्ध कराने के निर्देश
समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचे शासन की योजनाओं का लाभ- राज्यपाल डेका
मेगा हेल्थ कैंप का मिला फायदा, गंभीर एनीमिया से पीड़ित निर्मला को तुरंत मिला इलाज
स्कूल व आंगनबाड़ी के बच्चों का शत-प्रतिशत जारी करें जाति प्रमाण पत्र,कलेक्टर श्रीमती रानू साहू ने बैठक लेकर राजस्व विभाग की कामकाज की समीक्षा

OWNER/PUBLISHER-NAVIN SHARMA

OFFICE ADDRESS
Navin Kadam Office Mini Stadium Complex Shop No.42 Chakradhar Nagar Raigarh Chhattisgarh
CALL INFORMATION
+91 8770613603
+919399276827
Navin_kadam@yahoo.com
©NavinKadam@2022 All Rights Reserved. WEBSITE DESIGN BY ASHWANI SAHU 9770597735
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?