NavinKadamNavinKadamNavinKadam
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
      • खरसिया
      • पुसौर
      • धरमजयगढ़
    • सारंगढ़
      • बरमकेला
      • बिलाईगढ़
      • भटगांव
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Reading: रेलवे स्टेशन के वैकल्पिक गेट पर आटो चालकों का कब्जा, यात्री हो रहे परेशान
Share
Font ResizerAa
NavinKadamNavinKadam
Font ResizerAa
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
    • सारंगढ़
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Follow US
  • Advertise
© 2022 Navin Kadam News Network. . All Rights Reserved.
NavinKadam > रायगढ़ > रेलवे स्टेशन के वैकल्पिक गेट पर आटो चालकों का कब्जा, यात्री हो रहे परेशान
रायगढ़

रेलवे स्टेशन के वैकल्पिक गेट पर आटो चालकों का कब्जा, यात्री हो रहे परेशान

lochan Gupta
Last updated: August 1, 2026 12:16 am
By lochan Gupta August 1, 2026
Share
3 Min Read

रायगढ़। रेलवे स्टेशन के मुख्य गेट बंद होने के बाद वैकल्पिक गेट से अंदर तक आटो चालक सवारी के लिए घुस जा रहे हैं, जिससे यात्रियों को निकलना व घुसना मुश्किल हो रहा है। इसके बाद भी व्यवस्था सुधारने के लिए यहां जवानों की तैनाती नहीं होने से यात्रियों को आक्रोश पनने लगा है।
उल्लेखनीय है कि रेलवे स्टेशन में विगत तीन साल से सौंदर्यीकरण कार्य चल रहा है, लेकिन धीमी गति के चलते अभी काम पूरा नहीं हो पाया है, साथ ही कितने दिनों में काम पूर्ण होगा, इस बात की विभागीय अधिकारियों को भी नहीं है। ऐसे में मुख्य प्रवेश द्वार पर चल रहे सौंदर्यीकरण के चलते पिछले माह से मुख्य द्वार को अस्थायी रूप से बंद किया गया है, लेकिन यात्रियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए स्टेशन के अगले और पिछले छोर पर वैकल्पिक गेट खोले गए हैं, ताकि आवागमन सुचारु रह सके। हालांकि जब यात्री ट्रेन पहुंचती है तो इन छोटे गेट पर यात्रियों की संख्या अधिक होने के कारण भीड़ की स्थिति बन जाती है, लेकिन इसके बाद भी इस वैकल्पिक गेटों पर आटो चालकों द्वारा अघोषित रूप से खड़े हो जाने के कारण यात्रियों को स्टेशन में प्रवेश करने और बाहर निकलने में भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। वहीं कई बार तो आटो चालक प्लेट फार्म तक पहुंच कर यात्रियों को अपने आटो तक ले आते हैं। इससे और अधिक भीड़ की स्थिति निर्मित हो रही है। इस अव्यवस्था के बावजूद, रेलवे सुरक्षा बल (आरपीएफ) और राजकीय रेलवे पुलिस (जीआरपी) के जवान मौके से नदारद रहते हैं। उनकी अनुपस्थिति में आटो चालक मनमानी करते हैं और कोई भी व्यवस्था सुधारने वाला नहीं दिखता। यात्रियों का आरोप है कि यहां जवानों की तैनाती नहीं होने के कारण हर दिन इस तरह की समस्या बन रही है। ऐसे में जब तक मुख्य गेट खुल नहीं जाता तब तक इस तरह की समस्या से जुझना पड़ेगा।
जब से स्टेशन का मुख्य गेट बंद हुआ है तब से आटो चालक भी अपना स्थान बदल दिए हैं। ऐसे में इन दिनों ज्यादातर आटो चालक स्टेशन के अगले छोर पर बने वैकल्पिक गेट के सामने कतार से खड़े कर दे रहे हैं। इससे ट्रेन के आते ही जाम की स्थिति निर्मित हो जा रही है। हालांकि यह भीड़ करीब 15 मिनट का रहता है, लेकिन इस थोडे समय में स्थिति ऐसी बनती है कि अगर खुद को न सम्हालों तो हादसे का भी शिकार हो सकते हैं।

You Might Also Like

ग्रामीणों से भरी पिकअप पलटी, दो की मौत, 15 गंभीर, उपचार जारी

ओपी ने किया नये आरक्षित टिकट घर का शुभारंभ

कोटवारों, मेधावी छात्रों, स्वच्छता दीदियों और पुलिस मित्रों का सम्मान

जर्जर स्कूलों के मरम्मत का कार्य कमीशन खोरी की वजह से रुका-ओपी

‘ओ.पी.जिंदल स्मृति ऑल इंडिया क्रिकेट प्रतियोगिता घरघोड़ा का भव्य शुभारंभ

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Email
Previous Article 16 नाबालिग वाहन चालकों पर ट्रैफिक पुलिस की गाज
Next Article जल निकासी व्यवस्था सुधारने सडक़ पर उतरे निगमायुक्त

खबरें और भी है....

समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचे शासन की योजनाओं का लाभ- राज्यपाल डेका
बाढ़ आपदा से निपटने एक्शन मोड में विधायक ओपी चौधरी
32 लाख की धोखाधड़ी का फरार आरोपी गिरफ्तार
महानदी नदी उफान पर, तटवर्ती गांवों में अलर्ट जारी
जंगल से निकल कर सडक़ पर पहुंच रहा हाथियों का झुंड

Popular Posts

डेंगू से निपटने निगम और स्वास्थ्य की टीम फील्ड पर,पिछले 5 साल के मुकाबले इस साल केसेस कम, फिर भी सतर्कता जरूरी
जहां रकबे में हुई है वृद्धि पटवारियों से करवायें सत्यापन-कलेक्टर श्रीमती रानू साहू,मांग अनुसार बारदाना उपलब्ध कराने के निर्देश
समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचे शासन की योजनाओं का लाभ- राज्यपाल डेका
मेगा हेल्थ कैंप का मिला फायदा, गंभीर एनीमिया से पीड़ित निर्मला को तुरंत मिला इलाज
स्कूल व आंगनबाड़ी के बच्चों का शत-प्रतिशत जारी करें जाति प्रमाण पत्र,कलेक्टर श्रीमती रानू साहू ने बैठक लेकर राजस्व विभाग की कामकाज की समीक्षा

OWNER/PUBLISHER-NAVIN SHARMA

OFFICE ADDRESS
Navin Kadam Office Mini Stadium Complex Shop No.42 Chakradhar Nagar Raigarh Chhattisgarh
CALL INFORMATION
+91 8770613603
+919399276827
Navin_kadam@yahoo.com
©NavinKadam@2022 All Rights Reserved. WEBSITE DESIGN BY ASHWANI SAHU 9770597735
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?