NavinKadamNavinKadamNavinKadam
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
      • खरसिया
      • पुसौर
      • धरमजयगढ़
    • सारंगढ़
      • बरमकेला
      • बिलाईगढ़
      • भटगांव
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Reading: रेलवे का लोहा चोरी करने वाला गिरफ्तार
Share
Font ResizerAa
NavinKadamNavinKadam
Font ResizerAa
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
    • सारंगढ़
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Follow US
  • Advertise
© 2022 Navin Kadam News Network. . All Rights Reserved.
NavinKadam > रायगढ़ > रेलवे का लोहा चोरी करने वाला गिरफ्तार
रायगढ़

रेलवे का लोहा चोरी करने वाला गिरफ्तार

रेलवे का लोहा चोरी करने वाला गिरफ्तार z

lochan Gupta
Last updated: September 14, 2026 11:31 pm
By lochan Gupta September 14, 2026
Share
3 Min Read

रायगढ़। जिले के घरघोड़ा थाना क्षेत्र में रेलवे लाइन से लोहे और तार का सामान चोरी करने के मामले का पुलिस ने खुलासा किया है। पुलिस ने एक बाइक चोर को पकड़ा तो पूछताछ में उसने रेलवे लाइन से चोरी करना भी कबूल कर लिया। आरोपी ने चोरी का सामान फेरी-कबाडिय़ों को बेच दिया था। पुलिस ने उसके पास से बाइक और बिक्री की रकम में बचे 2 हजार रुपए बरामद किए हैं।
दरअसल, ग्राम कुडुमकेला कुधरीपारा निवासी मनबोध दास महंत (53) ने 12 जुलाई को रेलवे लाइन से सामग्री चोरी होने की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। उन्होंने बताया कि कारीछापर और कुडुमकेला के बीच रेलवे किलोमीटर 47/03 से 47/06 के पास लमडांड गांव के जंगल इलाके में अज्ञात चोर ने रेलवे लाइन से बड़ी मात्रा में सामान चोरी कर लिया। चोरी हुए सामान में 65 एमएम कैटनरी तार 215 मीटर, 107 एमएम संपर्क तार 215 मीटर, कैटनरी सप्लायर 3 नग, संपर्क तार सप्लायर 2 नग, 5 एमएम ड्रापर वायर 23 नग, कैटनरी क्लिप 23 नग, संपर्क तार क्लिप 23 नग, स्टेडी आर्म और स्वीवेल क्लिप शामिल थे। पुलिस ने अज्ञात आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू की थी। इसी बीच ग्राम बांसमुड़ा निवासी लक्ष्मीनारायण चौहान (22) ने अपनी हीरो एचएफ डीलक्स बाइक चोरी होने की रिपोर्ट दर्ज कराई। उसने बताया कि वह बाइक नावापारा टेंडा बाजार डांड के पास खड़ी कर बाजार गया था। लौटने पर बाइक गायब मिली। जांच के दौरान पुलिस को सूचना मिली कि ग्राम तरेकेला निवासी रामप्रसाद सारथी (23) बाइक लेकर घूम रहा है। पुलिस ने उसे हिरासत में लेकर पूछताछ की। पूछताछ में रामप्रसाद ने रेलवे लाइन से सामग्री चोरी करना स्वीकार किया। उसने बताया कि चोरी का सामान फेरी-कबाडिय़ों को बेच दिया था। बिक्री से मिली रकम में से 2 हजार रुपए उसके पास बचे थे, जिसे पुलिस ने बरामद कर लिया। इसके बाद पुलिस ने बाइक चोरी के बारे में पूछताछ की तो आरोपी ने उसे भी चोरी करना स्वीकार कर लिया। पुलिस ने उसके कब्जे से हीरो एचएफ डीलक्स बाइक बरामद कर जब्त कर ली। पुलिस ने रामप्रसाद सारथी को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया है। रेलवे लाइन से चोरी किए गए सामान को खरीदने वाले कबाडिय़ों के संबंध में भी पुलिस जांच कर रही है।

You Might Also Like

रजिस्ट्री के साथ नामांतरण युगांतरकारी बदलाव साबित होगा-ओपी चौधरी

प्रतिबंधित लकडिय़ों से भरी ट्रक पकड़ाई, लाखों की ईमारती लकड़ी जब्त

रायगढ़ में राष्ट्रीय सडक़ सुरक्षा माह 2025 का भव्य समापन

23 करोड़ से रायगढ़ की 6 सडक़ों का होगा कायाकल्प

एसडीओपी दीपक मिश्रा व सिटी कोतवाली प्रभारी शनिप रात्रे का तबादला

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Email
Previous Article समारोह के पहले दिन छत्तीसगढ़ी लोकधुनों पर झूमा रायगढ़
Next Article महाराजा चक्रधर सिंह की विरासत को नई पीढ़ी तक पहुंचा रहा चक्रधर समारोह- राज्यपाल रमेन डेका

खबरें और भी है....

महाराजा चक्रधर सिंह की विरासत को नई पीढ़ी तक पहुंचा रहा चक्रधर समारोह- राज्यपाल रमेन डेका
रेलवे का लोहा चोरी करने वाला गिरफ्तार
समारोह के पहले दिन छत्तीसगढ़ी लोकधुनों पर झूमा रायगढ़
मुख्यमंत्री निवास में विराजे भगवान गणेश, गणेश चतुर्थी का पर्व समृद्ध संस्कृति, आस्था और सामाजिक एकता का प्रतीक-सीएम साय
सेवा संकल्प अभियान को जनभागीदारी का उत्सव बनाएं- सीएम साय

Popular Posts

महाराजा चक्रधर सिंह की विरासत को नई पीढ़ी तक पहुंचा रहा चक्रधर समारोह- राज्यपाल रमेन डेका
रेलवे का लोहा चोरी करने वाला गिरफ्तार
समारोह के पहले दिन छत्तीसगढ़ी लोकधुनों पर झूमा रायगढ़
मुख्यमंत्री निवास में विराजे भगवान गणेश, गणेश चतुर्थी का पर्व समृद्ध संस्कृति, आस्था और सामाजिक एकता का प्रतीक-सीएम साय
सेवा संकल्प अभियान को जनभागीदारी का उत्सव बनाएं- सीएम साय

OWNER/PUBLISHER-NAVIN SHARMA

OFFICE ADDRESS
Navin Kadam Office Mini Stadium Complex Shop No.42 Chakradhar Nagar Raigarh Chhattisgarh
CALL INFORMATION
+91 8770613603
+919399276827
Navin_kadam@yahoo.com
©NavinKadam@2022 All Rights Reserved. WEBSITE DESIGN BY ASHWANI SAHU 9770597735
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?