NavinKadamNavinKadamNavinKadam
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
      • खरसिया
      • पुसौर
      • धरमजयगढ़
    • सारंगढ़
      • बरमकेला
      • बिलाईगढ़
      • भटगांव
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Reading: 7 दिन में 18,846 युवा जुड़े, लक्ष्य 2 लाख, ‘ज्वॉइन बीजेवायएम’ से घर-घर पहुंच रही भाजपा की विचारधारा : राहुल टिकरिहा
Share
Font ResizerAa
NavinKadamNavinKadam
Font ResizerAa
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
    • सारंगढ़
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Follow US
  • Advertise
© 2022 Navin Kadam News Network. . All Rights Reserved.
NavinKadam > रायपुर > 7 दिन में 18,846 युवा जुड़े, लक्ष्य 2 लाख, ‘ज्वॉइन बीजेवायएम’ से घर-घर पहुंच रही भाजपा की विचारधारा : राहुल टिकरिहा
रायपुर

7 दिन में 18,846 युवा जुड़े, लक्ष्य 2 लाख, ‘ज्वॉइन बीजेवायएम’ से घर-घर पहुंच रही भाजपा की विचारधारा : राहुल टिकरिहा

नक्सल मुक्त बस्तर से शुरू हुआ ‘ज्वॉइन बीजेवायएम’ 7 दिन में 18 हजार से ज्यादा युवा भाजपा से जुड़े

lochan Gupta
Last updated: July 31, 2026 12:09 am
By lochan Gupta July 31, 2026
Share
4 Min Read

रायपुर। भारतीय जनता युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष राहुल टिकरिहा ने कहा है कि भाजपा प्रदेश अध्यक्ष श्री किरण सिंह देव के मार्गदर्शन में युवा साथियों व नव-मतदाताओं को भाजयुमो के माध्यम से भारतीय जनता पार्टी की विचारधारा से जोडऩे का लक्ष्य लेकर मोर्चा द्वारा आठ वर्षों के बाद पुन: ‘ज्वॉइन बीजेवायएम’ सदस्यता अभियान चलाया जा रहा है। श्री टिकरिहा ने कहा कि भाजयुमो नि:शुल्क सदस्यता अभियान के माध्यम से प्रदेश के नव-मतदाताओं एवं युवाओं को जोड़ रहा है, वहीं कांग्रेस सदस्यता अभियान के नाम पर भी प्रत्येक सदस्य से 75 रुपए सदस्यता शुल्क लेकर लूटने का काम कर रही है।
भाजयुमो प्रदेश अध्यक्ष श्री टिकरिहा ने गुरुवार को यहाँ एकात्म परिसर स्थित भाजपा कार्यालय में पत्रकार वार्ता में बताया कि दन्तेवाड़ा में माँ दन्तेश्वरी का आशीर्वाद लेकर बस्तर सम्भाग के दन्तेवाड़ा जिला स्थित बचेली मण्डल से यह अभियान प्रारंभ किया गया है। यह अभियान बस्तर से इसलिए प्रारंभ किया गया कि केन्द्र और प्रदेश सरकार की संयुक्त पहल से बस्तर का विकास हो रहा है। वहाँ पर नक्सलवाद समाप्त हो गया है। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के दृढ़ निश्चय, मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के कुशल नेतृत्व एवं उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा के सतत प्रयास से छत्तीसगढ़ नक्सलवाद से मुक्त हुआ है। दन्तेवाड़ा जिले का बचेली क्षेत्र नक्सल प्रभावित था। बीजापुर के भोपालपटनम व सुकमा के दोरनापाल, जो नक्सलवाद के मामले में अति संवेदनशील क्षेत्र रहे हैं, में भी मोर्चा द्वारा सदस्यता अभियान चलाया गया। नारायणपुर जिले के ओरछा में भी हमने सदस्यता अभियान चलाकर युवाओं को भाजपा की रीति-नीति एवं विचारधारा से अवगत कराया और सदस्यता कराई। श्री टिकरिहा ने कहा कि छत्तीसगढ़ में 31 मार्च 2026 के बाद से नक्सली गतिविधियाँ पूरी तरह समाप्त हुई। बस्तर सम्भाग के संवेदनशील क्षेत्र में युवाओं को अधिक-से-अधिक भाजपा की विचारधारा से जोडक़र उन्हें सदस्यता दिलाने का काम इस अभियान के माध्यम से किया जा रहा है, क्योंकि वहाँ पर पहले शासन-प्रशासन पहुँचा नहीं था। इसलिए युवा मोर्चा लगातार सदस्यता अभियान चलाकर युवाओं को जोड़ रहा है। ऑफलाइन प्रक्रिया के अलावा 222.द्भशद्बठ्ठड्ढद्भ4द्वष्द्द.ष्शद्व के माध्यम से भी सदस्यता ग्रहण कर रहे हैं। युवा साथी इसमें लगातार बढ़-चढक़र हिस्सा ले रहे हैं। इसके साथ ही रेफरल कोड के माध्यम से सदस्यता दिलाने का काम युवा मोर्चा द्वारा किया जा रहा है जिसमें यह पता चलता है कि कौन-से कार्यकर्ता ने कितने लोगों को जोड़ा है?
भाजयुमो प्रदेश अध्यक्ष श्री टिकरिहा ने बताया कि पिछले 07 दिनों में 18,846 सदस्यों ने सदस्यता ग्रहण की है एवं प्रमाण पत्र भी जनरेट कर लिया है। दोनों प्रकार की प्रक्रियाएँ चल रही हैं। बस्तर संभाग के सात जिलों में सभा करके युवाओं और मतदाताओं को जोड़ा गया है और ऑनलाइन प्रक्रिया चल रही है। 23 जुलाई से 20 सितंबर तक सदस्यता का यह महा अभियान चलेगा। अभियान की तिथिवार जानकारी देते हुए श्री टिकरिहा ने बताया कि आगामी 5 अगस्त को सारंगढ़ बिलाईगढ़ में, 6 अगस्त को महासमुंद में, 7 अगस्त को गरियाबंद जिले में, 8 अगस्त को सरगुजा और 9 तारीख से लेकर 14 अगस्त तक सरगुजा सम्भाग के सभी 6 जिलों में युवा मोर्चा का कार्यक्रम है। हमारा लक्ष्य 2 लाख युवाओं व नव-मतदाताओं को भारतीय जनता पार्टी और युवा मोर्चा के साथ जोडऩा है। पत्रकार वार्ता में भाजपा प्रदेश मीडिया सह संयोजक राहुल राय, भाजयुमो प्रदेश मीडिया प्रभारी वासु शर्मा, जिलाध्यक्ष रायपुर शहर अर्पित सूर्यवंशी, जिला अध्यक्ष रायपुर ग्रामीण पिंटू साहू मौजूद थे।

You Might Also Like

उद्योग नीति : निवेशकों को आकर्षित करने बनाए गए इंडस्ट्रियल क्लस्टर

रायपुर ट्रैफि क पुलिस ने दिखाई सख्ती

जिंदल, एनटीपीसी व अडाणी लगाएंगे पावर प्लांट

जातिगत जनगणना ठीक नहीं : अविमुक्तेश्वरानंद

सामाजिक विकास का मूलमंत्र है शिक्षा, शिक्षा के बिना है जीवन अधूरा : सीएम साय

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Email
Previous Article छत्तीसगढ़ बनेगा सौर ऊर्जा का हब, 2 दिवसीय सोलर एक्सपो में बोले क्रेडा अध्यक्ष भूपेंद्र सवन्नी ‘नवाचार से ही ऊर्जा भविष्य सुरक्षित होगा’
Next Article दूधाधारी मठ में मनाया गया गुरु पूर्णिमा, महंत से आशीर्वाद लेने पहुंचे श्रद्धाल

खबरें और भी है....

दो चोर व चोरी का माल खरीदने वाला बर्तन व्यापारी गिरफ्तार
प्रोफेशनल पुलिसिंग व समयबद्ध विवेचना ही सही पुलिसिंग – गर्ग
ओडिय़ा सांस्कृतिक सेवा समिति, रायगढ़ द्वारा भव्य पौधरोपण अभियान का आयोजन, करीब ढाई सौ पौधे रोपे गए
छत्तीसगढ़-ओडिशा की साझा समृद्धि का आधार बने महानदी-सीएम साय
संदिग्ध हालत में श्रमिक की मौत

Popular Posts

डेंगू से निपटने निगम और स्वास्थ्य की टीम फील्ड पर,पिछले 5 साल के मुकाबले इस साल केसेस कम, फिर भी सतर्कता जरूरी
जहां रकबे में हुई है वृद्धि पटवारियों से करवायें सत्यापन-कलेक्टर श्रीमती रानू साहू,मांग अनुसार बारदाना उपलब्ध कराने के निर्देश
दो चोर व चोरी का माल खरीदने वाला बर्तन व्यापारी गिरफ्तार
मेगा हेल्थ कैंप का मिला फायदा, गंभीर एनीमिया से पीड़ित निर्मला को तुरंत मिला इलाज
स्कूल व आंगनबाड़ी के बच्चों का शत-प्रतिशत जारी करें जाति प्रमाण पत्र,कलेक्टर श्रीमती रानू साहू ने बैठक लेकर राजस्व विभाग की कामकाज की समीक्षा

OWNER/PUBLISHER-NAVIN SHARMA

OFFICE ADDRESS
Navin Kadam Office Mini Stadium Complex Shop No.42 Chakradhar Nagar Raigarh Chhattisgarh
CALL INFORMATION
+91 8770613603
+919399276827
Navin_kadam@yahoo.com
©NavinKadam@2022 All Rights Reserved. WEBSITE DESIGN BY ASHWANI SAHU 9770597735
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?