NavinKadamNavinKadamNavinKadam
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
      • खरसिया
      • पुसौर
      • धरमजयगढ़
    • सारंगढ़
      • बरमकेला
      • बिलाईगढ़
      • भटगांव
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Reading: छत्तीसगढ़ बनेगा सौर ऊर्जा का हब, 2 दिवसीय सोलर एक्सपो में बोले क्रेडा अध्यक्ष भूपेंद्र सवन्नी ‘नवाचार से ही ऊर्जा भविष्य सुरक्षित होगा’
Share
Font ResizerAa
NavinKadamNavinKadam
Font ResizerAa
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
    • सारंगढ़
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Follow US
  • Advertise
© 2022 Navin Kadam News Network. . All Rights Reserved.
NavinKadam > रायपुर > छत्तीसगढ़ बनेगा सौर ऊर्जा का हब, 2 दिवसीय सोलर एक्सपो में बोले क्रेडा अध्यक्ष भूपेंद्र सवन्नी ‘नवाचार से ही ऊर्जा भविष्य सुरक्षित होगा’
रायपुर

छत्तीसगढ़ बनेगा सौर ऊर्जा का हब, 2 दिवसीय सोलर एक्सपो में बोले क्रेडा अध्यक्ष भूपेंद्र सवन्नी ‘नवाचार से ही ऊर्जा भविष्य सुरक्षित होगा’

lochan Gupta
Last updated: July 31, 2026 12:08 am
By lochan Gupta July 31, 2026
Share
2 Min Read

रायपुर। राजधानी के होटल सायाजी में आयोजित 2 दिवसीय सोलर एंड स्टोरेज एक्सपो छत्तीसगढ़ 2026 का भव्य शुभारंभ हुआ। कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि पहुंचे छत्तीसगढ़ राज्य अक्षय ऊर्जा विकास अभिकरण क्रेडा अध्यक्ष भूपेंद्र सवन्नी ने अपने संबोधन में कहा कि छत्तीसगढ़ में सौर ऊर्जा और ऊर्जा भंडारण की अपार संभावनाएं हैं। नवाचार और तकनीक के माध्यम से ही हम ऊर्जा के क्षेत्र में आत्मनिर्भर बन सकते हैं। यह एक्सपो उसी दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। श्री सवन्नी ने एक्सपो में लगी विभिन्न स्टॉल्स का अवलोकन किया और सौर ऊर्जा, बैटरी स्टोरेज एवं स्मार्ट ग्रिड से जुड़ी नवीन तकनीकों के बारे में जानकारी ली। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के ‘सूर्य घर योजना’ और मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय जी के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ हर घर तक स्वच्छ और सस्ती बिजली पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है। क्रेडा इस क्षेत्र में निवेश और रोजगार के नए अवसर सृजित करने के लिए लगातार प्रयासरत है। इस अवसर पर सीएसपीडीसीएल के प्रबंध निदेशक श्री भीमसिंह कंवर जी श्री बिम्बिसार जी छत्तीसगढ़ सोलर वेलफेयर एसोसिएशन के अध्यक्ष संतोष मिश्रा और सोलर क्वार्टर से रमा सतीजा सहित प्रदेश भर से आए वेंडर्स एवं सिस्टम इंटीग्रेटर्स से भी सवन्नी ने सौजन्य भेंट की। उन्होंने उद्यमियों से आह्वान किया कि वे छत्तीसगढ़ में सौर ऊर्जा परियोजनाओं में बढ़-चढक़र भागीदारी करें। एक्सपो में सौर पैनल, ऊर्जा भंडारण प्रणाली, रूफटॉप सोलर और स्मार्ट मीटर जैसी आधुनिक तकनीकों को प्रदर्शित किया गया। विशेषज्ञों ने माना कि यह एक्सपो छत्तीसगढ़ में स्वच्छ ऊर्जा, नवाचार और हरित भविष्य की दिशा में एक मील का पत्थर साबित होगा। कार्यक्रम के अंत में श्री सवन्नी ने कहा जब तकनीक, नीति और जनता का सहयोग एक साथ आएगा, तभी हम 2047 तक विकसित छत्तीसगढ़ और विकसित भारत का संकल्प पूरा कर पाएंगे।

You Might Also Like

लखमा के बिगड़े बोल पर बोले मुख्यमंत्री, कांग्रेसियों का बिगड़ गया है मानसिक संतुलन

महाराष्ट्र और छत्तीसगढ़ के मध्य है अटूट सांस्कृतिक सम्बन्ध : सीएम साय

सत्यम बालाजी राइस मिल ग्रुप पर आयकर विभाग का छापा

प्रदेश में बढ़ाया गया श्रमिकों का महंगाई भत्ता

अब जर्जर भवन में नही लगेगी स्कूल, सभी कलेक्टरों को दिये गये निर्देश

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Email
Previous Article सडक़ हादसे में घायल भाजपा प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव दिल्ली रेफर
Next Article 7 दिन में 18,846 युवा जुड़े, लक्ष्य 2 लाख, ‘ज्वॉइन बीजेवायएम’ से घर-घर पहुंच रही भाजपा की विचारधारा : राहुल टिकरिहा

खबरें और भी है....

दो चोर व चोरी का माल खरीदने वाला बर्तन व्यापारी गिरफ्तार
प्रोफेशनल पुलिसिंग व समयबद्ध विवेचना ही सही पुलिसिंग – गर्ग
ओडिय़ा सांस्कृतिक सेवा समिति, रायगढ़ द्वारा भव्य पौधरोपण अभियान का आयोजन, करीब ढाई सौ पौधे रोपे गए
छत्तीसगढ़-ओडिशा की साझा समृद्धि का आधार बने महानदी-सीएम साय
संदिग्ध हालत में श्रमिक की मौत

Popular Posts

डेंगू से निपटने निगम और स्वास्थ्य की टीम फील्ड पर,पिछले 5 साल के मुकाबले इस साल केसेस कम, फिर भी सतर्कता जरूरी
जहां रकबे में हुई है वृद्धि पटवारियों से करवायें सत्यापन-कलेक्टर श्रीमती रानू साहू,मांग अनुसार बारदाना उपलब्ध कराने के निर्देश
दो चोर व चोरी का माल खरीदने वाला बर्तन व्यापारी गिरफ्तार
मेगा हेल्थ कैंप का मिला फायदा, गंभीर एनीमिया से पीड़ित निर्मला को तुरंत मिला इलाज
स्कूल व आंगनबाड़ी के बच्चों का शत-प्रतिशत जारी करें जाति प्रमाण पत्र,कलेक्टर श्रीमती रानू साहू ने बैठक लेकर राजस्व विभाग की कामकाज की समीक्षा

OWNER/PUBLISHER-NAVIN SHARMA

OFFICE ADDRESS
Navin Kadam Office Mini Stadium Complex Shop No.42 Chakradhar Nagar Raigarh Chhattisgarh
CALL INFORMATION
+91 8770613603
+919399276827
Navin_kadam@yahoo.com
©NavinKadam@2022 All Rights Reserved. WEBSITE DESIGN BY ASHWANI SAHU 9770597735
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?