NavinKadamNavinKadamNavinKadam
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
      • खरसिया
      • पुसौर
      • धरमजयगढ़
    • सारंगढ़
      • बरमकेला
      • बिलाईगढ़
      • भटगांव
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Reading: अग्र समाज की ऐतिहासिक जीत : सेठ किरोड़ीमल पॉलिटेक्निक का गौरवशाली नाम पुन: बहाल
Share
Font ResizerAa
NavinKadamNavinKadam
Font ResizerAa
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
    • सारंगढ़
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Follow US
  • Advertise
© 2022 Navin Kadam News Network. . All Rights Reserved.
NavinKadam > रायगढ़ > अग्र समाज की ऐतिहासिक जीत : सेठ किरोड़ीमल पॉलिटेक्निक का गौरवशाली नाम पुन: बहाल
रायगढ़

अग्र समाज की ऐतिहासिक जीत : सेठ किरोड़ीमल पॉलिटेक्निक का गौरवशाली नाम पुन: बहाल

वर्षों के सतत प्रयास रंग लाए, शासन ने जारी किया नाम पुनर्स्थापना का आदेश

lochan Gupta
Last updated: July 30, 2026 12:16 am
By lochan Gupta July 30, 2026
Share
3 Min Read

रायगढ़। जिले सहित पूरे छत्तीसगढ़ के अग्र समाज के लिए मंगलवार का दिन ऐतिहासिक और गौरवपूर्ण रहा। वर्षों से चली आ रही मांग पर मुहर लगाते हुए छत्तीसगढ़ शासन ने रायगढ़ स्थित पॉलिटेक्निक संस्थान का नाम पुन: ‘सेठ किरोड़ीमल छत्तीसगढ़ इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी, रायगढ़’ करने का आदेश जारी कर दिया है। शासन के इस निर्णय का पूरे प्रदेश के अग्र समाज ने हर्ष के साथ स्वागत किया है। दानवीर सेठ किरोड़ीमल जी केवल अग्र समाज ही नहीं, बल्कि पूरे रायगढ़ की पहचान रहे हैं। शिक्षा, समाजसेवा और जनकल्याण के क्षेत्र में उनके अतुलनीय योगदान को देखते हुए इस संस्थान का नाम उनके सम्मान में रखा गया था। बाद में नाम परिवर्तित किए जाने से समाज में गहरी पीड़ा और असंतोष था। इसके बाद अग्र समाज ने लोकतांत्रिक एवं शांतिपूर्ण तरीके से वर्षों तक इस गौरवपूर्ण नाम की पुनर्स्थापना के लिए लगातार प्रयास किए।
अंतत: समाज की एकजुटता, जनभावनाओं और शासन-प्रशासन के सकारात्मक सहयोग से यह ऐतिहासिक निर्णय संभव हो सका। समाज का कहना है कि यह केवल एक नाम परिवर्तन नहीं, बल्कि रायगढ़ के महान दानवीर के प्रति सच्चा सम्मान और उनके अमूल्य योगदान का पुन: स्मरण है। अग्र समाज ने इस निर्णय के लिए छत्तीसगढ़ शासन, संबंधित प्रशासनिक अधिकारियों तथा इस विषय को सकारात्मक रूप से आगे बढ़ाने वाले सभी जनप्रतिनिधियों के प्रति आभार व्यक्त किया है। विशेष रूप से प्रदेश के वित्त मंत्री एवं रायगढ़ विधायक ओ.पी. चौधरी के प्रयासों की भी समाज ने सराहना की है।
समाज के वरिष्ठजनों का कहना है कि ‘जब तक रायगढ़ का इतिहास लिखा जाएगा, तब तक दानवीर सेठ किरोड़ीमल जी का नाम स्वर्ण अक्षरों में अंकित रहेगा।’ उनके द्वारा शिक्षा और समाजहित में किए गए कार्य आने वाली पीढिय़ों के लिए सदैव प्रेरणास्रोत बने रहेंगे। अग्र समाज ने इसे केवल एक प्रशासनिक निर्णय नहीं, बल्कि सामाजिक सम्मान, ऐतिहासिक न्याय और जनभावनाओं की विजय बताया है। शासन द्वारा जारी यह आदेश दानवीर सेठ किरोड़ीमल जी को सच्ची श्रद्धांजलि के रूप में देखा जा रहा है।
राष्ट्र के विकास में अग्रवाल समाज का बड़ा योगदान
अग्र समाज का योगदान केवल व्यापार और उद्योग तक सीमित नहीं रहा है, बल्कि राष्ट्र निर्माण, शिक्षा, समाजसेवा, रोजगार सृजन और जनकल्याण के प्रत्येक क्षेत्र में समाज ने अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। जिसे कभी झुठलाया नहीं जा सकता। देशहित और राष्ट्रहित को सर्वोपरि मानते हुए अग्र समाज ने सदैव विकास, सेवा और समर्पण की भावना के साथ कार्य किया है। यही कारण है कि देश की आर्थिक उन्नति, सामाजिक समरसता और राष्ट्र के विकास में अग्र समाज का योगदान सदैव स्वर्ण अक्षरों में याद किया जाएगा। समाज के महापुरुषों और दानवीरों द्वारा स्थापित आदर्श आज भी नई पीढ़ी के लिए प्रेरणास्रोत हैं और भविष्य में भी राष्ट्र निर्माण की इस गौरवशाली परंपरा को अग्र समाज पूरी निष्ठा के साथ आगे बढ़ाता रहेगा।

You Might Also Like

गरीब की थाली में ‘खंडा’ चावल का खेल!

देवकी रामधारी फाउंडेशन के कार्यो को महामहिम राष्ट्रपति ने सराहा

झुलसे युवक की उपचार के दौरान मौत

चुनाव संपन्न होते ही फिर उठी सडक डामरीकरण की मांग

जिले के सात विकास खण्ड में 60 मास्टर ट्रेनर दे रहे निर्वाचन ट्रेनिंग

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Email
Previous Article खरसिया के युवा का फि़ल्मों में डेब्यू ‘लंदर फंदर प्यार मोहब्बत’ का भव्य ऐलान
Next Article जिले में चरणबद्ध तरीके से शुरू होगा 18 गौधामों का संचालन, पहले चरण में अनुमति प्राप्त 6 पंजीकृत गौधाम होंगे संचालित

खबरें और भी है....

गुरु पूर्णिमा महोत्सव पर बनोरा बना गुरु-शिष्य मिलन का संगम
प्रियदर्शी बाबा राम के संकल्प से प्रज्ज्वलित ज्ञान के दीप से मिटा अज्ञानता का अंधकार
मां शिवा स्टील प्लांट में हादसा, इंडक्शन फर्नेस में बॉयलिंग से 4 श्रमिक झुलसे, 2 की हालत गंभीर
2 रातों से राइस-मिल में घुस रहा गजराज
रायगढ़ की खिलाड़ी आनिया सिंह का 9वें हीरोज़ कप के लिए चयन

Popular Posts

डेंगू से निपटने निगम और स्वास्थ्य की टीम फील्ड पर,पिछले 5 साल के मुकाबले इस साल केसेस कम, फिर भी सतर्कता जरूरी
जहां रकबे में हुई है वृद्धि पटवारियों से करवायें सत्यापन-कलेक्टर श्रीमती रानू साहू,मांग अनुसार बारदाना उपलब्ध कराने के निर्देश
गुरु पूर्णिमा महोत्सव पर बनोरा बना गुरु-शिष्य मिलन का संगम
मेगा हेल्थ कैंप का मिला फायदा, गंभीर एनीमिया से पीड़ित निर्मला को तुरंत मिला इलाज
स्कूल व आंगनबाड़ी के बच्चों का शत-प्रतिशत जारी करें जाति प्रमाण पत्र,कलेक्टर श्रीमती रानू साहू ने बैठक लेकर राजस्व विभाग की कामकाज की समीक्षा

OWNER/PUBLISHER-NAVIN SHARMA

OFFICE ADDRESS
Navin Kadam Office Mini Stadium Complex Shop No.42 Chakradhar Nagar Raigarh Chhattisgarh
CALL INFORMATION
+91 8770613603
+919399276827
Navin_kadam@yahoo.com
©NavinKadam@2022 All Rights Reserved. WEBSITE DESIGN BY ASHWANI SAHU 9770597735
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?