NavinKadamNavinKadamNavinKadam
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
      • खरसिया
      • पुसौर
      • धरमजयगढ़
    • सारंगढ़
      • बरमकेला
      • बिलाईगढ़
      • भटगांव
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Reading: जिले में चरणबद्ध तरीके से शुरू होगा 18 गौधामों का संचालन, पहले चरण में अनुमति प्राप्त 6 पंजीकृत गौधाम होंगे संचालित
Share
Font ResizerAa
NavinKadamNavinKadam
Font ResizerAa
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
    • सारंगढ़
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Follow US
  • Advertise
© 2022 Navin Kadam News Network. . All Rights Reserved.
NavinKadam > रायगढ़ > जिले में चरणबद्ध तरीके से शुरू होगा 18 गौधामों का संचालन, पहले चरण में अनुमति प्राप्त 6 पंजीकृत गौधाम होंगे संचालित
रायगढ़

जिले में चरणबद्ध तरीके से शुरू होगा 18 गौधामों का संचालन, पहले चरण में अनुमति प्राप्त 6 पंजीकृत गौधाम होंगे संचालित

राष्ट्रीय राजमार्गों से जुड़े गौधामों के प्रभावी संचालन पर विशेष जोर, कलेक्टर ने समिति के अध्यक्षों, सदस्यों एवं नोडल अधिकारियों के साथ की समीक्षा बैठक

lochan Gupta
Last updated: July 30, 2026 12:17 am
By lochan Gupta July 30, 2026
Share
3 Min Read

रायगढ़। जिले में गौधाम योजना के प्रभावी क्रियान्वयन को लेकर जिला कलेक्टोरेट में समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में कलेक्टर ने जिले में चरणबद्ध तरीके से 18 गौधामों के संचालन की समीक्षा करते हुए प्रथम चरण में अनुमति प्राप्त 6 पंजीकृत गौधामों का संचालन शीघ्र प्रारंभ करने के निर्देश दिए। बैठक में जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री अभिजीत बबन पठारे, सहायक कलेक्टर श्री गोकुल आर.के., नगर निगम आयुक्त श्री बृजेश सिंह क्षत्रिय, संबंधित विभागों के अधिकारी, गौधाम संचालन समितियों के अध्यक्ष एवं सदस्य तथा नोडल अधिकारी उपस्थित थे।
कलेक्टर ने कहा कि गौधामों के शुरू होने से निराश्रित, घुमन्तू पशुओं को सुरक्षित आश्रय मिलेगा तथा गांवों, शहरों और राष्ट्रीय राजमार्गों पर घूमने वाले मवेशियों की समस्या कम होगी। कलेक्टर ने राष्ट्रीय राजमार्गों के किनारे संचालित होने वाले गौधामों के प्रभावी संचालन पर विशेष फोकस करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि राजमार्गों पर मवेशियों के बैठने अथवा विचरण के कारण होने वाली सडक़ दुर्घटनाओं की संभावना को कम करने में गौधामों की महत्वपूर्ण भूमिका होगी। इसके लिए संबंधित विभागों को संचालन समितियों के साथ समन्वय स्थापित कर आवश्यक व्यवस्थाएं समयबद्ध रूप से सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।
बैठक में कलेक्टर ने गौधाम संचालन समितियों के अध्यक्षों एवं सदस्यों से संचालन में आ रही समस्याओं की जानकारी ली। समिति के सदस्यों ने बिजली, पेयजल एवं अन्य आधारभूत सुविधाओं से जुड़ी समस्याएं रखीं, जिस पर कलेक्टर ने उनके शीघ्र निराकरण का आश्वासन दिया। उन्होंने कहा कि जिला प्रशासन गौधामों के बेहतर संचालन के लिए हरसंभव सहयोग प्रदान करेगा। साथ ही उन्होंने गौधामों को केवल गौवंश संरक्षण तक सीमित न रखते हुए गोबर एवं गौमूत्र से उपयोगी उत्पाद तैयार कर उन्हें आजीविका एवं स्वरोजगार के केंद्र के रूप में विकसित करने पर भी जोर दिया। बैठक में बताया गया कि छत्तीसगढ़ गौ सेवा आयोग द्वारा गौवंश से प्राप्त उत्पादों से विभिन्न उपयोगी सामग्री तैयार करने का प्रशिक्षण आयोजित किया जाएगा। इसमें गौधाम संचालन समितियों के सदस्य भाग लेकर उत्पाद निर्माण एवं विपणन का प्रशिक्षण प्राप्त कर सकेंगे।
पशुधन विकास विभाग के उप संचालक श्री एस.के. सिंह ने बताया कि जिले के प्रत्येक विकासखंड में गौधाम स्थापित किए जाने की योजना है। इसके तहत जिले से 18 गौधामों की स्थापना के लिए प्रस्ताव राज्य गौ सेवा आयोग को भेजा गया था। इनमें से 12 गौधामों को आयोग से प्रशासकीय स्वीकृति प्राप्त हो चुकी है। वहीं 6 गौधामों के संचालन के लिए समिति का पंजीयन पूर्ण कर लिया गया है, जिनका संचालन शीघ्र प्रारंभ किया जाएगा। शेष गौधामों के लिए आवश्यक प्रक्रियाएं प्रगति पर हैं। उन्होंने बताया कि गौधामों में शेड, फेंसिंग, पेयजल एवं विद्युत जैसी मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराई जा रही हैं, ताकि निराश्रित गौवंशों के संरक्षण, आश्रय और देखभाल की बेहतर व्यवस्था सुनिश्चित की जा सके।

You Might Also Like

गुरुनानक जयंती के उपलक्ष्य में निकली भव्य शोभायात्रा

रामनवमी पर जिला प्रशासन की कार्रवाई

खाकी का मानवीय दायित्व, एडिशनल एसपी अनिल सोनी ने सडक़ पर भटक रहे 2 वर्षीय बालक को मां से मिलाया

तीज पर सुंदरकांड पाठ व सरकार के लिए सद्बुद्धि की मंगल कामना की

वेदमणि सिंह ठाकुर के नाम पर ‘प्रमुख प्रोजेक्ट’ होगा स्थापित : ओपी

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Email
Previous Article अग्र समाज की ऐतिहासिक जीत : सेठ किरोड़ीमल पॉलिटेक्निक का गौरवशाली नाम पुन: बहाल
Next Article बिलासपुर स्टेशन में चला किलाबंदी टिकट चेकिंग अभियान

खबरें और भी है....

गुरु पूर्णिमा महोत्सव पर बनोरा बना गुरु-शिष्य मिलन का संगम
प्रियदर्शी बाबा राम के संकल्प से प्रज्ज्वलित ज्ञान के दीप से मिटा अज्ञानता का अंधकार
मां शिवा स्टील प्लांट में हादसा, इंडक्शन फर्नेस में बॉयलिंग से 4 श्रमिक झुलसे, 2 की हालत गंभीर
2 रातों से राइस-मिल में घुस रहा गजराज
रायगढ़ की खिलाड़ी आनिया सिंह का 9वें हीरोज़ कप के लिए चयन

Popular Posts

डेंगू से निपटने निगम और स्वास्थ्य की टीम फील्ड पर,पिछले 5 साल के मुकाबले इस साल केसेस कम, फिर भी सतर्कता जरूरी
जहां रकबे में हुई है वृद्धि पटवारियों से करवायें सत्यापन-कलेक्टर श्रीमती रानू साहू,मांग अनुसार बारदाना उपलब्ध कराने के निर्देश
गुरु पूर्णिमा महोत्सव पर बनोरा बना गुरु-शिष्य मिलन का संगम
मेगा हेल्थ कैंप का मिला फायदा, गंभीर एनीमिया से पीड़ित निर्मला को तुरंत मिला इलाज
स्कूल व आंगनबाड़ी के बच्चों का शत-प्रतिशत जारी करें जाति प्रमाण पत्र,कलेक्टर श्रीमती रानू साहू ने बैठक लेकर राजस्व विभाग की कामकाज की समीक्षा

OWNER/PUBLISHER-NAVIN SHARMA

OFFICE ADDRESS
Navin Kadam Office Mini Stadium Complex Shop No.42 Chakradhar Nagar Raigarh Chhattisgarh
CALL INFORMATION
+91 8770613603
+919399276827
Navin_kadam@yahoo.com
©NavinKadam@2022 All Rights Reserved. WEBSITE DESIGN BY ASHWANI SAHU 9770597735
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?