NavinKadamNavinKadamNavinKadam
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
      • खरसिया
      • पुसौर
      • धरमजयगढ़
    • सारंगढ़
      • बरमकेला
      • बिलाईगढ़
      • भटगांव
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Reading: महिला उद्यमियों को मिलेगा डिजिटल ऋण आवेदन का लाभ
Share
Font ResizerAa
NavinKadamNavinKadam
Font ResizerAa
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
    • सारंगढ़
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Follow US
  • Advertise
© 2022 Navin Kadam News Network. . All Rights Reserved.
NavinKadam > रायगढ़ > महिला उद्यमियों को मिलेगा डिजिटल ऋण आवेदन का लाभ
रायगढ़

महिला उद्यमियों को मिलेगा डिजिटल ऋण आवेदन का लाभ

lochan Gupta
Last updated: July 30, 2026 12:06 am
By lochan Gupta July 30, 2026
Share
4 Min Read

बिहान मिशन ने दिया ऑनलाइन प्रक्रिया का प्रशिक्षण, स्व-सहायता समूहों की महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में पहल, सात जनपदों के 100 प्रतिभागियों ने लिया प्रशिक्षण
रायगढ़। छत्तीसगढ़ राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन (बिहान) जिला इकाई, जिला पंचायत रायगढ़ द्वारा महिला स्व-सहायता समूहों को व्यक्तिगत उद्यम ऋण सुविधा से जोडऩे के उद्देश्य से ऑनलाइन ऋण आवेदन प्रक्रिया पर तीन दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। पंचायत प्रशिक्षण केंद्र रायगढ़ में आयोजित इस प्रशिक्षण में जिले के सातों जनपद पंचायतों के वित्त सखी एवं एफएलसीआरपी ने भाग लिया। दो बैचों में आयोजित प्रशिक्षण के प्रथम चरण में 22 से 24 जुलाई तक जनपद पंचायत धरमजयगढ़, लैलूंगा, पुसौर एवं रायगढ़ के प्रतिभागी शामिल हुए। वहीं द्वितीय चरण में 27 से 29 जुलाई तक खरसिया, तमनार एवं घरघोड़ा जनपद पंचायतों के प्रतिभागियों को प्रशिक्षण दिया गया। दोनों बैचों में लगभग 100 प्रतिभागियों ने ऑनलाइन व्यक्तिगत उद्यम ऋण आवेदन की प्रक्रिया, दस्तावेजों की पूर्ति एवं डिजिटल माध्यम से ऋण आवेदन करने की तकनीकी जानकारी प्राप्त की।
बिहान योजना के अंतर्गत स्व-सहायता समूहों से जुड़ी महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने के लिए बैंकों के माध्यम से व्यक्तिगत उद्यम ऋण (इंटरप्राइज फाइनेंस) उपलब्ध कराया जाता है। इसके तहत पात्र महिला उद्यमियों को एक लाख रुपये से पांच लाख रुपये तक का ऋण उचित ब्याज दर पर प्रदान किया जाता है। इस ऋण का उपयोग महिलाएं पशुपालन, किराना दुकान, फैंसी श्रृंगार दुकान, ब्यूटी पार्लर सहित विभिन्न आजीविका गतिविधियों के संचालन एवं विस्तार में कर रही हैं। प्रशिक्षण के दौरान पीआरपी एवं एफएलसीआरपी को ऑनलाइन ऋण आवेदन भरने की प्रक्रिया की विस्तृत जानकारी दी गई। प्रशिक्षण का मुख्य उद्देश्य कम समय में अधिक से अधिक ऋण आवेदन ऑनलाइन माध्यम से जमा कराना, बैंक जाने की प्रक्रिया को सरल बनाना तथा स्व-सहायता समूहों की महिलाओं को डिजिटल वित्तीय सेवाओं से जोडऩा रहा।
जिले में बिहान योजना के माध्यम से ग्रामीण महिलाओं को चक्रीय निधि, सामुदायिक निवेश निधि, बैंक क्रेडिट लिंकेज सहित विभिन्न माध्यमों से आर्थिक सहायता उपलब्ध कराई जा रही है। इसके परिणामस्वरूप बड़ी संख्या में महिलाएं विभिन्न आजीविका गतिविधियों से जुडक़र आय अर्जित कर रही हैं और आत्मनिर्भरता की ओर आगे बढ़ रही हैं। मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत रायगढ़ श्री अभिजीत बबन पठारे के निर्देशानुसार जिले में बिहान योजना अंतर्गत महिला सशक्तिकरण एवं आजीविका संवर्धन से जुड़े कार्यों को प्राथमिकता के साथ संचालित किया जा रहा है। इसी क्रम में वित्तीय समावेशन के तहत महिला उद्यमियों को ऋण सुविधा का लाभ सरल एवं सुगम रूप से उपलब्ध कराने के लिए यह प्रशिक्षण आयोजित किया गया।
प्रशिक्षण के दौरान सातों जनपद पंचायतों के माध्यम से लगभग 80 से 90 ऑनलाइन ऋण आवेदनों की प्रक्रिया वित्त सखी एवं एफएलसीआरपी द्वारा पूरी की गई। प्रशिक्षण के समापन अवसर पर सभी प्रतिभागियों को प्रमाण पत्र प्रदान किए गए। कार्यक्रम में जिला पंचायत रायगढ़ के अतिरिक्त मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री नीलाराम पटेल, अतिरिक्त मुख्य कार्यपालन अधिकारी एवं जिला बिहान प्रभारी श्री महेश पटेल तथा जिला कार्यक्रम प्रबंधक श्री अवीक बासु विशेष रूप से उपस्थित रहे। अतिथियों ने प्रतिभागियों को योजना के प्रभावी क्रियान्वयन एवं महिला उद्यमियों तक ऋण सुविधा पहुंचाने के संबंध में आवश्यक मार्गदर्शन प्रदान किया।

You Might Also Like

‘जनजाति गोवा पर्व’ में शामिल होने सीएम साय गोवा पहुंचे

गांधी गंज में बीच रोड में बना दी झोपड़ी, अतिक्रमण हटाने की मांग

अघोर गुरु पीठ ट्रस्ट बनोरा में82 मरीजों का हुआ नि:शुल्क नेत्र जांच

जैन मंदिर में गूंजा नवकार महामंत्र

शहर के एक मकान में तेंदुआ खाल के अलावा एयरगन बरामद

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Email
Previous Article कोतरलिया शासकीय स्कूल में हुआ भव्य वृक्षारोपण एवं पौध वितरण
Next Article बायो टेक्नॉलॉजी के विद्यार्थियों ने जाना मशरूम उगाने और स्पॉन बनाने की विधि

खबरें और भी है....

गुरु पूर्णिमा महोत्सव पर बनोरा बना गुरु-शिष्य मिलन का संगम
प्रियदर्शी बाबा राम के संकल्प से प्रज्ज्वलित ज्ञान के दीप से मिटा अज्ञानता का अंधकार
मां शिवा स्टील प्लांट में हादसा, इंडक्शन फर्नेस में बॉयलिंग से 4 श्रमिक झुलसे, 2 की हालत गंभीर
2 रातों से राइस-मिल में घुस रहा गजराज
रायगढ़ की खिलाड़ी आनिया सिंह का 9वें हीरोज़ कप के लिए चयन

Popular Posts

डेंगू से निपटने निगम और स्वास्थ्य की टीम फील्ड पर,पिछले 5 साल के मुकाबले इस साल केसेस कम, फिर भी सतर्कता जरूरी
जहां रकबे में हुई है वृद्धि पटवारियों से करवायें सत्यापन-कलेक्टर श्रीमती रानू साहू,मांग अनुसार बारदाना उपलब्ध कराने के निर्देश
गुरु पूर्णिमा महोत्सव पर बनोरा बना गुरु-शिष्य मिलन का संगम
मेगा हेल्थ कैंप का मिला फायदा, गंभीर एनीमिया से पीड़ित निर्मला को तुरंत मिला इलाज
स्कूल व आंगनबाड़ी के बच्चों का शत-प्रतिशत जारी करें जाति प्रमाण पत्र,कलेक्टर श्रीमती रानू साहू ने बैठक लेकर राजस्व विभाग की कामकाज की समीक्षा

OWNER/PUBLISHER-NAVIN SHARMA

OFFICE ADDRESS
Navin Kadam Office Mini Stadium Complex Shop No.42 Chakradhar Nagar Raigarh Chhattisgarh
CALL INFORMATION
+91 8770613603
+919399276827
Navin_kadam@yahoo.com
©NavinKadam@2022 All Rights Reserved. WEBSITE DESIGN BY ASHWANI SAHU 9770597735
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?